Xiaomi ने अपने कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन्स के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म कर दिया है, जिससे अब इन डिवाइस को कोई नया अपडेट या सिक्योरिटी पैच नहीं मिलेगा।
Xiaomi 12 सीरीज और Redmi Note 12 5G को अब नहीं मिलेंगे अपडेट
Xiaomi अपने कुछ पुराने स्मार्टफोन्स के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म करने जा रही है। कंपनी के सिक्योरिटी सेंटर और Android Enterprise Recommended (AER) डेटा के मुताबिक अब Xiaomi 12 सीरीज और Redmi Note 12 5G को कोई नया OTA अपडेट, सिक्योरिटी पैच या फीचर अपडेट नहीं मिलेगा। इसका मतलब है कि ये सभी डिवाइस अब आधिकारिक तौर पर End-of-Life (EOL) कैटेगरी में आ गए हैं और इन्हें आगे कोई सॉफ्टवेयर सपोर्ट नहीं दिया जाएगा।
इस लिस्ट में Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro शामिल हैं, जिन्हें Android 15 और HyperOS 3.0 तक अपडेट मिला था, जो अब इनका फाइनल वर्जन रहेगा। वहीं Xiaomi 12 Lite को Android 14 और HyperOS 1.0 तक सपोर्ट मिला, जबकि Redmi Note 12 5G Android 14 और HyperOS 2.0 पर ही रुक गया है। कंपनी के मुताबिक ये सभी डिवाइस अब अपने अपडेट साइकल के अंत तक पहुंच चुके हैं।
XiaomiTime के मुताबिक, इस फैसले के पीछे सिर्फ समय नहीं बल्कि हार्डवेयर लिमिटेशन भी एक बड़ा कारण बताया जा रहा है। खासतौर पर Xiaomi 12 सीरीज में इस्तेमाल किया गया Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर पहले से ही थर्मल इश्यू और ज्यादा पावर कंजम्प्शन के लिए जाना जाता रहा है। ऐसे में नए और भारी सॉफ्टवेयर अपडेट्स के साथ ये चिपसेट स्टेबल परफॉर्मेंस देने में सक्षम नहीं माना जा रहा।
कंपनी का कहना है कि जैसे-जैसे HyperOS ज्यादा एडवांस और AI फीचर्स से लैस होता जा रहा है, इन पुराने प्रोसेसर पर उसे चलाना मुश्किल हो रहा है। इससे यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होने के बजाय खराब हो सकता है, जैसे ओवरहीटिंग या परफॉर्मेंस ड्रॉप की समस्या।
ऐसे में Xiaomi ने इन डिवाइस के लिए अपडेट बंद करने का फैसला लिया है, ताकि यूजर्स को खराब या अनस्टेबल सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस न मिले। हालांकि जिन यूजर्स के पास ये स्मार्टफोन्स हैं, वो अभी भी अपने डिवाइस को इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आगे कोई सिक्योरिटी अपडेट या नया फीचर नहीं मिलेगा
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब