| चांदी के दाम | बैंगलोर में चांदी के दाम | चेन्नई में चांदी के दाम | दिल्ली में चांदी के दाम | हैदराबाद में चांदी के दाम | मुम्बई में चांदी के दाम |
|---|---|---|---|---|---|
| 10 ग्राम | ₹2450 | ₹2500 | ₹2450 | ₹2500 | ₹2450 |
अगर आप चांदी के कॉइन, चांदी की बार या चांदी की ज्वैलरी और गहनें खरीदना चाहते हैं, तो आपको चांदी के दाम को जानने और खरीदारी और बिक्री की स्थितियों पर नजर रखने की जरूरत होगी। चांदी (सिल्वर) की प्योरिटी, विक्रेता की प्रामाणिकता और वजन तय करने के मापदंडों को जानना महत्वपूर्ण है। यहां आप चांदी खरीदने के लिए नवीनतम दाम देख सकते हैं। भारत में आज चांदी का दाम 229.6 रुपये प्रति ग्राम है। सभी दाम आज अपडेट किए गए हैं और इंडस्ट्री के मापदंडों के अनुसार हैं।
| ग्राम | चांदी के दाम | डेली प्राइस चेंज |
|---|---|---|
|
1 ग्राम
|
₹ 229.6 | ₹ 0 |
|
8 ग्राम
|
₹ 1836.8 | ₹ 0 |
|
10 ग्राम
|
₹ 2296 | ₹ 0 |
|
100 ग्राम
|
₹ 22960 | ₹ 0 |
|
1 Kg
|
₹ 229600 | ₹ 0 |
| तिथि | 10 ग्राम | 100 ग्राम | % चेंज |
|---|---|---|---|
|
17 सितंबर 2026
|
₹ 2,296 | ₹ 22,960 | -0.73% |
|
16 सितंबर 2026
|
₹ 2,313 | ₹ 23,130 | +1.14% |
|
15 सितंबर 2026
|
₹ 2,287 | ₹ 22,870 | 0.00%% |
|
11 सितंबर 2026
|
₹ 2,289 | ₹ 22,890 | -2.01% |
|
10 सितंबर 2026
|
₹ 2,336 | ₹ 23,360 | -0.68% |
|
9 सितंबर 2026
|
₹ 2,352 | ₹ 23,520 | +0.60% |
|
8 सितंबर 2026
|
₹ 2,338 | ₹ 23,380 | +0.91% |
|
7 सितंबर 2026
|
₹ 2,317 | ₹ 23,170 | 0.00%% |
|
4 सितंबर 2026
|
₹ 2,355 | ₹ 23,550 | +1.29% |
|
3 सितंबर 2026
|
₹ 2,325 | ₹ 23,250 | 0% |
| शहर |
चांदी के दाम (10 ग्राम) |
चांदी के दाम (100 ग्राम) |
|---|---|---|
| ₹ 2,450 | ₹ 24,500 | |
| ₹ 2,450 | ₹ 24,500 | |
| ₹ 2,500 | ₹ 25,000 | |
| ₹ 2,450 | ₹ 24,500 | |
| ₹ 2,500 | ₹ 25,000 | |
| ₹ 2,500 | ₹ 25,000 | |
| ₹ 2,450 | ₹ 24,500 | |
| ₹ 2,500 | ₹ 25,000 | |
| ₹ 2,450 | ₹ 24,500 | |
| ₹ 2,500 | ₹ 25,000 | |
| ₹ 2,450 | ₹ 24,500 | |
| ₹ 2,450 | ₹ 24,500 | |
| ₹ 2,500 | ₹ 25,000 | |
| ₹ 2,450 | ₹ 24,500 | |
| ₹ 2,450 | ₹ 24,500 | |
| ₹ 2,450 | ₹ 24,500 | |
| ₹ 2,450 | ₹ 24,500 | |
| ₹ 2,450 | ₹ 24,500 | |
| ₹ 2,450 | ₹ 24,500 | |
| ₹ 2,450 | ₹ 24,500 | |
| ₹ 2,450 | ₹ 24,500 | |
| ₹ 2,450 | ₹ 24,500 | |
| ₹ 2,500 | ₹ 25,000 | |
| ₹ 2,500 | ₹ 25,000 |
सोने से चांदी कहीं अधिक किफायती है और इसे निवेश के एक अच्छे विकल्प के तौर पर देखा जाता है और यह विशेष अवसरों पर उपहार देने के लिए बेहतर है। यह सिक्कों और बार के तौर पर आसानी से उपलब्ध है, जिनका वजन 10 ग्राम से 1 किलोग्राम तक होता है। इसका इलेक्ट्रॉनिक्स और साइंटिफिक इक्विपमेंट बनाने में भी इसका इस्तेमाल होता है। घरों में इस्तेमाल होने वाले कुछ आइटम्स भी सिल्वर या स्टर्लिंग सिल्वर के बने हो सकते हैं। इसके साथ ही चांदी के एंटीक पीसेज की भी धातु के वजन से कहीं अधिक वैल्यू हो सकती है।
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने हॉलमार्क लाइसेंस (IS 2112:2014) बनाए हैं और इससे चांदी के किसी भी आइटम की सटीक प्योरिटी को तय करने में मदद मिलती है। यह विक्रेता और खरीदार के बीच भरोसे को सुनिश्चित करता है। इसके अलावा प्योरिटी के अधार पर चांदी का उपयुक्त रेट तय किया जा सकता है। अगर आप चांदी खरीदने में धोखा होने को लेकर चिंतित हैं तो आपको BIS मार्क और ज्वैलर की पहचान का निशान जरूर देखना चाहिए। सोने की तरह चांदी के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य नहीं है। हालांकि, इसे आगामी वर्षों में अनिवार्य किया जा सकता है।
सबसे प्योर चांदी 999.9 रेटेड होती है जिसे 9999 भी लिखा जा सकता है। यह 99.99 प्रतिशत प्योर चांदी होती है और इसका इस्तेमाल चांदी के सिक्कों और कुछ देशों के मिंट की ओर से जारी किए जाने वाले बुलियन के साथ ही मेडिकल या साइंटिफिक इक्विपमेंट में होता है। प्योर चांदी का सबसे सामान्य कमर्शियल ग्रेड 999 है। इसकी मार्केटिंग फाइन सिल्वर के तौर पर भी की जाती है। इस चांदी में केवल 0.1 प्रतिशत कॉपर, लेड या आयरन जैसी अन्य धातुएं होती हैं। 999 सिल्वर लचीली होती है और इससे आसानी से ज्वैलरी बनाई जा सकती है। निवेश या उपहार देने के लिए आपको बैंकों या ज्वैलर्स से आसानी से 999 चांदी के सिक्के और 999 चांदी की बार या बिस्किट मिल जाएंगे।
इन ग्रेड से नीचे आपको 990 या 970 चांदी भी मिलेगी, जिसमें क्रमशः 99 प्रतिशत और 97 प्रतिशत प्योरिटी होती है। इसका इस्तेमाल ज्वैलरी के साथ ही कटलरी बनाने में भी हो सकता है।
925 सिल्वर 92.5 प्रतिशत प्योर होती है। यह अंतरराष्ट्रीय तौर पर स्टर्लिंग सिल्वर प्योरिटी की पहचान रखती है। आपको स्टर्लिंग सिल्वर से बने आर्टिफैक्ट्स, ज्वैलरी, उपहार और पेन मिल सकते हैं। इससे नीचे 900 सिल्वर, 835 सिल्वर और 800 सिल्वर की प्योरिटी क्रमशः 90 प्रतिशत, 83.5 प्रतिशत और 80 प्रतिशत की होती है। यह अलॉय का सबसे निचला लेवल है जिसे चांदी कहा जा सकता है। प्योरिटी कम होने के बावजूद ये अलॉय प्रति दिन के आइटम्स में इस्तेमाल के लिए बेहतर होते हैं क्योंकि अन्य धातुएं सख्त होती हैं।
चांदी की वैल्यू बहुत से लोगों के लिए निवेश का एक आकर्षण होती है क्योंकि यह बजट में हो सकती है और इसकी वैल्यू भी बढ़ने की संभावना रहती है। चांदी के आइटम्स के इस्तेमाल के साथ ही उनकी वैल्यू भी बरकरार रहती है। सभी निवेश जोखिम का विषय हैं और इस कारण से बायर्स को प्योरिटी, वजन, सर्टिफिकेशंस जैसे कारणों पर ध्यान देना चाहिए।
आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आप जो आइटम खरीद रहे हैं वह वास्तव में चांदी का है और उसकी केवल सतह सिल्वर प्लेटेड नहीं है। चांदी के सिक्के 10g, 15g, 20g, 25g, 50g, 100g, 200g, 250g, 500g और 1kg में भी उपलब्ध होते हैं। तोला के 58g और 116g वजन में भी खरीदारी की जा सकती है। चांदी के बिस्किट और बार भी 10g, 25g, 50g, 100g, 250g, 500g और इससे अधिक वजन में उपलब्ध होते हैं। चांदी का नोट, बाउल, प्लेट, मूर्ति, ट्रॉफी, पिक्चर फ्रेम जैसे डेकोरेटिव या विशेष अवसरों पर दिए जाने वाले आइटम भी खरीदे जा सकते हैं और ये विभिन्न डिजाइंस में होते हैं।
चांदी की ज्वैलरी को वजन के अनुसार बेचा जाता है लेकिन मेकिंग चार्ज और लागू GST से कीमत बढ़ सकती है। ज्वैलर्स धातु की वैल्यू के प्रतिशत के तौर पर फिक्स्ड मेकिंग चार्ज ले सकते हैं और यह प्रति पीस के अनुसार भी हो सकता है। कारीगर के स्किल, अनुभव और डिजाइन की जटिलता के आधार पर कीमतें अलग हो सकती हैं। ज्वैलरी खरीदने से पहले ज्वैलर से सलाह लेना और कीमत पर सहमत होना बेहतर रहता है। अगर आप बाद में अपने निवेश को बेचना चाहते हैं तो ज्वैलर्स चांदी के बायबैक आइटम्स की पेशकश भी कर सकते हैं।
धातु के वजन के के आधार पर पिघलाने पर वैल्यू कम हो सकती है। हालांकि, अगर चांदी बहुत फाइन है या ज्वैलरी का कोई सांस्कृतिक या एंटीक महत्व है तो वैल्यू अधिक हो सकती है। कलेक्टिबल आइटम्स की वैल्यू भी चांदी के वजन से अधिक हो सकती है।
चांदी की प्रति ग्राम कीमत मार्केट की स्थितियों, सप्लाई और डिमांड के आधार पर प्रति दिन बदलती है। वैल्यू में प्रत्येक बदलाव का पूर्वानुमान लगाना संभव नहीं है लेकिन आप प्रतिष्ठित वेबसाइट्स पर मार्केट ट्रेंड्स देख सकते हैं और ज्वैलर्स या ट्रेडर्स से सलाह ले सकते हैं।
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें