Specifications

Specifications - ख़बरें

  • Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
    Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया सिक्योरिटी कैमरा लॉन्च किया है जो कि Smart Camera C401 के नाम से आता है। कंपनी ने इसमें 2.5K नाइट विजन का सपोर्ट दिया है। यानी दिन के अलावा रात में भी यह क्लियर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें 4MP का लेंस लगा है जिसमें 360 डिग्री व्यू रिकॉर्ड होता है।
  • Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
    Acer TravelLite TL44-53M-G2 में वीडियो कॉल्स के लिए Windows Hello सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल IR वेबकैम है। इस लैपटॉप में स्टीरियो स्पीकर्स, DTS ऑडियो और नॉयस-कैंसलिंग माइक्रोफोन दिए गए हैं। यह Intel vPro टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, जिससे IT टीम रिमोट तरीके से डिवाइसेज में समस्याओं का समाधान कर सकती हैं।
  • OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
    OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में तीन कैमरा और LED फ्लैश है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो अलग एयरफ्लो चैनल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें से एक चिपसेट को हीट से बचाने और दूसरा रियर पैनल में डायरेक्ट कूल एयर के लिए होगा।
  • iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
    iQOO Neo 12 को चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh Blue Ocean बैटरी सिलिकॉन एनोड टेक्नोलॉजी के साथ होगी। यह बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। iQOO का दावा है कि यह स्मार्टफोन फुल चार्ज में 29 घंटे से अधिक का शॉर्ट वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए Contest, Frost Blade Blue और Shadow Black कलर्स के विकल्प होंगे।
  • Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
    चीन में नवंबर में Oppo Reno 17 सीरीज को पेश किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 हो सकता है। भारत में अगले वर्ष की शुरुआत में यह स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च हो सकती है। हालांकि, Oppo ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। इस सीरीज में Oppo Reno 17 Pro भी शामिल हो सकता है।
  • अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
    itel 2165c फीचर फोन से अब बिना इंटरनेट भी PhonePe डिजिटल पेमेंट कर पाएंगे। 2165c की शुरुआती कीमत ₹1,199 है। 2165c में 2 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 1200mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इसमें एआई बैटरी और सुपर बैटरी मोड जैसे फीचर्स भी हैं। एक बार चार्ज करके 11.67 घंटे का टॉकटाइम मिलता है। वहीं इस फोन का स्टैंडबाय टाइम 25 दिनों तक है।
  • Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
    Honor 700 Pro लॉन्च नवंबर में देखने को मिल सकता है। फोन में धांसू फीचर्स सुझाए गए हैं जिनका खुलासा एक चीनी टिप्स्टर ने किया है। वहीं, AnTuTu ने एक Weibo पोस्ट में तीन-मॉडल वाले लाइनअप का जिक्र किया है। Honor 700 Pro का मुख्य आकर्षण इसकी बैटरी होगी जो कि 9000mAh की कही जा रही है। इसके साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, और 50W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
  • Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
    Oppo Find X10 फ्लैगशिप फोन मुकाबला भारतीय बाजार में पहले से मौजूद Google Pixel 11 Pro XL और Samsung Galaxy S26 Ultra से हो रहा है। इन तीनों ही फोन में अलग-अलग प्रोसेसर दिए गए हैं। जैसे कि Oppo Find X10 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600M प्रोसेसर, Google Pixel 11 Pro XL में गूगल टेंसर जी6 प्रोसेसर और Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट है।
  • Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस टैबलेट में 8.8 इंच 2.5K (2,520 x 1,680 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 344 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह मैट फिनिश के साथ है और इसमें कम ग्लेयर होने का दावा किया गया है। Oppo Pad Mini में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और Adreno 829 GPU है।
  • Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
    Oppo Find X10 Pro Max को कंपनी ने भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। ग्लोबल रिलीज की तर्ज पर भारत में भी सीरीज में कंपनी ने दो मॉडल्स उतारे हैं जिसमें Oppo Find X10 Pro और Oppo Find X10 Pro Max को शामिल किया है। Oppo Find X10 Pro Max इस सीरीज का फ्लैगशिप वेरिएंट है। 200MP का ट्रिपल कैमरा इसमें मिलता है। फोन में 8000mAh की विशाल बैटरी है।
  • Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
    Vivo X500 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 1/1.2 सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसकी तुलना में Vivo X300 Ultra में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 1/1.4 सेंसर के साथ है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। OnePlus Turbo Pro में कम से कम 9,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग सैम्पल की 10,000 mAh तक की बैटरी के साथ टेस्टिंग की जा रही है। OnePlus Turbo Pro में एक्सेसरी के तौर पर एक्सटर्नल कूलिंग फैन दिया जा सकता है, जिसका इस्तेमाल एक कम्पैटिबल फोन केस के साथ किया जा सकेगा।
  • Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
    Oppo का अपर मिड रेंज स्मार्टफोन Oppo Reno 16 महंगा हो गया है। इस फोन को जुलाई 2026 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च की कीमत के मुकाबले में अब यह फोन ₹11 हजार और ₹12 हजार वेरिएंट के हिसाब से महंगा हो गया है। लॉन्च के समय Reno 16 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹61,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹67,999 थी। अब बढ़ोतरी के बाद ₹72,999 और ₹79,999 हो गई है।
  • Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
    Vivo ने यूरोप में अपने ऑडियो पोर्टफोलियो में नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स Vivo Buds Ultra लॉन्च किए हैं। Buds Ultra की कीमत स्पेन और पुर्तगाल में ऑनलाइन स्टोर पर EUR 169 (लगभग ₹17,991) है। Buds Ultra में बैलेंस्ड आर्मचर ड्राइवर और ड्यूल फोल्ड डाइनेमिक ड्राइवर के साथ हाइब्रिड ड्राइवर सिस्टम दिया गया है। बैटरी एक बार चार्ज होकर 50 दिनों तक चल सकती है।
  • iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
    iQOO 16R के लॉन्च से पहले फोन को एक महत्वपूर्ण डेटाबेस में देखा गया है। फोन को कथित तौर पर इंडोनेशिया का सर्टिफिकेशन मिला है। यह इंडोनेशिया के TKDN डेटाबेस में नजर आया है। इससे पता चलता है कि फोन के ग्लोबल मार्केट में लॉन्च की तैयारी चल रही है। हालांकि iQOO 16 का ग्लोबल लॉन्च होना अभी बाकी है। iQOO 16R का मॉडल नम्बर I2606 बताया गया है।

Specifications - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »