स्टडी कहती है कि 10 में से 9 कंपनियां इंसानों की जगह AI से काम लेना चाहती हैं।
Photo Credit: Shutterstock
कि 10 में से 9 कंपनियां इंसानों की जगह AI से काम लेना चाहती हैं- सर्वे
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बहुत जल्द इंसानों के लिए नौकरियां खत्म कर देगा, ऐसा कई रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऑटोमेशन से जाहिर तौर पर कंप्यूटर और कस्टमर सर्विस जैसे क्षेत्रों में इंसानी हस्तक्षेप की जरूरत खत्म हो जाएगी और इसका सीधा असर नौकरियों पर पड़ेगा। अब एक और रिपोर्ट इस दावे को सपोर्ट करती है। इसमें कहा गया है कि कंपनियां भी चाहती हैं कि वे इंसानों की जगह AI से काम लें ताकि ज्यादा से ज्यादा पैसा बचे और काम भी दोगुनी तेजी से हो!
दुनियाभर की तमाम कंपनियां आपकी जगह AI को देने के लिए तैयार बैठी हैं। ResumeBuilder की ओर से एक सर्वे किया गया है जो मार्च 2026 का ही सर्वे बताया जा रहा है। सर्वे में सामने आया है कि कंपनियां खुशी-खुशी इंसानों का काम AI को सौंपने के लिए तैयार बैठी हैं। स्टडी में अमेरिका के वरिष्ठ बिजनेस लीडर्स के बयान भी शामिल किए गए हैं जो कहते हैं कि AI कहीं ज्यादा क्षमतावान है। इनमें से कई ने कहा है कि इस वक्त कर्मचारियों की बजाए AI पर खर्च करना कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। यह सोच बताती है कि कैसे AI को अपनाने के लिए कंपनियां बेसब्र हैं।
स्टडी कहती है कि 10 में से 9 कंपनियां इंसानों की जगह AI से काम लेना चाहती हैं। ऐसा करके वे अपने वर्कफोर्स को कम करना चाहती हैं और कॉस्ट कटिंग करना चाहती हैं। इसी के साथ कंपनियां चाहती हैं कि उनके पास ऐसे लोग हों जिनकी मदद से वे AI में और ज्यादा निवेश कर सकें। कहा यह भी गया है कि कंपनियां टाइमिंग का फायदा उठाना चाहती हैं क्योंकि भर्ती प्रक्रिया धीमी है और ऐसे में कंपनियों को कर्मचारियों के विरोध का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
सर्वे करने वाली कंपनी के मुख्य करियर सलाहकार स्टेसी हालर का कहना है कि कंपनियां AI में निवेश को अपने भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मानती हैं। सर्वे में 500 लीडर्स को शामिल किया गया है। इस स्टडी में कंपनियों का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन टेक जगत में हाल के घटनाक्रमों से पता चलता है कि कंपनियों ने छंटनियां पहले से ही शुरू कर दी हैं। पिछले साल कई बड़ी कंपनियों ने छंटनी की और इसकी वजह यही बताई गई कि कंपनियां AI इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी