Sealion 7 में 15.6 इंच रोटेबल इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें क्रिस्टल गियर सेलेक्टर और ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स हैं
इसकी बैटरी के लिए कंपनी ने आठ वर्ष या 1,50,000 किलोमीटर की एक्सटेंडेड वॉरंटी की पेशकश की है
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली BYD ने भारत में Sealion 7 के लॉन्च का एक वर्ष होने पर इसका स्पेशल Anniversary Edition लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक SUV में एक बड़ा अपडेट लो-वोल्टेज बैटरी के लिए LFP टेक्नोलॉजी को शामिल करना है। EVs के मार्केट में बिलिनेयर Elon Musk की Tesla को BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Sealion 7 एनिवर्सरी एडिशन के लिए 70,000 रुपये में बुकिंग कराई जा सकती है। BYD ने इसकी बैटरी के लिए आठ वर्ष या 1,50,000 किलोमीटर की एक्सटेंडेड वॉरंटी की पेशकश की है। Sealion 7 एनिवर्सरी एडिशन के केबिन में नई Tahiti Blue थीम का इस्तेमाल किया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV के बाकी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स स्टैंडर्ड मॉडल के समान हैं। Sealion 7 में 15.6 इंच रोटेबल इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें क्रिस्टल गियर सेलेक्टर और ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स हैं।
इस इलेक्ट्रिक SUV के फ्रंट बंपर में बैटरी पैक की कूलिंग के लिए एयर वेंट हैं। Sealion 7 की बैटरी 82.56 kWh की है। इसके AWD वेरिएंट में 523 hp की पावर और 690 Nm का पीक टॉर्क है। Sealion 7 के RWD वेरिएंट में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है जो 308 hp की पावर और 380 Nm पीक टॉर्क जेनरेट कर सकती है। चाइनीज EV मेकर BYD का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक SUV का AWD वेरिएंट सिंगल चार्ज में लगभग 542 किलोमीटर और RWD वेरिएंट लगभग 567 किलोमीटर की रेंज दे सकता है।
हाल ही में कंपनी ने अपनी नई Blade बैटरी और FLASH चार्जिंग सिस्टम से EVs की चार्जिंग स्पीड में बड़ा सुधार होने का दावा किया था। BYD ने बताया था कि इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लगभग पांच मिनटों में 10 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। BYD ने कहा है कि नई बैटरी और चार्जिंग सिस्टम से सामान्य स्थितियों में EVs को 10 प्रतिशत से 97 प्रतिशत तक लगभग नौ मिनटों में चार्ज किया जा सकेगा। इसके साथ ही कम तापमान में चार्जिंग में होने वाली समस्या को भी दूर किया गया है। इस बैटरी को -30 डिग्री तक कम तापमान में सामान्य स्थितियों की तुलना में सिर्फ तीन मिनटों की बढ़ोतरी के साथ 20 से 97 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत