Apple

Apple - ख़बरें

  • Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
    Apple अपने Siri AI और Apple Intelligence के कुछ एडवांस फीचर्स पर डेली यूज लिमिट लगाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, तय सीमा खत्म होने के बाद यूजर्स को अगले दिन तक इंतजार करना होगा या ज्यादा इस्तेमाल के लिए iCloud+ सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। 200GB प्लान में 2 गुना और 2TB प्लान में 5 गुना तक ज्यादा इस्तेमाल की सुविधा मिल सकती है। Image Playground, Photos के Clean Up और कुछ AI आधारित Shortcuts भी इस लिमिट के दायरे में आएंगे। हालांकि, अलार्म सेट करने और कॉल करने जैसे सामान्य Siri कमांड पहले की तरह अनलिमिटेड रहेंगे।
  • Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
    iPhone 18 के डिस्प्ले पैनल की जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो सकती है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले की मैन्युफैक्चरिंग Samsung Display और LG Display कर सकती हैं। iPhone Air 2 के डिस्प्ले पैनल के लिए Samsung Display एक्सक्लूसिव सप्लायर हो सकती है। अगले वर्ष मार्च में iPhone 18 और iPhone Air 2 को लॉन्च किया जा सकता है।
  • iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
    iPhone 20 Pro को कंपनी अपने सबसे स्पेशल आईफोन के तौर पर लॉन्च कर सकती है। अगले साल Apple अपनी 20वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। इस मौके पर कंपनी iPhone 20 Pro को भी पेश कर सकती है। अब टिप्स्टर Ice Universe ने फोन के फीचर्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
  • Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
    Apple ने अमेरिका में नया AI हेल्थ रिसर्च ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए कंपनी यह समझना चाहती है कि लोग स्वास्थ्य संबंधी सवालों के लिए AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल कैसे करते हैं। इस रिसर्च के लिए Apple ने OpenEvidence के साथ पार्टनरशिप की है। ऐप मेडिकल जर्नल्स और रिसर्च के आधार पर सवालों के जवाब देगा। यूजर्स चाहें तो Apple HealthKit का डेटा भी शेयर कर सकेंगे। इस स्टडी में 2 लाख तक लोगों को शामिल करने की योजना है। फिलहाल यह ऐप अमेरिका में 21 साल या उससे अधिक उम्र के योग्य iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
  • iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
    Apple ने इस साल iPhone 18 Pro सीरीज के साथ iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air को लॉन्च नहीं किया था। अब लीक्स से पता चल रहा है कि कंपनी अगले साल फरवरी या मार्च में स्टैंडर्ड आईफोन के साथ अन्य मॉडल लेकर आ सकती है।
  • Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
    एंटी-करप्शन ग्रुप, DeKleptocracy ने जानकारी दी है कि पॉलिसी में इस बदलाव से पहले ट्रंप ने Nvidia के 10 लाख डॉलर से 50 लाख डॉलर के बीच शेयर्स खरीदे थे। अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट जो बाइडेन के कार्यकाल के दौरान अमेरिका से चीन को AI चिप्स के एक्सपोर्ट पर पाबंदी लगाई गई थी। इस फैसले को रद्द करने से कुछ दिन पहले ट्रंप ने Nvidia में बड़ा इनवेस्टमेंट किया था।
  • Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
    Apple ने भारत में HomeView को अधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च कर दिया है। यह भारत में अब खरीद के लिए उपलब्ध हो गया है। देखने में यह एक डिस्प्ले जैसा लगता है लेकिन इसके उपयोग बहुत सारे बताए गए हैं। डिवाइस में एक 7 इंची स्क्रीन मिलती है। यह एपल के ए18 चिप पर चलता है।
  • iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
    एक जापानी पब्लिकेशन ने दावा किया है कि Samsung की वजह से Apple को iPhone 18 का लॉन्च टालना पड़ा। कथित तौर पर 2026 की पहली तिमाही में सैमसंग ने एपल के लिए कैमरा सेंसर बनाने शुरू किए। इस दौरान प्रोडक्शन वॉल्यूम नीचे आ गया। कंपनी के पास सप्लाई में कोई कमी न आए, इसलिए एपल ने iPhone 18 का लॉन्च देरी से करने का फैसला किया।
  • कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
    Xiaomi ने अपने नए Clip Earbuds को ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। ये ओपन-ईयर क्लिप-ऑन डिजाइन के साथ आते हैं, जिन्हें कान के बाहरी हिस्से पर लगाया जाता है। इनमें 11mm डायनामिक ड्राइवर्स, Bluetooth 5.4 और Apple Find My सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे और चार्जिंग केस के साथ कुल 38 घंटे तक चल सकते हैं। इनमें IP57 रेटिंग, LHDC 5.0 ऑडियो कोडेक और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी भी मिलती है।
  • दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
    दिवाली के फेस्टिव सीजन के दौरान देश में स्मार्टफोन के ऑफलाइन रिटेल मार्केट में सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट हुई है। हालांकि, रिटेल स्टोर्स पर धनतेरस से दिवाली के एक दिन बाद तक कस्टमर्स का फुटफॉल अधिक रहा है। दिवाली से पिछले सप्ताह में डिमांड कमजोर थी। इसका बड़ा कारण फेस्टिव डिस्काउंट के अनुमान की वजह से कस्टमर्स का खरीदारी को टालना था।
  • BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
    KRAFTON India ने BGMI Air के लिए iPhone और iPad यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। अब iOS यूजर्स Apple App Store पर जाकर गेम के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे पहले Android यूजर्स के लिए Google Play Store पर प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था। BGMI Air भारत में 10 दिसंबर 2026 को लॉन्च होगा। इसका शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB बताया गया है। यह गेम कम स्टोरेज और बेहतर परफॉर्मेंस वाले अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसे सामान्य BGMI से अलग ऐप के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
    दिवाली के मौके पर क्रोमा पर शुरू हुई सेल में iPhone 17 Pro Max पर डील मिल रही है। 17 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट क्रोमा पर ₹1,35,990 में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर में AU Bank  क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,29,190 हो जाएगी।
  • iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
    iPhone 13 Mini के लॉन्च के बाद Apple का कॉम्पेक्ट साइज का फोन फिर से लौट सकता है। काफी सालों बाद एपल अपना छोटू फोन मार्केट में उतार सकती है। कहा जा रहा है कि यह नए फॉर्म फैक्टर पर डेवलप किया जाएगा जिसमें वाइड डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो देखने को मिल सकता है।
  • कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
    Motorola Signature 27 ने DXOMARK के ग्लोबल कैमरा टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। फोन को कुल 173 पॉइंट्स मिले हैं, जबकि Apple iPhone 18 Pro को 172 पॉइंट्स मिले। इस रैंकिंग में Huawei Pura 80 Ultra 175 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। DXOMARK ने Motorola के कैमरे को Gold Label भी दिया है। टेस्ट के मुताबिक, फोन पोर्ट्रेट फोटोग्राफी, स्किन टोन, 3x Optical Zoom और लो-लाइट तस्वीरों में अच्छा प्रदर्शन करता है। हालांकि, कम रोशनी में मूव करते हुए सब्जेक्ट की फोटो और वीडियो में कुछ कमियां भी सामने आई हैं।
  • ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
    दिवाली सेल में रिलायंस डिजिटल पर iPhone Air पर डिस्काउंट मिल रहा है। iPhone Air (256GB)₹94,999 में मिल रहा है। बैंक ऑफर में IndusInd Bank क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹85,499 हो जाएगी।

Apple - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »