Ather के 450S में 2.9 kWh की बैटरी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की IDC सर्टिफाइड रेंज 115 km किलोमीटर की है। यह सिर्फ 3.9 सेकेंड्स में 0-40 kmph प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है
इसमें 6,500 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट शामिल है
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Ather Energy ने अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर डिस्काउंट का ऑफर दिया है। कंपनी के Rizta S और 450S पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। यह ऑफर Ather Experience Centres पर 31 मार्च तक उपलब्ध होगा।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर डिस्काउंट को तीन हिस्सों में बांटा है। इसमें 6,500 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट और 3,500 रुपये की वैल्यू वाली एक्सटेंडेड कंपोनेंट्स वॉरंटी शामिल है। इस डिस्काउंट के साथ Rizta S का प्राइस 1,04,758 रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) से शुरू होगा। कंपनी के 450S को डिस्काउंट के बाद 1,13,100 रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) में खरीदा जा सकेगा। केंद्र सरकार की PM E-Drive सब्सिडी स्कीम की अवधि समाप्त होने वाली है और इस वजह से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स खरीदने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
Ather Energy की बिक्री में फैमिली स्कूटर Rizta की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है। कंपनी की कुल बिक्री में Rizta की हिस्सेदारी बढ़कर 50 प्रतिशत से अधिक की है। हाल ही में Ather Energy ने बताया था कि Rizta ने शुरुआत से ही बिक्री की तेज रफ्तार पकड़ी है और इससे कंपनी को अपनी मौजूदगी बढ़ाने में भी मदद मिली है। पिछले वर्ष दिसंबर में Rizta की कुल बिक्री दो लाख यूनिट्स से अधिक हो गई थी। Ather के 450S में 2.9 kWh की बैटरी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की IDC सर्टिफाइड रेंज 115 km किलोमीटर की है। कंपनी का 450S सिर्फ 3.9 सेकेंड्स में 0-40 kmph प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 90 kmph है।
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 5.4 kW का पावर आउटपुट और 22 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। Ather के 450S की बैटरी सिर्फ 6 घंटे 36 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। पिछले वर्ष Ather Energy ने पांच लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग का आंकड़ा हासिल किया था। कंपनी ने उत्तर और मध्य भारत में अपनी मौजूदगी को बढ़ाया है। Ather Energy के पास तमिलनाडु के होसुर में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के बिडकिन में तीसरी फैक्टरी लगा रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक