Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट

इन स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इनमें सेंसर्स के तौर पर ई-कम्पास, एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और वर्चुअल डिस्टेंस सेंसर हैं

Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट

Photo Credit: Redmi

इन स्मार्टफोन्स में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले है

ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स में में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 होगा
  • Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • इन स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के दो स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी होगी। इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G का प्राइस

चीन में Xiaomi की वेबसाइट पर Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G की लिस्टिंग हुई है। Redmi R80 5G के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 1,899 (लगभग 26,300 रुपये), 6 GB  + 128 GB का CNY 2,199 (लगभग 30,600 रुपये) और 6 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का CNY 2,599 (लगभग 36,000 रुपये) का है। Redmi R80m 5G के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,199 (लगभग 30,600 रुपय) और  6 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का CNY 2,599 (लगभग 36,000 रुपये) का है। इन स्मार्टफोन्स के लिए Phoenix Feather White, Flowing Clouds Blue, Leather Brown और Black कलर्स के विकल्प होंगे। 

Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G के स्पेसिफिकेशंस

इन स्मार्टफोन्स में 6.9 इंच HD+ (1,600 x 720 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ होगा। इस डिस्प्ले को लो ब्लू लाइट इमिशन के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में 13 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा है। इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इनमें सेंसर्स के तौर पर ई-कम्पास, एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और वर्चुअल डिस्टेंस सेंसर हैं। इन स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Redmi Turbo 6 सीरीज को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Redmi Turbo 6 Max शामिल हो सकता है। हाल ही में Redmi Turbo 6 सीरीज को चीन में ऑफिशियल रेडियो सर्टिफिकेशन मिला है। भारत में इस वर्ष जून में Redmi Turbo 5 को लॉन्च किया गया था। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  2. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  5. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  6. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  7. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  8. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  9. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  10. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »