फोन को इसके लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन में 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा मिलते हैं।
Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच Super HD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले आता है
Motorola Edge 70 Pro+ पर धांसू डिस्काउंट आ गया है। फोन अपने लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन में 50 मेगापिक्सल का तीन कैमरा मिलते हैं। यानी फोटोग्राफी के लिए यह एक प्रभावित करने वाला फोन हो सकता है। इसमें बड़ी बैटरी है। फोन अब 5000 रुपये से भी ज्यादा सस्ते में खरीदा जा सकता है। यह बहुत पुराना नहीं है, और कंपनी ने इसे जून 2026 में ही लॉन्च किया था। अब इस फोन पर भारी छूट का फायदा उठाया जा सकता है। आइए विस्तार से बताते हैं कैसे!
Flipkart पर Motorola Edge 70 Pro+ के 12GB + 256GB वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 47,999 रुपये है, लेकिन फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इसके लिए आपको एक छोटा सा बैंक ऑफर इसके साथ इस्तेमाल करना होगा। Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए इसे खरीदने पर 5250 रुपये की बचत कर सकते हैं। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत केवल 42,749 रुपये रह जाती है। यह फोन पर अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट है। अधिक जानकारी के लिए आप फ्लिपकार्ट ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच Super HD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले आता है, इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पर कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है। फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
मोटोरोला के Edge 70 Pro+ में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा, 50x सुपर जूम प्रो के साथ 50 मेगापिक्सल का 3.5x पेरीस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड+मैक्रो विजन कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का क्वाड पिक्सल फ्रंट कैमरा है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है, वहीं मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H से लैस है।
यह फोन Moto AI 2.0 के साथ आता है, जिसमें NEXT MOVE कॉन्टेक्स्टुअल सजेशन, AI इमेज स्टूडियो, AI प्लेलिस्ट स्टूडियो, रिमेंबर दिस, रिकॉल जैसे फीचर्स शामिल है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 और एनएफसी शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999