Energy

Energy - ख़बरें

  • 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
    Trek Inbound Plus नई इलेक्ट्रिक बाइक को Trek की ओर से लॉन्च किया गया है। यह कंपनी की लेटेस्ट ई-बाइक है जो लम्बी रेंज ऑफर करती है। इसमें Bosch बैटरी, और डिस्प्ले लगा है। यह सिंगल चार्ज में 85km तक जा सकती है। कंपनी ने इसे 7 कंफिग्रेशन में लॉन्च किया है। इसमें शॉक एब्जॉर्बर लगे हैं। कंपनी ने मजबूत एल्युमीनियम फॉर्क इसमें लगाया है।
  • Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
    Ather Energy ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे EL प्लेटफॉर्म पर बनाया है। बॉडी की मजबूती का दावा स्टील यूनिबॉडी चेसिस के साथ किया गया है। वहीं, मेटल बॉडी पैनल इसे ज्यादा टिकाऊ बनाते हैं। सीट के नीचे काफी बड़ा स्पेस इसकी एक अन्य खूबी है। कंपनी ने 1 लाख रुपये से सस्ती कीमत में इसे लॉन्च किया है।
  • Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
    Optimist A Series 1.4 Ton 5 Star+ Inverter Split AC भारतीय बाजार में एक नए ब्रांड की एंट्री है, जो स्मार्ट फीचर्स और ऐप-सेंट्रिक एक्सपीरियंस पर जोर देता है। करीब एक सप्ताह के शुरुआती उपयोग में इसकी कूलिंग अच्छी रही और Turbo+ मोड ने भी प्रभावित किया। इसका मोबाइल ऐप Gas Level Indicator, Filter Health, Diagnostics और Energy Monitoring जैसे फीचर्स देता है, जो इसे कई पारंपरिक AC से अलग बनाते हैं। हालांकि रिमोट काफी बेसिक है और लॉन्ग-टर्म रिलायबिलिटी व आफ्टर-सेल्स सर्विस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। अगर आप स्मार्ट AC चाहते हैं तो यह एक दिलचस्प विकल्प बन सकता है।
  • इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
    इंटरनेशनल काउंसिल ऑन क्लीन ट्रांसपोर्टेशन (ICCT) की ओर से जारी की गई इस रैंकिंग में इंटरनेशनल मार्केट की 22 सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों का आकलन किया गया था। इसमें जिस ब्रांड की इलेक्ट्रिक कारों ने जितनी कम इलेक्ट्रिसिटी की खपत की है, उसे उतनी अधिक रैंकिंग दी गई है। इस रैंकिंग में टाटा मोटर्स को पहला स्थान मिला है। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा है।
  • PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना है, जिसके तहत अगर आप अपने घर पर सोलर पैनल लगवाते हैं तो उस पर सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है। इसके अलावा सोलर पैनल लगवाने के लिए बहुत कम ब्याज पर बैंक लोन की सुविधा भी प्रदान की जाती है। अगर आपकी मासिक बिजली की खपत 0-150 यूनिट के बीच है तो आपके लिए 1-2kW की कैपेसिटी वाला रूफटॉप सोलर पैनल उचित रहेगा। वहीं बिजली की खपत 150-300 यूनिट के बीच है तो आपके लिए 2-3kW की कैपेसिटी वाला रूफटॉप सोलर पैनल उचित रहेगा।
  • Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
    फिनलैंड में एक ऐसा यॉट तैयार किया गया है जो कि सोलर पावर से चलता है। इस यॉट लंबाई 11 मीटर है, जिसने सूरज से बनी बिजली के जरिए समुद्र में 3,000 नॉटिकल मील से ज्यादा की यात्रा पूरी करके नया इतिहास रचा है। लुकास स्योमन ने इस यॉट को डिजाइन और तैयार किया है जो कि सामान्य डीजल या पेट्रोल इंजन के बजाय सोलर पैनल और बैटरी पर चलती है।
  • 140km रेंज वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक Kona EL Kahuna हुई लॉन्च, कीमत 3.33 लाख रुपये!
    Kona की ओर से लेटेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की गई है जो कि एक माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक है। कंपनी ने इसका ग्लोबल लॉन्च किया है। कंपनी कहती है कि यह भले ही एक माउंटेन बाइक है लेकिन इसे रोजमर्रा की जिंदगी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी शहर की सड़कें हों या पहाड़ों की चढ़ाई, इसे दोनों जगहों पर ले जाया जा सकता है।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
    जुलाई में TVS Motor ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 52,538 यूनिट्स की बिक्री की है। इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी लगभग 27.15 प्रतिशत की है। इस कंपनी की बिक्री में महीना-दर-महीना आधार पर 10.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में TVS Motor ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार किया था।
  • बिजली के बिना भी चार्ज होगी EV! लॉन्च हुई Ethanol-बेस्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी, जानें कैसे करती है काम
    KETO Motors ने हैदराबाद में Ethanol आधारित मोबाइल EV चार्जिंग टेक्नोलॉजी लॉन्च की है। इस तकनीक में Ethanol से चलने वाला जनरेटर बिजली पैदा करता है, जिसके जरिए इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी चार्ज की जाती है। यह सिस्टम उन जगहों पर भी EV चार्जिंग की सुविधा दे सकता है, जहां ग्रिड आधारित चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध नहीं है। कंपनी का कहना है कि इस तकनीक का इस्तेमाल हाईवे, रिमोट एरिया, इवेंट्स और फ्लीट ऑपरेशन जैसी जगहों पर किया जा सकता है। इसी इवेंट में कंपनी ने अपनी पहली 9-मीटर कमर्शियल इलेक्ट्रिक बस भी पेश की।
  • Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
    इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में देश में बजाज ऑटो के कुल रेवेन्यू में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी लगभग 30 प्रतिशत की है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में बजाज ऑटो को TVS Motor, Ather Energy और Hero MotoCorp से कड़ी टक्कर मिल रही है।
  • CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
    दिल्ली में हालिया घटनाओं के बाद Bluetooth Messaging Apps एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या प्रदर्शनकारियों ने इंटरनेट बंद होने के दौरान ऐसे ऐप्स का इस्तेमाल किया था। ये ऐप्स Bluetooth Low Energy (BLE) और Mesh Network तकनीक के जरिए बिना मोबाइल डेटा, Wi-Fi या सेल्युलर नेटवर्क के भी मैसेज भेज सकते हैं। Bitchat, Bridgefy और Briar जैसे ऐप्स इसी तरह की तकनीक का उपयोग करते हैं। हालांकि, पुलिस ने अब तक किसी विशेष ऐप के इस्तेमाल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।
  • Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
    इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4,950 sq mm के हीट डिसिपेशन एरिया के साथ वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम होगा। इससे गेमिंग जैसे अधिक पावर वाले टास्क के दौरान हीट को कम किया जा सकेगा। Oppo K15 में 8,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में 'Glacier Battery Energy Gathering' चिप भी दिया जाएगा।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
    पिछले महीने इस मार्केट में TVS Motor की बिक्री सबसे अधिक रही है। TVS Motor ने जून में 47,064 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली इस कंपनी की बिक्री में 76 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में कंपनी ने iQube की 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार किया है।
  • क्या गाय का गोबर चलाएगा AI? डेटा सेंटर के लिए बिजली बनाने का नया तरीका
    AI मॉडल्स और डेटा सेंटर्स की बढ़ती बिजली खपत के बीच Renewable Natural Gas (RNG) एक नए विकल्प के रूप में उभर रहा है। यह गैस गाय के गोबर से निकलने वाली मीथेन को प्रोसेस करके तैयार की जाती है और इससे लगातार बिजली पैदा की जा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे कृषि क्षेत्र से होने वाले मीथेन उत्सर्जन को कम करने में भी मदद मिलेगी। हालांकि, AI की पूरी ऊर्जा जरूरत केवल RNG से पूरी नहीं हो सकती। भविष्य में न्यूक्लियर, सोलर, विंड और दूसरी ऊर्जा तकनीकों के साथ इसका भी महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है।
  • Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
    इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री 43,719 यूनिट्स की रही है। यह पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में कंपनी ने 22,252 यूनिट्स की बिक्री की थी। ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, "कंपनी की ग्रोथ की यात्रा में इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही का महत्वपूर्ण स्थान है। जून में हमने हाल की तिमाहियों में सबसे मजबूत मासिक प्रदर्शन किया है।

Energy - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »