Oppo

Oppo - ख़बरें

  • Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
    Oppo ने Android 17 पर आधारित ColorOS 17 लॉन्च किया है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम में Living Flow Design, AI Photo Agent, AI Mind Space और AI Call Guard जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, अपडेट में बेहतर एनिमेशन, बेहतर रिसोर्स मैनेजमेंट और स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगी। भारत में इसकी शुरुआत Oppo Find X10 सीरीज के साथ होगी। इसके बाद Find और Reno सीरीज समेत चुनिंदा Oppo स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए अपडेट जारी किया जाएगा। रोलआउट अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 2027 की पहली तिमाही तक चल सकता है। अपडेट की उपलब्धता मॉडल और क्षेत्र के हिसाब से अलग होगी।
  • Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
    Oppo F35 Pro 5G भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है, जिसके बाद इसका मुकाबला iQOO Neo 10 5G और OnePlus Nord 6 से हो रहा है। F35 Pro 5G में 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी आती है। वहीं iQOO Neo 10 5G में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 120W फास्ट का चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा Nord 6 में 9,000mAh की बैटरी है जो कि 80W सुपरवूक चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
    Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। कंपनी का दावा है कि Free Fire Max जैसी कुछ गेम्स के लिए यह स्मार्टफोन 144 fps तक की पेशकश करेगा। Infinix GT 50 Pro में थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी का HydroFlow Liquid Cooling System दिया जाएगा।
  • Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
    हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज में Oppo Find X10, Oppo Find X10 E और Oppo Find X10 Pro Max शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि देश में इनमें से किन मॉडल्स को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के साथ Oppo Pad Mini और Enco X4 TWS ईयरफोन्स को भी लाया जा सकता है।
  • Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
    Oppo Reno X में 16:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ लगभग टैबलेट जैसा वाइड डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.35 इंच की स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसमें Mediatek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। हाल ही में Huawei ने 16:9.5 आस्पेक्ट रेशो के साथ 6.39 इंच OLED डिस्प्ले वाले Huawei Pura X को पेश किया था।
  • Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
    Oppo Pad Mini Matte Display Edition में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 Mobile Platform का इस्तेमाल किया जाएगा। इस टैबलेट में 8,000 mAh की बैटरी होगी। Oppo Pad Mini में 8.8 इंच 2.5K OLED मैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इस टैबलेट में मैट डिस्प्ले से ग्लेयर में कमी होगी और लिखने पर यह पेपर जैसा महसूस होगा।
  • Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
    आगामी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस कैमरा यूनिट में Hasselblad के इमेजिंग सिस्टम हो सकता है। Oppo Find X सीरीज में यह इमेजिंग सिस्टम दिया गया है। Oppo Find N7 में 6,500 mAh की बैटरी मिल सकती है।
  • Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
    Vivo T5x 5G को Flipkart सेल में बेहद सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। Flipkart लिस्टिंग के अनुसार MRP 45,999 वाला फोन अब 40% डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। फोन पर कंपनी ने 18,250 रुपये का डिस्काउंट लिस्ट कर दिया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 27,749 रुपये रह जाती है।
  • Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
    Oppo Pad Mini भारत समेत दुनियाभर के कई मार्केट्स में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी का कॉम्पेक्ट टैबलेट धांसू फीचर्स कैरी करता है। घरेलू मार्केट में धूम मचाने के बाद टैबलेट को कंपनी इंडोनेशिया, मलेशिया जैसी मार्केट्स में भी उतारने जा रही है। कंपनी ने सभी मार्केट्स के लिए अपने अधिकारिक हैंडल से टैबलेट के लॉन्च को टीज कर दिया है।
  • Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
    ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने जा रही है जिसकी तारीख 21 अक्टूबर के लिए निर्धारित कर दी गई है। कंपनी ने फोन सीरीज के लॉन्च की जगह भी तय कर दी है। सीरीज में कंपनी Oppo Find X10 स्टैंडर्ड मॉडल के साथ-साथ हाई एंड वेरिएंट Oppo Find X10 Pro Max को भी लॉन्च करेगी। फोन का डिजाइन भी सामने आ गया है।
  • Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
    इंटरनेशनल मार्केट में Oppo Find X10 को Glacier Blue, Mist Grey और Glow Coral कलर्स और Oppo Find X10 Pro Max को Luna White और Titanium Grey कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Oppo Find X10 में 6.59 इंच पैनल और Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच स्क्रीन दी जाएगी।
  • Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
    इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 29,999 रुपये, 8 GB + 128 GB का 32,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 35,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन पर शुरुआती ऑफर के तौर पर प्रमुख बैंकों के कार्ड्स पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। इस ऑफर के साथ छह महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी है।
  • Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
    Oppo Find X10 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा दिए गए हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है।
  • Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
    Oppo F35 5G ने आज भारतीय बाजार में मिड रेंज स्मार्टफोन के तौर पर एंट्री की है। F35 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹38,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹42,999 है। ओप्पो के इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स चिपसेट के साथ 8GB तक रैम मिलती है। यह स्मार्टफोन 8,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है।
  • Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
    Oppo F35 Pro 5G आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल किया है। यह फोन 8000mAh जैसी बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स प्रोसेसर के साथ आता है। Oppo F35 Pro 5G की शुरुआती कीमत (6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट) ₹45,999 है।

Oppo - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »