• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन Huawei Mate XT Ultimate Design का इस महीने होगा इंटरनेशनल लॉन्च

ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन Huawei Mate XT Ultimate Design का इस महीने होगा इंटरनेशनल लॉन्च

Mate XT Ultimate Design में बाहर की ओर 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) और f/1.2 और f/4.0 के बीच अपार्चर के साथ है

ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन Huawei Mate XT Ultimate Design का इस महीने होगा इंटरनेशनल लॉन्च

इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • Mate XT Ultimate Design को चीन में 2 कलर्स में उपलब्ध कराया गया था
  • यह स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है
  • इस सेगमेंट में Samsung और Oppo भी अपने मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं
विज्ञापन
स्मार्टफोन मार्केट के पहले ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन Huawei के Mate XT Ultimate Design को पिछले वर्ष सितंबर में चीन में पेश किया गया था। कंपनी ने बताया है कि इस महीने Mate XT Ultimate Design का इंटरनेशनल लॉन्च किया जाएगा। ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन के सेगमेंट में Samsung और Oppo भी अपने मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। 

Huawei ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि वह मलेशिया के कुआलालंपुर में 18 फरवरी को इनोवेटिव प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी। इस  इवेंट में कंपनी के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन का इंटरनेशनल लॉन्च किया जाएगा। Mate XT Ultimate Design के इंटरनेशनल वर्जन के स्पेसिफिकेशंस चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन के समान हो सकते हैं। 

इस स्मार्टफोन के 16 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस CNY 19,999 (लगभग 2,35,970 रुपये) का है। इसके 512 GB और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः CNY 21,999 (लगभग 2,59,500 रुपये) और CNY 23,999 (लगभग 2,83,100 रुपये) हैं। Mate XT Ultimate Design को Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसकी स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है। इस स्मार्टफोन की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) है। 

Mate XT Ultimate Design में बाहर की ओर 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) और f/1.2 और f/4.0 के बीच अपार्चर के साथ है। इस स्मार्टफोन में f/2.2 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5.5x ऑप्टिकल जूम और f/3.4 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। Huawei इस स्मार्टफोन के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के तेजी से बढ़ते हुए मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung को कड़ी टक्कर दे सकती है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की भी एक क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस को लाने की योजना है। कंपनी ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन को भी पेश कर सकती है। हाल ही में Tecno ने एक ट्रिपल-फोल्ड कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन प्रदर्शित किया था।   

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »