OnePlus 15T में 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा
Photo Credit: OnePlus
इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा
बड़े स्मार्टफोन मेकर्स में शामिल OnePlus का मिड-रेंज में नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। OnePlus 15T में 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। OnePlus 15T में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा।
चीन में OnePlus की वेबसाइट पर बताया गया है कि इस स्मार्टफोन को 24 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। OnePlus 15T को RAM और स्टोरेज के पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए 12 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स होंगे। OnePlus 15T के लिए Healing White Chocolate, Pure Cocoa और Relaxing Matcha कलर्स के विकल्प होंगे।
OnePlus 15T में 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 165 fps तक के गेमप्ले को सपोर्ट करने वाला नेक्स्ट-जेनरेशन गेमिंग इंजन होगा। इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में दिया गया Tri-Chip सिस्टम भी OnePlus 15T में होगा। आगामी स्मार्टफोन में 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ LUMO इमेजिंग सिस्टम मिलेगा। OnePlus 15T की 7,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है। यह चार्जर और प्रोटेक्टिव केस जैसी मैग्नेटिक एक्सेसरीज को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में बिल्ट-इन मैग्नेट होने का पता नहीं चला है।
इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल या 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर OnePlus 15T की मॉडल नंबर - OnePlus PLZ110 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,669 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,740 प्वाइंट्स मिले हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए अपग्रेडेड 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग