जनवरी में TVS Motor ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 33,296 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष दिसंबर की तुलना में बिक्री में लगभग 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी है
Bajaj Auto के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री लगभग 28 प्रतिशत बढ़ी है
इस वर्ष के पहले महीने में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में TVS Motor ने अपने पहला स्थान बरकरार रखा है। जनवरी में कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 33,296 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष दिसंबर की तुलना में बिक्री में लगभग 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। TVS Motor के पोर्टफोलियो में iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स शामिल हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट में Vahan पोर्टल के डेटा के हवाले से बताया गया है कि जनवरी में Bajaj Auto के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री लगभग 28 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने जनवरी में 24,211 यूनिट्स की बिक्री की है। बजाज ऑटो को उम्मीद है कि उसके चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की नई रेंज से बिक्री को बढ़ाने में मदद मिलेगी। जनवरी में कंपनी ने Chetak C25 को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 91,399 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। देश में यह मैटेलिक बॉडी वाला एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें LED हेडलैम्प के साथ साइड पैनल पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। Chetak C25 में फ्लोरबोर्ड पर 2.5 kWh की बैटरी और 2.2 Kw की इलेक्ट्रिक मोटर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 113 किलोमीटर की है।
जनवरी में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में Ather Energy ने 20,786 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। इसकी बिक्री में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, Ola Electric के लिए मुश्किलें बनी हुई हैं। कंपनी की बिक्री लगभग 20 प्रतिशत घटकर 9,027 यूनिट्स की रही है। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने Hyperservice प्रोग्राम के साथ कस्टमर्स की सर्विस को लेकर शिकायतों को दूर करने की कोशिश की है। कंपनी ने S1 Pro+ के साथ 4680 Bharat Cell वाले व्हीकल्स की डिलीवरी भी शुरू की थी। इस बैटरी पैक की मैन्युफैक्चरिंग देश में की गई है। इसके साथ अपना बैटरी पैक और सेल मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस रखने वाली भारत की यह पहली कंपनी बन गई है।
पिछले वर्ष दिसंबर मेंओला इलेक्ट्रिक को 4680 Bharat Cell बैटरी पैक वाली Roadster X+ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए सरकार से सर्टिफिकेशन मिला था। कंपनी ने बताया था कि Roadster X+ (9.1 kWh) को सरकारी टेस्टिंग एजेंसी, इंटरनेशनल सेंटर ऑफ ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी की ओर से सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के तहत अप्रूवल दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग