Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण

Samsung अपने महंगे Galaxy Z TriFold स्मार्टफोन की बिक्री बंद कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डिवाइस एक लिमिटेड टेक शोकेस था, न कि मास मार्केट प्रोडक्ट।

Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण

Samsung Galaxy Z TriFold का डुअल हिंग डिजाइन और बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले

ख़ास बातें
  • Samsung ने Galaxy Z TriFold की बिक्री कुछ महीनों में ही बंद की
  • यह फोन टेक शोकेस था, बड़े पैमाने पर बिक्री के लिए नहीं: रिपोर्ट
  • केवल कोरिया और अमेरिका में बेचा जा रहा था 2,899 डॉलर का फोन
विज्ञापन

Samsung ने अपने सबसे महंगे और एडवांस फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z TriFold को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कंपनी कथित तौर पर अब इस डिवाइस की बिक्री धीरे-धीरे बंद कर रही है। लॉन्च के करीब तीन महीने बाद ही इस फोन को मार्केट से हटाया जा रहा है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि यह प्रोडक्ट एक लिमिटेड टेक्नोलॉजी शोकेस था, ना कि बड़े पैमाने पर बिकने वाला स्मार्टफोन।

दक्षिण कोरियाई आउटलेट Dong-A IIbo के मुताबिक, Samsung ने सबसे पहले अपने होम मार्केट साउथ कोरिया में Galaxy Z TriFold की सेल रोकने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद अमेरिका में भी जैसे ही मौजूदा स्टॉक खत्म होगा, वहां भी इसकी सेल बंद कर दी जाएगी। Samsung की वेबसाइट पर भी अब इस डिवाइस को लेकर कोई रीस्टॉक अपडेट नहीं दिख रहा और इसे “sold out” के रूप में लिस्ट किया गया है।

ऐसा लगता है कि सैमसंग ने इस मॉडल का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन करने का इरादा कभी नहीं किया था। कंपनी ने इस डिवाइस को अपनी वेबसाइट के जरिए सीमित मात्रा में बेचा। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Samsung ने पहले दो बैचों में लगभग 3,000 यूनिट बेचीं।

इडस्ट्री सोर्सेज के हवाले से Dong-A Ilbo की रिपोर्ट बताती है कि TriFold एक टेक्नोलोजीकल शोकेस था, न कि कमाई करने वाला प्रोडक्ट। DRAM और NAND flash जैसे कंपोनेंट की बढ़ती लागत के कारण इस डिवाइस पर लगभग कोई लाभ मार्जिन नहीं बचा है। सोर्स ने आउटलेट को आगे बताया कि दक्षिण कोरिया में यह फोन कुछ समय के लिए सेकंडरी मार्केट में अपनी रिटेल कीमत से लगभग तीन गुना अधिक कीमत पर बिका।

Samsung ने इस फोन को पिछले साल के अंत में पेश किया था, जिसमें डुअल हिंग डिजाइन दिया गया था और यह खुलकर लगभग 10-इंच के टैबलेट जैसा बड़ा डिस्प्ले ऑफर करता था। कंपनी ने इसे अपने इंजीनियरिंग कैपेबिलिटी के डेमो के तौर पर पेश किया था। लेकिन इसकी कीमत काफी ज्यादा होने के कारण यह सिर्फ कुछ चुनिंदा यूजर्स तक ही सीमित रहा। इसकी कीमत करीब 2,899 डॉलर (लगभग 2.69 लाख रुपये) रखी गई थी, जो इसे आम यूजर्स के लिए काफी महंगा बनाती है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट बताती है कि Samsung के मोबाइल एक्सपीरियंस बिजनेस के COO वोन-जून चोई ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा था कि कंपनी ने अभी तक TriFold के अगले वर्जन को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने इसकी मैन्युफैक्चरिंग को जटिल बताया, हालांकि इसमें इस्तेमाल किए गए कुछ फीचर्स भविष्य में कंपनी के दूसरे फोल्डेबल डिवाइस में देखने को मिल सकते हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Cover Display6.50 इंच
Cover Resolution1080x2520 पिक्सल
डिस्प्ले10.00 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता5,600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन2,160x1,584 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »