Defence का क्षेत्र अब पारंपरिक हथियारों तक सीमित नहीं है। टेक्नोलॉजी इसका अहम हिस्सा बन गई है। दुनियाभर के देश अपने हथियारों को हाईटेक बना रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से हथियार भी स्मार्ट बन रहे हैं। किसी देश की सैन्य क्षमता के लिए उसके पास मौजूद हथियारों की संख्या से ज्यादा महत्वपूर्ण एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वाले हथियारों को दिया जाता है। Defence Tech में हम रक्षा की रेगुलर खबरों के साथ किसी देश की सैन्य क्षमता को ‘डिकोड’ करने का प्रयास करते हैं। यहां आपको इस बारे में जानकारी मिलेगी कि किसी देश के पास कितने और किस प्रकार के हथियार हैं और उनमें किस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। हम आपको डिफेंस की हर जरूरी खबर से रू-ब-रू कराते हैं। हम बिना किसी दबाव के Defence Tech की हर एक खबर को विस्तृत और निष्पक्ष तरीके से प्रस्तुत करते हैं।
भारत भी डिफेंस टेक में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में डिफेंस से जुड़ी टेक्नोलॉजी में भारत की गिनती एक अग्रणी देश के तौर पर हुई है। कुछ वर्ष पहले भारत बड़ी मात्रा में हथियारों का विदेश से इम्पोर्ट कर रहा था। यह स्थिति तेजी से बदल रही है और देश में हथियारों और डिफेंस इक्विपमेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग लगातार बढ़ रही है। इन हथियारों का कुछ देशों को एक्सपोर्ट भी किया जा रहा है। भारत ने स्पेस में अपने सफल अभियानों से भी रक्षा क्षेत्र में भी अपनी स्थिति मजबूत की है। हमारा उद्देश्य इस कैटेगरी के जरिए अपने पाठकों को रक्षा से जुड़े समाचारों और नई टेक्नोलॉजी से अवगत कराना है।
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा