• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अब ऐप से खरीदें बेचें बिजली, सोलर पैनल लगाने वालों के लिए कमाई का अच्छा मौका!

अब ऐप से खरीदें-बेचें बिजली, सोलर पैनल लगाने वालों के लिए कमाई का अच्छा मौका!

Delhi Electricity Regulatory Commission ने peer to peer बिजली ट्रेडिंग को मंजूरी दी है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत Tata Power DDL और BSES Rajdhani के उपभोक्ता सीधे एक दूसरे से बिजली खरीद और बेच सकेंगे।

अब ऐप से खरीदें-बेचें बिजली, सोलर पैनल लगाने वालों के लिए कमाई का अच्छा मौका!

Photo Credit: Unsplash/ Shahnawaz Shamim

DERC ने P2P बिजली ट्रेडिंग को मंजूरी दी

ख़ास बातें
  • DERC ने P2P बिजली ट्रेडिंग को मंजूरी दी
  • स्मार्ट मीटर यूजर्स सीधे खरीद बेच सकेंगे बिजली
  • रूफटॉप सोलर वाले prosumers को नई कमाई का मौका
विज्ञापन

दिल्ली में बिजली खरीदने और बेचने का तरीका जल्द बदल सकता है। Delhi Electricity Regulatory Commission ने एक नया फ्रेमवर्क मंजूर किया है, जिसके तहत उपभोक्ता अब आपस में सीधे बिजली का व्यापार कर सकेंगे। इस फैसले के बाद Tata Power Delhi Distribution Ltd और BSES Rajdhani Power Ltd को peer to peer यानी P2P एनर्जी ट्रेडिंग का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। इस पहल का मकसद उपभोक्ताओं को सिर्फ बिजली इस्तेमाल करने वाला नहीं, बल्कि बाजार का एक एक्टिव हिस्सा बनाना है।

इस मॉडल में वे उपभोक्ता जिन्हें “prosumers” कहा जा रहा है और जो रूफटॉप सोलर जैसे रिन्यूएबल सोर्सेज से बिजली बनाते हैं, अपनी एक्स्ट्रा बिजली सीधे दूसरे उपभोक्ताओं को बेच सकेंगे। अभी तक ऐसी अतिरिक्त बिजली डिस्कॉम को तय दर पर वापस जाती थी, लेकिन नए सिस्टम में कीमत दोनों पक्ष आपसी सहमति से तय कर सकेंगे। हालांकि बिजली की फिजिकल सप्लाई की जिम्मेदारी डिस्कॉम के पास ही रहेगी, लेकिन वित्तीय सेटलमेंट डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बिल में एडजस्ट होगा।

TOI की रिपोर्ट बताती है कि अधिकारियों का कहना है पायलट फेज इस महीने उत्तर और दक्षिण दिल्ली में शुरू हो सकता है, जहां हर जोन में करीब 1,000 उपभोक्ताओं को शामिल किया जाएगा। Purvanchal Vidyut Vitaran Nigam Limited की भागीदारी के कारण दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच भी सीमित स्तर पर ट्रेडिंग की अनुमति होगी। आगे चलकर BSES Rajdhani, Tata Power DDL और Paschimanchal Vidyut Vitran Nigam Limited के जरिए दक्षिण, पश्चिम, उत्तर पश्चिम दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपभोक्ताओं को जोड़ा जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता भाग ले सकेंगे। खरीदार के पास स्मार्ट मीटर होना जरूरी होगा, जबकि विक्रेता के पास नेट मीटर के साथ रूफटॉप सोलर प्लांट होना चाहिए। वैरिफिकेशन के बाद प्रतिभागियों को एक डिजिटल पहचान यानी Verified Credential दिया जाएगा। ट्रेडिंग मोबाइल ऐप के जरिए होगी और India Energy Stack पर आधारित ब्लॉकचेन फ्रेमवर्क में दर्ज की जाएगी।

पायलट को आकर्षक बनाने के लिए DERC ने व्हीलिंग चार्ज, क्रॉस सब्सिडी सरचार्ज और अन्य अतिरिक्त शुल्क अस्थायी रूप से माफ किए हैं। 42 पैसे प्रति यूनिट का ट्रांजैक्शन शुल्क तय किया गया है, जिसे खरीदार और विक्रेता बराबर बांटेंगे। रेगुलेटर ने 20 प्रतिशत क्षमता सीमा भी हटाई है, जिससे prosumers अपनी पूरी एक्स्ट्रा बिजली बेच सकें।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »