• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Find X9s Pro में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3C से मिला सर्टिफिकेशन

Oppo Find X9s Pro में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3C से मिला सर्टिफिकेशन

Oppo Find X9s Pro में 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है

Oppo Find X9s Pro में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3C से मिला सर्टिफिकेशन

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Oppo Find X9 Pro को लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
  • Oppo Find X9s Pro में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है
  • भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Oppo Find X9 Pro को लॉन्च किया गया था
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की जल्द Oppo Find X9s Pro को लॉन्च करने की तैयारी है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। Oppo Find X9s Pro में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है।  

इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को चाइनीज वेरिएंट की तुलना में कुछ अलग स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है। चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (CCC) की वेबसाइट पर एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PME110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Oppo Find X9s Pro हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। यह इस सीरीज के Oppo Find X9 और Find X9 Pro के समान है। 

आगामी स्मार्टफोन में 6.59 इंच 1.5K स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। Oppo Find X9s Pro में 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। 

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए Oppo Find X9 Pro में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,772 × 1,272 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 का इस्तेमाल किया गया है। Oppo Find X9 Pro की रियर कैमरा यूनिट में f/1.5 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.0 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.1 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,500 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16.0 पर चलता है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Oppo की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Fresh-new IP69-rated design
  • Vibrant display with skinny bezel
  • Smooth software experience
  • Feature-rich software with useful AI add-ons
  • Excellent battery life with fast charging speeds
  • Impressive overall camera performance
  • कमियां
  • Teleconverter mount blocks access to other cameras
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9500
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1272x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »