Lava Shark 2 5G Review: बजट फोन, जिसमें दमदार बैटरी के साथ हैं बजट फीचर्स

Lava ने 15000 रुपये की रेंज में नया 5G फोन Lava Shark 2 5G लॉन्च किया था।

Lava Shark 2 5G Review: बजट फोन, जिसमें दमदार बैटरी के साथ हैं बजट फीचर्स

Lava Shark 2 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Lava Shark 2 5G में 6.75 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Shark 2 5G में यूनिसोक T8200 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Lava Shark 2 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Lava ने 15000 रुपये की रेंज में नया 5G फोन Lava Shark 2 5G लॉन्च किया। इस फोन को 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन एक ही वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज में आता है। इस कीमत में कई दूसरी कंपनियां भी फोन ऑफर करती हैं लेकिन क्या Lava अपने इस नए फोन के साथ उन फोन्स को टक्कर दे पाएगा? हम इस डिटेल्ड रिव्यू में जानते हैं कि यह फोन इस रेंज में कितना खरा उतरता है जिसे मैंने लगभग एक हफ्ते तक इस्तेमाल किया है। Lava इस फोन के साथ भी अपनी घर पर फ्री सर्विस उपलब्ध करा रहा है। यह आफ्टर सेल सर्विस Lava के प्लस पॉइंट्स में से एक है।

Latest and Breaking News on NDTV

डिजाइन

Lava Shark 2 5G पॉलीकार्बोनेट बिल्ड के साथ ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है। कंपनी ने फोन के रियर को प्लेन नहीं रखा बल्कि उसमें अलग-अलग तरह के एलिमेंट पर काम किया है। जैसे कि फोन के रियर पर बीच में मेश की तरह डिजाइन दिया गया है और नीचे दाईं ओर ऑरेंज ट्राइंगल दिया गया है। इसके रियर पर रिफ्लेक्टिव कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो फोन का रियर मॉडर्न लुक के साथ-साथ गेमिंग फोन होने का लुक भी देता है। फोन होल्ड करने पर थोड़ा मोटा और हैवी लग सकता है। इसकी मोटाई 8.75 मिमी और वजन 210 ग्राम है। फोन में नीचे की साइड 3.5 एमएम की हैडोन जैक दिया गया है। फोन में सिम ट्रे के साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट अलग से मौजूद है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। फोन के कुछ दिन के इस्तेमाल में ही बैक पैनल पर स्क्रैचेज देखने को मिले इसलिए किसी केस के साथ इसका इस्तेमाल करना बेहतर होगा। फोन सोनार गोल्ड और आर्य ब्लू कलर में आता है। मेरे पास रिव्यू के लिए आर्य ब्लू कलर आया था।

Latest and Breaking News on NDTV

डिस्प्ले

इस फोन के फर्स्ट इम्प्रैशन में ही मैंने बताया था कि डिस्प्ले बहुत खास नहीं लग रहा है । रिव्यू में भी मेरा अनुभव कुछ ऐसा ही रहा, क्योंकि 720p रेजोल्यूशन के साथ Shark 2 5G से मैंने यूट्यूब पर 4K में वीडियोज देखीं। हाई रिजोल्यूशन का चयन करने से शार्पर डिटेल्स देखने को मिलती हैं। यूट्यूब के अलावा, ओटीटी एप्स में डिटेल्स उतनी अच्छी नहीं रहीं। इसी के साथ फोन के साउंड ने भी मुझे प्रभावित नहीं किया। अच्छे व्यूइंग अनुभव के लिए डिस्प्ले के साथ-साथ साउंड का भी अच्छा होना बहुत जरूरी हो जाता है। लेकिन फोन के साउंड सिस्टम ने मुझे निराश किया।

Latest and Breaking News on NDTV

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.75 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। सेचुरेशन और कंट्रास्ट ठीक अनुभव प्रदान करते हैं। थोड़ा भी साइड एंगल से डिस्प्ले देखने पर कलर्स फेड दिखते हैं। 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ UI और ऐप्स स्क्रॉल करने पर अनुभव स्मूद रहा । हालांकि, यह फोन हैवी इस्तेमाल के लिए नहीं है। कई ऐप्स बैकग्राउंड पर चलने पर भी फोन की गति में बदलाव देखने को मिला। स्क्रीन की बात करें तो इनडोर में क्लैरिटी देखने को अधिक मिलती हैं, आउटडोर में विजिबिलिटी धूप में कम होती है।  

परफॉरमेंस

Lava Shark 2 5G को यूनिसोक T8200 पावर प्रदान करता है। यह फोन को बेसिक से मध्यम इस्तेमाल के लिए पावर देने में सक्षम है। फोन सिंगल स्टोरेज 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। AnTuTu और Geekbench बेंचमार्क टेस्ट में फोन ने अन्य यूनिसोक T8200 पॉवर्ड डिवाइसेज के जैसा ही स्कोर डिलीवर किया। गीकबेंच के अनुसार इसका सिंगल कोर स्कोर 697 और मल्टी-कोर स्कोर 1747 रहा। वहीं, AnTuTu के अनुसार फोन का स्कोर 517576 रहा। AnTuTu फोन को टेस्ट करते समय उसके जीपीयू, सीपीयू, युएक्स और मेमोरी को टेस्ट करता है, जितना स्कोर ज्यादा उतनी फोन की परफॉरमेंस अच्छी।

फोन ने रिव्यू के दौरान बेसिक टास्क अच्छे से हैंडल किए, लेकिन ज्यादा एप्स के इस्तेमाल करने पर फोन में लैग देखने को मिला। फोन का बेसिक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह फोन बेहतर विकल्प है। फोन को मल्टिपल टास्क के लिए इस्तेमाल करने पर थोड़ी मुश्किल हो सकती है। सोशल मीडिया एप्स से लेकर यूट्यूब आदि देखने पर फोन में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। यहां तक कि थोड़ी देर गेमिंग पर भी फोन ने हाई फ्रेम रेट डिलीवर किए। हालांकि, यह गेमिंग फोन की रेंज में दूर-दूर तक नहीं है तो घंटों हैवी गेमिंग की उम्मीद न रखें।

सॉफ्टवेयर

फोन Android 16 पर काम करता है और कंपनी ने एक एंड्राइड ओएस अपडेट और दो साल की सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। Lava का यह फोन स्टॉक एंड्राइड यूजर इंटरफेस के साथ नहीं आता है। फोन के सॉफ्टवेयर में अच्छी बात यह है की प्रीलोडेड थर्ड-पार्टी एप्स देखने को नहीं मिली। ओवरआल फोन का सॉफ्टवेयर अच्छा अनुभव देता है।

बैटरी

Lava Shark 2 5G बड़ी बैटरी साइज के साथ आता है। इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है। वॉट्सऐप, यूट्यूब, इंस्टाग्राम आदि के हल्के इस्तेमाल के बाद फोन की बैटरी का अनुभव अच्छा रहा और फोन लगभग 2 दिन तक चला। अगर फोन का पूरे दिन हैवी इस्तेमाल किया जाएगा तो भी फोन पूरा दिन सुबह से रात चलने में सक्षम रहेगा। इसी के विपरीत, इसकी चार्जिंग बेहद स्लो रही। इसे 0 से 80 प्रतिशत चार्जिंग जाने में लगभग 3 घंटे का समय लगा। बैटरी बड़ी देने के बाद चार्जिंग इतनी स्लो एक माइनस प्वाइंट लगता है। फास्ट चार्जिंग के जमाने में 3 घंटे में फोन का चार्ज होना बुरा अनुभाव कहा जा सकता है।

कैमरा

फोन के कैमरा मॉड्यूल में दो लैंस दिए गए हैं। Shark 2 5G में सिंगल 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है। इसके साथ डिस्प्ले में यू-आकार की नॉच के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। क्योंकि यह बजट स्मार्टफोन है तो इसके कैमरा से उम्दा आउटपुट की उम्मीद न करें। इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ औसत कैमरा आउटपुट या पिक्चर्स की ही उम्मीद करें।

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

मेरे अनुभव में इस फोन से आप बेसिक या एकदम औसत पिक्चर क्वालिटी की अपेक्षा करें। नेचुरल लाइट में फिर भी यह कैमरा ठीक फोटोज डिलीवर करता है और कलर्स की वायब्रंसी भी काफी हद तक दिखती है। जूम करने पर फोटो फटती हुई नजर आती है और क्लैरिटी की बेहद कमी देखने को मिलती है। इसके डायनामिक रेंज ने भी कोई कमाल नहीं दिखाया। पोर्ट्रेट मोड में भी फोकस करने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, थोड़ी मेहनत के बाद काफी हद तक एक्यूरेट टोन और कलर्स देखने को मिले। इसके हाइलाइट कंट्रोल ने ठीक काम किया और कई कैप्चर्स में सब्जेक्ट्स की एजेज के आस-पास डिटेलिंग देने में सफल रहा।

अच्छी लाइटिंग और प्राकृतिक रोशनी में तो मेरा यह अनुभव रहा। रात में, फोटोज ने दिन की अपेक्षा में काफी सॉफ्ट और ब्लर आउटपुट दिया। फ्रंट कैमरा के साथ भी मेरा लगभग समान अनुभव रहा। सेल्फी कैमरा से ली गई फोटोज रियर कैमरा की अपेक्षा और कमजोर नजर आई और बैकग्राउंड को भी ठीक से कैप्चर करने में असफल रही। ओवरआल कैमरा को इस फोन की खासियत कहा जाना गलत होगा। इसका कैमरा एकदम औसत फोटोज लेने के काम आ सकता है। हालांकि, अच्छी डिटेलिंग और क्लैरिटी की उम्मीद न करें।

क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?

Lava Shark 2 5G की खासियत उसका सॉफ्टवेयर, बैटरी और औसत प्रोसेसर कहा जा सकता है। इस बजट रेंज में यह बेसिक यूसेज के लिए ठीक फोन है। इसका प्रोसेसर बेसिक से मॉडरेट इस्तेमाल के लिए अच्छा है। बैटरी बैकअप भी काफी अच्छा है। इसकी एक अन्य खासियत इसमें मौजूद स्टॉक Android है। क्लीन इंटरफेस के चलते फोन का सॉफ्टवेयर अच्छा अनुभव देता है। यदि औसत परफॉर्मेंस देने वाला कैमरा सेटअप छोड़ दिया जाए, तो Lava Shark 2 5G अपनी कीमत में मार्केट में अच्छा कम्पटीशन देने में सफल हो सकता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.75 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी8200
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
  2. iPhone पर कैसे लें फुल पेज का स्क्रीनशॉट, आसानी से होगा काम
  3. Redmi Note 17 के भारत में लॉन्च की तैयारी, चाइनीज वेरिएंट से अलग हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस
  4. BGMI में Naruto, Spider-Man और Ferrari की एंट्री, CarryMinati के साथ भी होगा कोलैबोरेशन
  5. रात 12 बजे के बाद नहीं चलेगा सोशल मीडिया! इस देश की सरकार ने बनाए नए नियम
  6. OnePlus करेगी यूरोप, अमेरिकी मार्केट से एग्जिट! अब भारत को लेकर दिया बड़ा बयान
  7. ISRO के टॉप मिशनों को झटका? 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ी नौकरी, सरकार ने बदले नियम
  8. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  9. ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज पेश, क्लासरूम का बदल जाएगा नजारा, अलग तरीके से होगी पढ़ाई
  10. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »