• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple को फोल्डेबल आईफोन की जोरदार डिमांड की उम्मीद, 2 करोड़ डिस्प्ले का हो सकता है ऑर्डर

Apple को फोल्डेबल आईफोन की जोरदार डिमांड की उम्मीद, 2 करोड़ डिस्प्ले का हो सकता है ऑर्डर

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग का पहला स्थान है। पिछले कुछ वर्षों में OnePlus, Motorola, Tecno और Huawei जैसी कई स्मार्टफोन कंपनियों ने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं

Apple को फोल्डेबल आईफोन की जोरदार डिमांड की उम्मीद, 2 करोड़ डिस्प्ले का हो सकता है ऑर्डर

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को iPhone Fold या iPhone Ultra कहा जा सकता है
  • इसमें एपल का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी प्रोसेसर दिया जा सकता है
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग की बड़ी हिस्सेदारी है
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की भी इस सेगमेंट में अपना मॉडल लॉन्च करने की योजना है। कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Fold या iPhone Ultra कहा जा सकता है। इसमें एपल का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी प्रोसेसर दिया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल फोल्डेबल आईफोन के लिए Samsung Display को लगभग दो करोड़ पैनल्स का ऑर्डर दे सकती है। इससे पहले यह अनुमान लगभग 1.5 करोड़ पैनल्स का था। एपल के ऑर्डर की संख्या में बढ़ोतरी करने से फोल्डेबल आईफोन के लिए मजबूत डिमांड के अनुमान का संकेत मिल रहा है। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर सैमसंग की यूनिट Samsung Display की स्मार्टफोन्स के पैनल्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी है। फोल्डेबल आईफोन के लिए बड़ी संख्या में डिस्प्ले बनाने की शुरुआत मई में की जा सकती है। 

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग का पहला स्थान है। पिछले कुछ वर्षों में OnePlus, Motorola, Tecno और Huawei जैसी कई स्मार्टफोन कंपनियों ने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। iPhone Fold में न्यू जेनरेशन फोल्डेबल डिस्प्ले डिजाइन हो सकता है। यह मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से अलग होगा। आईफोन फोल्ड की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है। ऐसी अटकल है कि एपल ने फोल्डेबल आईफोन की इंटरनल टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस वर्ष सितंबर में iPhone 18 सीरीज के साथ इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने फोल्डेबल आईफोन की पुष्टि नहीं की है। 

आगामी स्मार्टफोन में नए चिपसेट के साथ नया ऑपरेटिंग सिस्टम भी हो सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए एपल डिस्प्ले की क्वालिटी और बेहतर डिजाइन पर फोकस कर रही है। एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन में iPhones की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Samsung Galaxy Z Fold 7 और Google Pixel 10 Pro Fold की बैटरी से भी अधिक कैपेसिटी वाली हो सकती है। एपल ने iPhone 17 Pro Max में 5,088 mAh के साथ अपने किसी स्मार्टफोन की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी है। आईफोन फोल्ड में इस्तेमाल किए जाने वाले पार्ट्स की कॉस्ट अधिक होने की वजह से इसका प्राइस महंगा हो सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »