• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ather Energy के Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री

Ather Energy के Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री

हाल ही में Ather Energy ने पांच लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। उत्तर और मध्य भारत में अपनी मौजूदगी को बढ़ाया है

Ather Energy के Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री

इससे कंपनी को अपनी मौजूदगी बढ़ाने में भी मदद मिली है

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पिछले वर्ष अप्रैल में लॉन्च किया गया था
  • Ather Energy को Rizta के साथ अपनी मौजूदगी बढ़ाने में मदद मिली है
  • कंपनी की कुल मैन्युफैक्चरिंग में Rizta की हिस्सेदारी एक-तिहाई से अधिक है
विज्ञापन

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ather Energy के फैमिली स्कूटर Rizta की बिक्री दो लाख यूनिट्स से अधिक की हो गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पिछले वर्ष अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इस वर्ष मई में Rizta ने एक लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा हासिल किया था। 

Ather Energy को Rizta के साथ अपनी मौजूदगी बढ़ाने में मदद मिली है। इसकी सेल्स बढ़ाने में 3.7 kWh की बैटरी वाले नया वेरिएंट और  इसे Terracotta Red जैसे नए कलर के विकल्प का भी योगदान है। कंपनी की कुल सेल्स में Rizta की हिस्सेदारी बढ़कर 70 प्रतिशत से अधिक हो गई है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मार्केट में शेयर लगभग दोगुना हुआ है। Ather Energy ने बताया कि Rizta ने शुरुआत से ही बिक्री की तेज रफ्तार पकड़ी है और इससे कंपनी को अपनी मौजूदगी बढ़ाने में भी मदद मिली है। 

हाल ही में Ather Energy ने पांच लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। उत्तर और मध्य भारत में अपनी मौजूदगी को बढ़ाया है। कंपनी की कुल मैन्युफैक्चरिंग में Rizta की हिस्सेदारी एक-तिहाई से अधिक की है। Ather Energy के पास तमिलनाडु के होसुर में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के बिडकिन में यह तीसरी फैक्टरी लगा रही है। Ather Energy ने अपने एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या को भी तेजी से बढ़ाया है। देश के कई शहरों में इसके पास सितंबर के अंत में 524 एक्सपीरिएंस सेंटर थे। 

कंपनी के पोर्टफोलियो में 450S, 450X, 450 Apex और Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं। पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में Ather Energy ने अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है। हालांकि, कंपनी की बिक्री में महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट हुई है। पिछले महीने कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री 20,018 यूनिट्स की है। नवंबर में TVS Motor ने Bajaj Auto को पीछे छोड़कर इस मार्केट में पहला स्थान हासिल किया है। Ola Electric का पिछले महीने परफॉर्मेंस खराब रहा है। इसकी बिक्री में लगभग 50 प्रतिशत की कमी हुई है। पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री 20 प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 1.15 लाख यूनिट्स की रही है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »