• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने सामने, जानें पूरा मामला

AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला

Sam Altman ने AI की ऊर्जा खपत की तुलना इंसान को शिक्षित करने से की, जिस पर Zoho के फाउंडर Sridhar Vembu ने असहमति जताई और टेक्नोलॉजी को इंसान से न तौलने की बात कही।

AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
ख़ास बातें
  • AI एनर्जी तुलना पर Altman का बयान चर्चा में
  • Zoho फाउंडर Vembu ने जताई कड़ी आपत्ति
  • बड़ी टेक कंपनियों की ताकत पर भी उठाए सवाल
विज्ञापन

AI को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है। OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में भारत में एक इवेंट के दौरान कहा कि एडवांस AI मॉडल को ट्रेन करने में लगने वाली ऊर्जा की तुलना इंसान को बड़ा और शिक्षित बनाने में लगने वाले दशकों के संसाधनों से की जानी चाहिए। उनके मुताबिक, AI की ऊर्जा खपत बढ़ रही है, लेकिन एक इंसान को “स्मार्ट” बनाने में करीब 20 साल का समय और उस दौरान खर्च होने वाले संसाधन भी कम नहीं होते। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि फोकस AI की रफ्तार कम करने पर नहीं, बल्कि क्लीन एनर्जी की ओर शिफ्ट होने पर होना चाहिए।

हालांकि Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने इस तुलना से असहमति जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह ऐसी दुनिया नहीं देखना चाहते जहां किसी टेक्नोलॉजी की तुलना इंसान से की जाए। वेम्बू के मुताबिक टेक्नोलॉजी को इंसानी जीवन पर हावी नहीं होना चाहिए, बल्कि बैकग्राउंड में रहकर इंसानों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मशीनों को इंसानों के बराबर रखना सही दिशा नहीं है और टेक्नोलॉजी को मानवता की सेवा करनी चाहिए।

वेम्बू की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब AI के सांस्कृतिक और नैतिक प्रभाव को लेकर टेक इंडस्ट्री में चर्चा बढ़ रही है। उन्होंने हाल ही में एक अन्य पोस्ट में बड़ी टेक कंपनियों की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से भी की थी। वेम्बू ने लिखा कि आज की बड़ी टेक कंपनियां कई सोवरेन देशों से भी ज्यादा ताकतवर हो चुकी हैं।

यह टिप्पणी एक ऐसे पोस्ट के जवाब में आई थी, जिसमें बताया गया था कि Google ने एक ही दिन में 32 अरब डॉलर का कर्ज जुटाया, जो कुछ देशों के महीनों के फंड रेजिंग के बराबर है। साथ ही कंपनी ने 100 साल की अवधि वाला बॉन्ड भी जारी किया। इस उदाहरण के जरिए वेम्बू ने संकेत दिया कि बड़ी टेक कंपनियां अब फंडिंग और समय सीमा के लिहाज से सरकारों जैसी ताकत रखती हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »