• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • OpenAI के CEO ने AI के चलते डेवलपर्स को कहा अलविदा! वायरल हो रहा पोस्ट

OpenAI के CEO ने AI के चलते डेवलपर्स को कहा अलविदा! वायरल हो रहा पोस्ट

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन का X पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें सैम ऑल्टमैन ने कोडिंग करने वाले पेशेवरों को धन्यवाद कहा है।

OpenAI के CEO ने AI के चलते डेवलपर्स को कहा अलविदा! वायरल हो रहा पोस्ट

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा में आ गया है।

ख़ास बातें
  • सैम ऑल्टमैन ने कोडिंग करने वाले पेशेवरों को धन्यवाद कहा है।
  • AI के आ जाने के बाद कोडिंग अब मिनटों में हो जाती है।
  • एआई टूल कुछ ही सेकंड में कोड लिख सकते हैं, एरर को ठीक कर सकते हैं।
विज्ञापन

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा में आ गया है। यह पोस्ट कोडर्स और डेवलपर्स के लिए है जिसमें सैम ऑल्टमैन ने सभी डेवलपर्स को अलविदा कहा है। सैम ऑल्टमैन का यह पोस्ट तेजी से बदलते टेकनोलॉजी क्षेत्र की कहानी कहता है कि कैसे AI ने कोडर्स के काम को प्रभावित किया है। पहले जहां एक सॉफ्टवेयर को बनाने में घंटों और दिनों का समय लगता था, अब AI उस कोडिंग को मिनटों में कर लेता है। इतना ही नहीं, यह सटीक कोड बना सकता है और बग्स भी फिक्स कर लेता है। सैम ऑल्टमैन का यह पोस्ट कई मायनों में खास है। 

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन का X पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें सैम ऑल्टमैन ने कोडिंग करने वाले पेशेवरों को धन्यवाद कहा है। यह पोस्ट जैसे कोडर्स को अलविदा कहता नजर आता है। क्योंकि AI के आ जाने के बाद कोडिंग अब मिनटों में हो जाती है और कोडर्स का काम खत्म हो गया है। हालांकि ऐसा नहीं है कि अब कोडर्स की बिल्कुल भी जरूरत नहीं रह गई है, हां लेकिन कोडर्स की संख्या कम हो सकती है। सैम ऑल्टमैन का पोस्ट भी इसी ओर इशारा करता है- 

सैम ऑल्टमैन ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'मैं उन सभी लोगों का बहुत आभारी हूं जिन्होंने बेहद जटिल सॉफ्टवेयर को एक-एक अक्षर करके लिखा। अब यह याद करना भी मुश्किल लग रहा है कि इसमें असल में कितनी गहन कोशिश की गई होगी। हमें इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद।' सैम का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब एआई टूल कुछ ही सेकंड में कोड लिख सकते हैं, एरर को ठीक कर सकते हैं और यहां तक ​​कि प्रोग्राम को स्ट्रक्चर करने के बेहतर सुझाव भी दे सकते हैं। 

AI का कोडिंग में प्रवेश जाहिर तौर पर कोडर्स की चिंता बढ़ाता है कि क्या आने वाले समय में कोडर्स की जॉब खत्म हो जाएंगीं? रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जाहिर तौर पर कोडर्स की नौकरी प्रभावित होगी लेकिन इंसानों की जरूरत हमेशा रहेगी। AI उन्हें पूरी तरह से हटा नहीं सकता है। टेक्नोलॉजी जॉब्स को खत्म नहीं कर रही है, बल्कि उन्हें तेजी से विकसित होने में मदद कर रही है। एआई ने रुटीन कोडिंग को कई गुना तेज कर दिया है और इससे उत्पादन बढ़ा है। लेकिन इंसानों की जगह पूरी तरह से AI नहीं ले सकता है। एक्सपर्ट्स ये भी मानते हैं कि आर्किटेक्चर, बड़े सिस्टम से बग निकालना, नैतिक मूल्यों, इंटीग्रेशन और वास्तविक इनोवेशन में इंसानों की जगह कोई नहीं ले सकता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OpenAI, OpenAI CEO Sam Altman
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »