• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi ने लॉन्च किया 50 इंच साइज का 4K टेलीविजन, 'बजट' TV में मिलती है बिजली बचाने वाली टेक्नोलॉजी!

Redmi ने लॉन्च किया 50 इंच साइज का 4K टेलीविजन, 'बजट' TV में मिलती है बिजली बचाने वाली टेक्नोलॉजी!

Xiaomi ने Redmi Smart TV A50 Energy Efficiency Level 1 Edition लॉन्च किया है। इसमें 50-इंच 4K डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 20W साउंड आउटपुट और Surge OS मिलता है।

Redmi ने लॉन्च किया 50 इंच साइज का 4K टेलीविजन, 'बजट' TV में मिलती है बिजली बचाने वाली टेक्नोलॉजी!

Photo Credit: Redmi

REDMI Smart TV A50 में 50 इंच 4K डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट

ख़ास बातें
  • REDMI Smart TV A50 में 50 इंच 4K डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट
  • टीवी में क्वाड कोर Cortex A35 प्रोसेसर और 2GB RAM दी गई
  • 20W साउंड आउटपुट और Surge OS के साथ स्मार्ट टीवी फीचर्स
विज्ञापन

Xiaomi ने अपने स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए Redmi Smart TV A50 Energy Efficiency Level 1 Edition लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया 50-इंच स्मार्ट टीवी है, जिसे एंट्री-लेवल सेगमेंट को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक टीवी में 50-इंच 4K UHD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, Direct-lit LCD पैनल और Xiaomi का Surge OS मिलता है। इसके अलावा इसमें 20W साउंड आउटपुट, क्वाड-कोर प्रोसेसर और कई कनेक्टिविटी पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे इसे होम एंटरटेनमेंट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Redmi Smart TV A50 Energy Efficiency Level 1 Edition की कीमत 1399 युआन (लगभग 16,000 रुपये) रखी है। यह कीमत इसे बजट स्मार्ट टीवी सेगमेंट में रखती है। फिलहाल यह मॉडल चीन के बाजार में पेश (via ITHome) किया गया है। Redmi पहले से भारत में अपने TV बेच रही है, लेकिन फिलहाल नए A50 Energy Efficiency Level 1 Edition के भारत में लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की है।

Xiaomi के मुताबिक TV में 50-इंच 4K UHD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 3840 × 2160 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्पोर्ट्स, तेज मूवमेंट वाले वीडियो और गेमिंग कंटेंट देखते समय स्मूद विजुअल अनुभव मिलने की उम्मीद है। टीवी में Direct-lit LCD पैनल और Direct बैकलाइटिंग दी गई है, जिससे स्क्रीन पर ब्राइटनेस को समान बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके साथ True Tone डिस्प्ले टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट की जाती है।

परफॉर्मेंस के लिए टीवी में क्वाड-कोर Cortex-A35 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali-G31 MP2 GPU मिलता है। सिस्टम को 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह स्मार्ट टीवी Xiaomi Surge OS पर चलता है। इसके नाम में “Energy Efficiency Level 1” का मतलब रेटिंग से है, क्योंकि ये China के सबसे अधिक पावर-एफिशिएंसी स्टैंडर्ड को पूरा करता है। आसान भाषा में कहें तो ये अन्य टीवी की तुलना में ज्यादा बिजली की बचत करने का दावा करता है। 

ऑडियो के लिए टीवी में डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनका आउटपुट 10W + 10W है, यानी कुल 20W साउंड आउटपुट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से टीवी में दो HDMI पोर्ट (एक ARC सपोर्ट के साथ), दो USB-A पोर्ट, AV इनपुट, Ethernet LAN, DTMB और एनालॉग सिग्नल सपोर्ट, S/PDIF ऑडियो आउटपुट और इन्फ्रारेड सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा टीवी में 2.4GHz Wi-Fi सपोर्ट भी मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »