कुछ देशों में सरकार की ओर से क्रिप्टो माइनिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। अफ्रीकी देश Ethiopia ने भी बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग की योजना बनाई है
अफ्रीका के बड़े देशों में शामिल इथोपिया में बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व भी बनाया जा सकता है
पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो मार्केट के सबसे अधिक वैल्यू वाले टोकन Bitcoin की माइनिंग की इंडस्ट्री तेजी से बढ़ी है। कुछ देशों में सरकार की ओर से भी क्रिप्टो माइनिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। अफ्रीकी देश Ethiopia ने भी बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग की योजना बनाई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इथोपिया के प्राइम मिनिस्टर Abiy Ahmed के हवाल से बताया गया है कि यह देश के फाइनेंशियल सेक्टर को डिवेलप करने की सरकार की कोशिश का हिस्सा है। बिटकॉइन की माइनिंग के लिए इथोपिया को एक इनवेस्टमेंट पार्टनर की तलाश है। Ethiopian Investment Holdings के जरिए बिटकॉइन की माइनिंग को शुरू किया जा सकता है। यह अफ्रीका का सबसे बड़ा सॉवरेन वेल्थ फंड है। इथोपिया की सरकार क्रिप्टो माइनिंग को बढ़ावा देने के साथ ही इसके लिए लाइसेंस भी देती है।
Abiy ने कहा कि इकोनॉमिक ग्रोथ और रेवेन्यू हासिल करने के लिए बिटकॉइन की माइनिंग में इथोपिया के रिन्यूएबल एनर्जी रिसोर्सेज का इस्तेमाल करने की योजना है। इथोपिया ने अपने हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स का इस्तेमाल बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग में इस्तेमाल होने वाली एनर्जी की जरूरत को पूरा करने के लिए किया है। अफ्रीका के बड़े देशों में शामिल इथोपिया में बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व भी बनाया जा सकता है। हालांकि, पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक ग्रिड पर प्रेशर बढ़ने की वजह से इथोपिया ने क्रिप्टो माइनिंग के लिए नए लाइसेंस पर रोक लगा दी थी। एनर्जी के कम प्राइसेज की वजह से कुछ इंटरनेशनल बिटकॉइन माइनिंग फर्मों ने इथोपिया में बिटकॉइन माइनिंग शुरू की थी। इनमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का Phoenix Group भी शामिल था।
हाल ही में Turkmenistan ने भी अपनी इकोनॉमी को मजबूत करने के लिए क्रिप्टो माइनिंग और एक्सचेंजों को कानूनी दर्जा दिया था। ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) के सदस्यों में शामिल तुर्कमेनिस्तान ने प्रेसिडेंट, Serdar Berdimuhamedov ने वर्चुअल एसेट्स को रेगुलेट करने और क्रिप्टो एक्सचेंजों के लिए लाइसेंस से जुड़े कानून पर साइन किए थे। हालांकि, इस कानून में क्रिप्टोकरेंसीज को पेमेंट के जरिए या सिक्योरिटी के तौर पर मान्यता नहीं दी गई है। पूर्व सोवियत देशों में शामिल तुर्कमेनिस्तान की इकोनॉमी नेचुरल गैस के एक्सपोर्ट पर निर्भर है। इस नेचुरल गैस का चीन सबसे बड़ा इम्पोर्टर है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक