• होम
  • डिजिटल गोल्ड रेट

डिजिटल गोल्ड की कीमत आज

अपडेटेड: 14 सितंबर 2026 IST
MMTC-PAMP डिजिटल गोल्ड प्राइस
₹ 16,055/ग्रा
-96.74 (-0.60%)
99.99% प्योर 24K गोल्ड
MMTC-PAMP भारत में विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त बुलियन ब्रांड है, जो 24 कैरेट गोल्ड की बिक्री करता है। यह शुद्ध सोना ऑनलाइन बेचने के लिए कई अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे ई-वॉलेट और ऐप के साथ काम करता है।
SAFEGOLD डिजिटल गोल्ड प्राइस
₹ 15,719/ग्रा
+72.79 (+0.47%)
99.99% प्योर 24K गोल्ड
सेफगोल्ड (SafeGold) भारत में अग्रणी डिजिटल गोल्ड प्लेटफॉर्म में से एक है। यह निवेशकों को बीमित डिजिटल वॉल्ट में प्रमाणित 24 कैरेट सोना खरीदने, बेचने और स्टोर करने की सुविधा देता है।
AUGMONT डिजिटल गोल्ड प्राइस
₹ 15,662/ग्रा
-38.6 (-0.25%)
99.90% प्योर 24K गोल्ड
ऑग्मॉन्ट (Augmont) भारत में रिफाइनिंग से लेकर गोल्ड की रिटेलिंग में अग्रणी कंपनी है। यह भारत में सर्टिफाइड डिजिटल गोल्ड बेचने वाली शीर्ष तीन कंपनियों में से एक है।

विश्वसनीय प्लेटफॉर्म से खरीदें डिजिटल गोल्ड

डिजिटल गोल्ड एक ऑनलाइन प्रोडक्ट है जिसे 24K प्योर गोल्ड में आसानी से खरीदा और सेव किया जा सकता है। प्रत्येक ऑनलाइन खरीदारी के लिए, सेलर की ओर से समान वजन का फिजिकल गोल्ड एक सिक्योर वॉल्ट में रखा जाता है। डिजिटल गोल्ड को ऑफर करने वाली तीन कंपनियां हैं: सेफगोल्ड ब्रांड के साथ डिजिटल गोल्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सरकारी कंपनी MMTC और स्विट्जरलैंड की फर्म MKS PAMP के ज्वाइंट वेंचर वाली MMTC-PAMP इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और ऑग्मॉन्ट गोल्ड। आप डिजिटल गोल्ड में 1 रुपये जितना कम निवेश भी कर सकते हैं और बाद में इसे बढ़ाया जा सकता है। डिजिटल गोल्ड को कई ट्रांजैक्शंस और किसी भी डिनॉमिनेशन में खरीदा जा सकता है। जरूरत होने पर, आप अपनी सेविंग्स को कैश के तौर पर अपने बैंक एकाउंट में रिडीम कर सकते हैं।

विज्ञापन

डिजिटल गोल्ड क्यों खरीदें?

प्राइसिंग
डिजिटल गोल्ड के प्राइसेज फिजिकल गोल्ड और इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स के अनुसार होते हैं।
फ्लेक्सिबिलिटी
इसमें कोई लॉक-इन पीरियड नहीं है, जिसका मतलब है कि खरीदार को अपने इनवेस्टमेंट पर अधिक कंट्रोल मिलता है।
प्योरिटी की गारंटी
डिजिटल गोल्ड हॉलमार्क के साथ आता है और इसकी प्योरिटी 24 कैरेट की होती है।
सिक्योरिटी
डिजिटल गोल्ड इंश्योर्ड वॉल्ट्स में सुरक्षित रहता है, जिससे इनवेस्टर्स को सुरक्षा के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं होती।
एक्सेसेबिलिटी
इनवेस्टर्स अपने डिजिटल गोल्ड को कहीं से भी 24X7 एक्सेस कर सकते हैं।
अधिक लिक्विडिटी
डिजिटल गोल्ड को कभी भी और कहीं से भी बेचा या गिफ्ट किया जा सकता है।

डिजिटल गोल्ड प्राइस चार्ट

पिछले 30 दिनों में डिजिटल गोल्ड का प्राइस (प्रति ग्राम)

MMTC-PAMP डिजिटल गोल्ड
SAFEGOLD डिजिटल गोल्ड
AUGMONT डिजिटल गोल्ड
Date Price Open Close Low High % Change
16 सितंबर 2026 ₹ 16,151 ₹ 16,151 ₹ 16151.92 ₹ 16,151 ₹ 16,151 +0.49%
15 सितंबर 2026 ₹ 16,073 ₹ 16,073 ₹ 16073.41 ₹ 16,073 ₹ 16,073 -0.86%
14 सितंबर 2026 ₹ 16,213 ₹ 16,213 ₹ 16213.65 ₹ 16,213 ₹ 16,213 0%
11 सितंबर 2026 ₹ 16,179 ₹ 16,179 ₹ 16179.09 ₹ 16,179 ₹ 16,179 -1.40%
10 सितंबर 2026 ₹ 16,408 ₹ 16,408 ₹ 16408.11 ₹ 16,408 ₹ 16,408 +0.49%
9 सितंबर 2026 ₹ 16,328 ₹ 16,328 ₹ 16328.34 ₹ 16,328 ₹ 16,328 -0.05%
8 सितंबर 2026 ₹ 16,336 ₹ 16,336 ₹ 16336.93 ₹ 16,336 ₹ 16,336 +0.57%
7 सितंबर 2026 ₹ 16,244 ₹ 16,244 ₹ 16244.62 ₹ 16,244 ₹ 16,244 0%
4 सितंबर 2026 ₹ 16,489 ₹ 16,489 ₹ 16489.61 ₹ 16,489 ₹ 16,489 +0.99%
3 सितंबर 2026 ₹ 16,327 ₹ 16,327 ₹ 16327.52 ₹ 16,327 ₹ 16,327 +1.65%
2 सितंबर 2026 ₹ 16,062 ₹ 16,062 ₹ 16062.41 ₹ 16,062 ₹ 16,062 -2.26%
1 सितंबर 2026 ₹ 16,433 ₹ 16,433 ₹ 16433.37 ₹ 16,433 ₹ 16,433 -0.28%
31 अगस्त 2026 ₹ 16,479 ₹ 16,479 ₹ 16479.13 ₹ 16,479 ₹ 16,479 0%
27 अगस्त 2026 ₹ 16,933 ₹ 16,933 ₹ 16933.24 ₹ 16,933 ₹ 16,933 -2.36%
26 अगस्त 2026 ₹ 17,342 ₹ 17,342 ₹ 17342.55 ₹ 17,342 ₹ 17,342 +0.46%
25 अगस्त 2026 ₹ 17,263 ₹ 17,263 ₹ 17263.62 ₹ 17,263 ₹ 17,263 0%
21 अगस्त 2026 ₹ 16,880 ₹ 16,880 ₹ 16880.36 ₹ 16,880 ₹ 16,880 +1.30%
20 अगस्त 2026 ₹ 16,664 ₹ 16,664 ₹ 16664.14 ₹ 16,664 ₹ 16,664 +2.56%
19 अगस्त 2026 ₹ 16,248 ₹ 16,248 ₹ 16248.81 ₹ 16,248 ₹ 16,248 -0.93%
18 अगस्त 2026 ₹ 16,401 ₹ 16,401 ₹ 16401.39 ₹ 16,401 ₹ 16,401 +0.17%
Date Price Open Close Low High % Change
16 सितंबर 2026 ₹ 15,646 ₹ 15,680 ₹ 15646.25 ₹ 15,520 ₹ 15,697 +0.73%
15 सितंबर 2026 ₹ 15,533 ₹ 15,742 ₹ 15533.55 ₹ 15,388 ₹ 15,742 +0.21%
14 सितंबर 2026 ₹ 15,501 ₹ 15,855 ₹ 15501.75 ₹ 15,392 ₹ 15,855 -0.69%
13 सितंबर 2026 ₹ 15,609 ₹ 15,855 ₹ 15609.88 ₹ 15,609 ₹ 15,855 -0.29%
12 सितंबर 2026 ₹ 15,655 ₹ 15,901 ₹ 15655.93 ₹ 15,655 ₹ 15,901 -0.46%
11 सितंबर 2026 ₹ 15,728 ₹ 15,841 ₹ 15728.97 ₹ 15,515 ₹ 15,841 +0.66%
10 सितंबर 2026 ₹ 15,625 ₹ 15,996 ₹ 15625.79 ₹ 15,512 ₹ 15,996 -0.91%
9 सितंबर 2026 ₹ 15,769 ₹ 15,878 ₹ 15769.92 ₹ 15,635 ₹ 15,878 +0.83%
8 सितंबर 2026 ₹ 15,640 ₹ 15,892 ₹ 15640.04 ₹ 15,621 ₹ 15,984 -0.68%
7 सितंबर 2026 ₹ 15,747 ₹ 15,896 ₹ 15747.09 ₹ 15,565 ₹ 15,896 +0.23%
6 सितंबर 2026 ₹ 15,711 ₹ 15,896 ₹ 15711.73 ₹ 15,711 ₹ 15,896 -0.68%
5 सितंबर 2026 ₹ 15,819 ₹ 15,896 ₹ 15819.25 ₹ 15,711 ₹ 15,896 +0.56%
4 सितंबर 2026 ₹ 15,730 ₹ 16,176 ₹ 15730.7 ₹ 15,621 ₹ 16,176 -1.51%
3 सितंबर 2026 ₹ 15,971 ₹ 15,868 ₹ 15971.35 ₹ 15,745 ₹ 15,984 +2.05%
2 सितंबर 2026 ₹ 15,651 ₹ 15,810 ₹ 15651.18 ₹ 15,434 ₹ 15,810 +0.41%
1 सितंबर 2026 ₹ 15,586 ₹ 16,148 ₹ 15586.68 ₹ 15,586 ₹ 16,148 -2.55%
31 अगस्त 2026 ₹ 15,994 ₹ 16,239 ₹ 15994.09 ₹ 15,857 ₹ 16,239 -1.22%
30 अगस्त 2026 ₹ 16,192 ₹ 16,223 ₹ 16192.12 ₹ 16,082 ₹ 16,223 +0.29%
29 अगस्त 2026 ₹ 16,144 ₹ 16,302 ₹ 16144.95 ₹ 16,082 ₹ 16,302 -0.31%
28 अगस्त 2026 ₹ 16,195 ₹ 16,535 ₹ 16195.24 ₹ 16,057 ₹ 16,535 -1.19%
27 अगस्त 2026 ₹ 16,390 ₹ 16,479 ₹ 16390.73 ₹ 16,177 ₹ 16,559 -0.52%
26 अगस्त 2026 ₹ 16,477 ₹ 16,831 ₹ 16477.16 ₹ 16,470 ₹ 16,831 -1.30%
25 अगस्त 2026 ₹ 16,693 ₹ 16,835 ₹ 16693.96 ₹ 16,523 ₹ 16,835 -0.64%
24 अगस्त 2026 ₹ 16,801 ₹ 16,768 ₹ 16801.36 ₹ 16,662 ₹ 16,801 +0.39%
23 अगस्त 2026 ₹ 16,735 ₹ 16,735 ₹ 16735.71 ₹ 16,605 ₹ 16,735 0%
22 अगस्त 2026 ₹ 16,735 ₹ 16,735 ₹ 16735.71 ₹ 16,605 ₹ 16,735 +1.04%
21 अगस्त 2026 ₹ 16,563 ₹ 16,468 ₹ 16563.57 ₹ 16,369 ₹ 16,563 +1.31%
20 अगस्त 2026 ₹ 16,349 ₹ 16,315 ₹ 16349.42 ₹ 16,121 ₹ 16,359 +0.61%
19 अगस्त 2026 ₹ 16,250 ₹ 15,971 ₹ 16250.18 ₹ 15,510 ₹ 16,250 +2.67%
18 अगस्त 2026 ₹ 15,827 ₹ 16,143 ₹ 15827.84 ₹ 15,591 ₹ 16,143 0%
Date Price Open Close Low High % Change
16 सितंबर 2026 ₹ 15,700 ₹ 15,449 ₹ 15700.70 ₹ 15,449 ₹ 15,701 +1.55%
15 सितंबर 2026 ₹ 15,461 ₹ 15,510 ₹ 15461.01 ₹ 15,386 ₹ 15,524 -0.25%
14 सितंबर 2026 ₹ 15,499 ₹ 15,623 ₹ 15499.05 ₹ 15,404 ₹ 15,623 -0.80%
13 सितंबर 2026 ₹ 15,623 ₹ 15,623 ₹ 15623.59 ₹ 15,623 ₹ 15,623 0%
12 सितंबर 2026 ₹ 15,623 ₹ 15,638 ₹ 15623.59 ₹ 15,618 ₹ 15,638 -0.28%
11 सितंबर 2026 ₹ 15,667 ₹ 15,604 ₹ 15667.25 ₹ 15,490 ₹ 15,743 +0.24%
10 सितंबर 2026 ₹ 15,630 ₹ 15,753 ₹ 15630.44 ₹ 15,567 ₹ 15,901 -0.74%
9 सितंबर 2026 ₹ 15,747 ₹ 15,750 ₹ 15747.34 ₹ 15,720 ₹ 15,896 -0.05%
8 सितंबर 2026 ₹ 15,754 ₹ 15,763 ₹ 15754.46 ₹ 15,754 ₹ 15,878 -0.08%
7 सितंबर 2026 ₹ 15,767 ₹ 15,755 ₹ 15767.03 ₹ 15,702 ₹ 15,807 +0.07%
6 सितंबर 2026 ₹ 15,755 ₹ 15,755 ₹ 15755.70 ₹ 15,755 ₹ 15,755 0%
5 सितंबर 2026 ₹ 15,755 ₹ 15,745 ₹ 15755.70 ₹ 15,745 ₹ 15,776 +0.004%
4 सितंबर 2026 ₹ 15,755 ₹ 16,057 ₹ 15755.08 ₹ 15,718 ₹ 16,057 -1.88%
3 सितंबर 2026 ₹ 16,057 ₹ 15,751 ₹ 16057.59 ₹ 15,751 ₹ 16,088 +2.23%
2 सितंबर 2026 ₹ 15,706 ₹ 15,686 ₹ 15706.98 ₹ 15,489 ₹ 15,771 +0.06%
1 सितंबर 2026 ₹ 15,697 ₹ 15,971 ₹ 15697.20 ₹ 15,697 ₹ 15,971 -1.61%
31 अगस्त 2026 ₹ 15,954 ₹ 16,100 ₹ 15954.39 ₹ 15,840 ₹ 16,100 -0.91%
30 अगस्त 2026 ₹ 16,100 ₹ 16,100 ₹ 16100.85 ₹ 16,100 ₹ 16,100 0%
29 अगस्त 2026 ₹ 16,100 ₹ 16,123 ₹ 16100.85 ₹ 16,098 ₹ 16,139 -0.18%
28 अगस्त 2026 ₹ 16,129 ₹ 16,383 ₹ 16129.28 ₹ 16,124 ₹ 16,476 -1.47%
27 अगस्त 2026 ₹ 16,369 ₹ 16,350 ₹ 16369.68 ₹ 16,289 ₹ 16,512 -0.60%
26 अगस्त 2026 ₹ 16,468 ₹ 16,708 ₹ 16468.25 ₹ 16,468 ₹ 16,717 -1.23%
25 अगस्त 2026 ₹ 16,672 ₹ 16,674 ₹ 16672.81 ₹ 16,622 ₹ 16,752 -0.17%
24 अगस्त 2026 ₹ 16,701 ₹ 16,623 ₹ 16701.96 ₹ 16,623 ₹ 16,847 +0.47%
23 अगस्त 2026 ₹ 16,623 ₹ 16,623 ₹ 16623.68 ₹ 16,623 ₹ 16,623 0%
22 अगस्त 2026 ₹ 16,623 ₹ 16,628 ₹ 16623.68 ₹ 16,623 ₹ 16,635 +0.003%
21 अगस्त 2026 ₹ 16,623 ₹ 16,296 ₹ 16623.17 ₹ 16,296 ₹ 16,623 +2.08%
20 अगस्त 2026 ₹ 16,284 ₹ 16,191 ₹ 16284.74 ₹ 16,073 ₹ 16,296 +0.65%
19 अगस्त 2026 ₹ 16,178 ₹ 15,810 ₹ 16178.82 ₹ 15,722 ₹ 16,195 +2.17%
18 अगस्त 2026 ₹ 15,835 ₹ 15,976 ₹ 15835.52 ₹ 15,829 ₹ 15,976 0%
विज्ञापन

डिजिटल गोल्ड के बारे में जानें

डिजिटल गोल्ड एक इलेक्ट्रॉनिक करेंसी के समान है और यह गोल्ड के वजन और यूनिट्स पर बेस्ड होता है। इसे इंश्योर्ड वॉल्ट्स में रखा जाता है। बहुत सी वेबसाइट्स और एप्लिकेशंस के जरिए कोई भी व्यक्ति डिजिटल गोल्ड में आसानी से इनवेस्ट कर सकता है। डिजिटल गोल्ड को 1 रुपये जितनी कम राशि से और कई बार में खरीदा जा सकता है। इससे अधिक लोगों को गोल्ड में इनवेस्ट करने की सुविधा मिलती है।

यह सामान्य गोल्ड बार या ज्वैलरी नहीं है जिसे दुनिया भर में परंपरागत तरीके से खरीदा जाता है। यह 'इनवेस्टमेंट' का एक जरिया है जो 'डिजिटल' गोल्ड में किया जाता है।

डिजिटल तरीके से खरीदे गए गोल्ड के समान फिजिकल गोल्ड को एक डिजिटल लॉकर में सुरक्षित तरीके से स्टोर किया जाता है। लॉकर की मेंटेनेंस और सुरक्षा कस्टमर की ओर से सेलर तब तक करता है जब तक बायर इसे बेचने या इसकी फिजिकल डिलीवरी लेने को नहीं चुनता।

डिजिटल गोल्ड की स्टोरेज और सेफ्टी के लिए एक बार की कॉस्ट होती है। यह कॉस्ट खरीदारी के समय गोल्ड के प्राइस में शामिल होती है और खरीदारी करने पर MCX या सामान्य मार्केट्स में गोल्ड के प्राइस के अनुसार अलग हो सकती है।

देश में डिजिटल गोल्ड की पेशकश करने वाली कंपनियां

डिजिटल गोल्ड की पेशकश करने वाली ये प्रमुख कंपनियां हैं –

1. MMTC-PAMP

मेटल्स एंड मिनरल्स ट्रेडिंग कॉर्प या MMTC एक सरकारी कंपनी है और स्विट्जरलैंड का PAMP दुनिया का प्रमुख बुलियन ब्रांड है। इन दोनों के ज्वाइंट वेंचर MMTC-PAMP क दुनिया के सबसे एडवांस्ड गोल्ड और सिल्वर रिफाइनिंग और मिंटिंग कंपनियों में गिना जाता है। MMTC-PAMP की ओर से गोल्ड को पांच वर्षों के लिए बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के वॉल्ट्स में स्टोर किया जाता है। डिलीवरी लेने के लिए, जमा किए गए गोल्ड का कम से कम 1 ग्राम होना जरूरी है।

MMTC-PAMP की ओर से गोल्ड को पांच वर्षों के लिए बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के वॉल्ट्स में स्टोर किया जाता है। डिलीवरी लेने के लिए, जमा किए गए गोल्ड का कम से कम 1 ग्राम होना जरूरी है।

2. सेफगोल्ड

यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिस पर कम टिकट साइज में डिजिटल गोल्ड की खरीद और बिक्री की सुविधा मिलती है। इसकी पेशकश डिजिटल गोल्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सभी लागू नियमों और कानूनों के पालन के साथ करती है।

सेफगोल्ड की ओर से गोल्ड को डिजिटल लॉकर में दो वर्ष के लिए स्टोर किया जाता है और फिजिकल डिलीवरी के लिए गोल्ड न्यूनतम 0.5 ग्राम होना चाहिए।

3. ऑग्मॉन्ट

ऑग्मॉन्ट गोल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड एक कंज्यूमर रिटेल गोल्डटेक कंपनी है। यह गोल्ड की रिफाइनिंग से लेकर रिटेलिंग के साथ ही डिजिटल गोल्ड की बिक्री से भी जुड़ी है। ऑग्मॉन्ट के कॉइन्स की शुरुआत 0.1 ग्राम से होती है।

डिजिटल गोल्ड की बिक्री करने वाले ई-वॉलेट्स

डिजिटल गोल्ड को पेटीएम, फोनपे, गूगल पे, एमेजॉन पे, फ्रीचार्ज, मोबिक्विक और HDFC सिक्योरिटीज जैसे ई-वॉलेट्स के जरिए खरीदा जा सकता है।

गूगल पे ने पिछले वर्ष अप्रैल में डिजिटल गोल्ड लॉन्च किया था। पेटीएम और फोनपे ने 2017 और मोबिक्विक ने 2018 में डिजिटल गोल्ड की बिक्री शुरू की थी।

इनमें से गूगल पे और पेटीएम जैसी फिनटेक कंपनियों ने डिजिटल गोल्ड बेचने के लिए MMTC-PAMP के साथ टाई-अप किया है।

इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के अलावा तनिष्क और मोतीलाल ओसवाल जैसी फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियां भी अपने ऐप्स या वेबसाइट्स के जरिए डिजिटल गोल्ड की बिक्री करती हैं।

ये सभी कंपनियां डिजिटल गोल्ड की बढ़ती डिमांड का फायदा उठा रही हैं। कोरोना महामारी के दौरान यह डिमांड बढ़ी थी।

डिजिटल गोल्ड में कैसे ट्रेड करें: एक बाइंग गाइड

1. एक ई-वॉलेट या ऐप चुनें जिसके जरिए आप ट्रेड करना चाहेंगे। इसके लिए पेटीएम, HDFC सिक्योरिटीज, गूगल पे, मोतीलाल ओसवाल और तनिष्क कुछ विकल्प हैं।

2. गोल्ड के प्रति ग्राम का मौजूदा मार्केट रेट ऐप पर देखें। रुपये या ग्राम में मात्रा लिखें।

3. भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें।

4. गोल्ड आपके लिए एक लॉकर में जमा किया जाएगा। इसका अपडेट आपको तुरंत स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप अपने अकाउंट/डिजिटल लॉकर को 24*7 एक्सेस कर सकते हैं।

5. आप जब चाहें गोल्ड को बेच सकते हैं।

6. आप फिजिकल गोल्ड की घर पर डिलीवरी को भी चुन सकते हैं। गोल्ड को बुलियन या कॉइन में डिलीवर किया जाता है। इसके लिए डिलीवरी फीस देनी होगी।

डिजिटल गोल्ड में इनवेस्ट करने के क्या फायदे हैं?

1. डिजिटल गोल्ड में इनवेस्टमेंट करने का एक बड़ा फायदा गोल्ड को कम मात्रा में खरीदने और जमा करने की सुविधा है।

2. आप डिजिटल गोल्ड को 1 रुपये जितनी कम राशि से खरीद सकते हैं और इसके बाद खरीदारी को बढ़ा सकते हैं।

3. डिजिटल गोल्ड इंश्योर्ड होता है और इसे कस्टमर्स की ओर से सेलर वॉल्ट्स में सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं।

4. कस्टमर्स को गोल्ड की सुरक्षा के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं होती।

5. डिजिटल गोल्ड का ऑनलाइन लोन्स में कोलेट्रल के तौर पर इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

6. इनवेस्टर्स अपने इनवेस्टमेंट को ऑनलाइन ट्रैक और एक्सेस कर सकते हैं।

7. इनवेस्टर्स को 24 कैरेट गोल्ड का मालिकाना हक मिल सकता है।

8. डिजिटल गोल्ड को ज्वैलरी, गोल्ड कॉइन या बुलियन के लिए कभी भी रिडीम किया जा सकता है।

9. इनवेस्टर्स को डिजिटल गोल्ड को खरीदने या बेचने पर वास्तविक समय के गोल्ड रेट्स से फायदा मिल सकता है।

10. गोल्ड के वैध होने या उसकी प्योरिटी को लेकर कोई समस्या नहीं होती।

डिजिटल गोल्ड को खरीदने के कुछ नुकसान क्या हैं?

1. अधिकतर प्लेटफॉर्म्स पर डिजिटल गोल्ड में इनवेस्टमेंट के लिए 2 लाख रुपये की लिमिट है।

2. इसके लिए RBI या SEBI जैसी कोई रेगुलेटरी संस्था नहीं है। इस वजह से गलत इस्तेमाल की आशंका रहती है।

3. डिलीवरी और मेकिंग चार्ज गोल्ड के प्राइस पर लगाए जाते हैं।

4. कुछ मामलों में कंपनियां स्टोरेज की सीमित अवधि की पेशकश करती हैं। इसके बाद आपको गोल्ड की फिजिकल डिलीवरी लेनी होती है या उसे बेचना पड़ता है।

सतर्कता की सलाह

इस प्रोडक्ट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की कमी के कारण गड़बड़ी होने की आशंका रहती है। इनवेस्टर्स के साथ ही सेलर्स को भी डिजिटल गोल्ड में ट्रेडिंग को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए।

गोल्ड के इश्युअर्स के पास हमेशा मजबूत फंडिंग होनी चाहिए क्योंकि इनवेस्टर्स अपन डिजिटल गोल्ड को रिडीम या बेचने का विकल्प चुन सकते हैं। इसके साथ ही डिलीवरी की मांग करने वाले इनवेस्टर्स के लिए फिजिकल गोल्ड को वॉल्ट्स में रखने की जरूरत होगी।

दूसरी ओर, फिजिकल गोल्ड को विड्रॉ कर इसे कहीं और बेचने वाले इनवेस्टर्स को मार्केट में प्राइसेज की निगरानी करनी होगी क्योंकि रिडीम करने में देरी से वे अच्छे प्राइस पर बिक्री का मौका चूक सकते हैं। गोल्ड को बेचने में देरी का यह भी मतलब है कि इनवेस्टर को जरूरत पड़ने पर फंड नहीं मिल पाया।

एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि रेगुलेटरी सिस्टम नहीं होने के कारण कस्टमर्स के अच्छी क्वालिटी वाले डिजिटल गोल्ड के बदले ज्वैलर्स उन्हें खराब क्वालिटी का गोल्ड दे सकते हैं।

ऐसी स्थिति में, बायर्स को अपने इनवेस्टमेंट को लेकर सतर्कता रखनी होती है। ट्रस्ट्रीज और इंश्योरेंस कवर के तौर पर इनवेस्टर्स के हितों की सुरक्षा के लिए उपाय मौजूद हैं, जिन पर विचार किया जा सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  • क्या डिजिटल गोल्ड एक अच्छा इनवेस्टमेंट है?

    हां, डिजिटल गोल्ड विभिन्न कारणों से इनवेस्टमेंट का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इनवेस्टर्स इसे 1 रुपये जितनी कम राशि से खरीद सकते हैं और बाद में इसे बढ़ाकर लाखों रुपये का गोल्ड जमा कर सकते हैं। वे इसे किसी भी समय खरीद या बेच सकते हैं और इसके लिए गोल्ड या ज्वैलरी स्टोर पर जाने की जरूरत नहीं होगी। ऑनलाइन खरीदा गया गोल्ड 24 कैरेट का होता है, जो गोल्ड का सबसे प्योर प्रकार है।

  • डिजिटल गोल्ड में किसे इनवेस्ट करना चाहिए?

    गोल्ड को खरीदने या बेचने या इसे स्टोर करने में दिलचस्पी रखने वाला कोई भी व्यक्ति डिजिटल गोल्ड खरीद सकता है। इसमें ट्रेड करना आसान है। डिजिटल गोल्ड विशेषतौर पर युवाओं के लिए अच्छा है जिनके पास इनवेस्टमेंट के लिए बड़ी राशि नहीं होती। वे इसके साथ अपना पोर्टफोलियो बना सकते हैं।

  • महामारी के दौरान मुझे डिजिटल गोल्ड में क्यों इनवेस्ट करना चाहिए?

    कोरोना वायरल के कारण लॉकडाउन और कारोबारों में रुकावट से मार्केट्स में अस्थिरता है और डिजिटल गोल्ड एक सुरक्षित इनवेस्टमेंट है। यह अप्रत्याशित मार्केट में खुद की सुरक्षा का एक अच्छा तरीका है क्योंकि गोल्ड पर मार्केट में गिरावट का असर नहीं होता और आमतौर पर यह इकोनॉमिक स्लोडाउन के दौरान अन्य एसेट्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करता है।

  • गोल्ड से जुड़े अन्य फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स की तुलना में डिजिटल गोल्ड के क्या फायदे हैं?
    • एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) का रिटर्न गोल्ड के समान होता है। ये फाइनेंशियल कंपनियों की ओर से मैनेज किए जाते हैं। ये कंपनियां फंड की कमी जैसी स्थितियों से निपट सकती हैं, जिससे इनवेस्टर्स पर असर नहीं पड़ता। इन फाइनेंशियल कंपनियों के पास गोल्ड के समान राशि होना मुश्किल हो सकता है जिससे वे इनवेस्टर्स के एक साथ निकलने पर सभी को भुगतान करने में नाकाम हो सकती हैं। ऐसी स्थिति डिजिटल गोल्ड के साथ नहीं होती, जहां आप वास्तव में गोल्ड की ट्रेडिंग करते हैं और यह डिजिटल प्रकार का होता है। इसके अलावा ETF को डिजिटल गोल्ड की तरह फिजिकल गोल्ड के लिए रिडीम या गिफ्ट के तौर पर नहीं दिया जा सकता।
    • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स गोल्ड से जुड़ा एक अन्य फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट है। यह इनवेस्टमेंट का एक अच्छा विकल्प है लेकिन इसमें वास्तविक गोल्ड में इनवेस्टमेंट नहीं होता। इसके अलावा अगर बायर इसे मैच्योरिटी से पहले रिडीम करता है तो उसे नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »