यह फोन 6500mAh बैटरी से लैस होकर आता है। इसमें 90W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Photo Credit: Vivo
Vivo V60 कंपनी का धांसू फोन रहा है। फोन को वीवो ने अगस्त 2025 में लॉन्च किया था
Vivo V60 कंपनी का धांसू फोन रहा है। फोन को वीवो ने अगस्त 2025 में लॉन्च किया था और अब यह भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Vivo V60 के लिए डिस्काउंटेड प्राइस ऑफर मिल रहा है जिससे फोन 8 हजार तक सस्ते में पाने का मौका है। Vivo V60 में क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट है। यह 6500mAh बैटरी से लैस होकर आता है। इसमें 90W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं Vivo V60 के डिस्काउंट ऑफर के बारे में।
Vivo V60 को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का एमआरपी यूं तो 43,999 रुपये है। लेकिन विजय सेल्स पर फोन 11 प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन के 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये रह जाती है। यह कंपनी का सीधा डिस्काउंट है जो पूरे 5 हजार रुपये का है। लेकिन इसे कंपनी और अधिक सस्ता खरीदने का ऑफर भी दिया है। इसके लिए आपको छोटा सा बैंक ऑफर इसके साथ लगाना होगा।
Vivo V60 को अगर HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI पर खरीदते हैं तो फोन पर 3000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। यानी फोन पर कुल मिलाकर 8 हजार रुपये का डिस्काउंट यहां मिल रहा है। इसके अलावा अगर आप इस फोन HSBC क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI पर खरीदते हैं तो 7.5% की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी जो कि 3 हजार रुपये तक मान्य है। इस तरह से फोन को एमआरपी से 8 हजार तक सस्ते में खरीदा जा सकता है।
Vivo V60 में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले है जो 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आती है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। वीवो के V60 में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग से लैस है।
Vivo V60 के रियर में 50 मेगापिक्सल ZEISS प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल ZEISS फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस और आईआर ब्लास्टर शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत