यह टैबलेट 10.1 इंच के डिस्प्ले से लैस होकर आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
Photo Credit: Blackview
Blackview Zeno 3 में 10.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह IPS डिस्प्ले पैनल से लैस होकर आता है।
Blackview Zeno 3 को कंपनी ने अपने लेटेस्ट टैबलेट के तौर पर पेश कर दिया है। यह टैबलेट 10.1 इंच के डिस्प्ले से लैस होकर आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। टैबलेट में 7000mAh की बैटरी मिलती है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 पर ऑपरेट करता है। Unisoc प्रोसेसर से लैस यह टैबलेट कई और खास फीचर्स अपने साथ कैरी करता है। आइए जानते हैं इसके बारे में सभी खास बातें।
Blackview Zeno 3 की कीमत का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है। इसे कंपनी ने तीन रंगों में पेश किया है। इसे Graphite Black, Horizon Blue और Aurora Green कलर्स में खरीदा जा सकेगा। अधिकारिक वेबसाइट पर यह लिस्ट किया गया है।
Blackview Zeno 3 में 10.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह IPS डिस्प्ले पैनल से लैस होकर आता है। डिस्प्ले में 1,280 x 800 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिल जाता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टैबलेट में प्रोसेसिंग के लिए Unisoc Tiger T7250 चिपसेट लगा है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ में कंपनी ने 8GB रैम दी है और 128GB की स्टोरेज दी है। रैम को वर्चुअली 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ा सकते हैं।
Zeno 3 में 7,000mAh की बैटरी आती है। इसके लिए कंपनी ने 25 घंटे की कॉलिंग, 7 घंटे की वेब ब्राउजिंग, और 5.5 घंटे के वीडियो प्लेबैक टाइम का दावा किया है। कैमरा देखें तो रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0, GPS, Glonass, Galileo, BeiDou आदि का सपोर्ट है।
इसमें डुअल सिम का सपोर्ट मिल जाता है, या दूसरी सिम की जगह एक माइक्रोएसडी कार्ड भी लग सकता है। यह टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 पर रन करता है। डिवाइस के डाइमेंशन 239 x 157.4 x 7.85mm हैं, और वजन 504 ग्राम है। इसे Graphite Black, Horizon Blue और Aurora Green कलर्स में उतारा गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999