फोन में 10 इंच से बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है।
Photo Credit: Huawei
Huawei Mate XT Ultimate Design में 10.2 इंच 3K डिस्प्ले दिया गया है।
Huawei Mate XT 2 ट्रिपल फोल्डेबल फोन की लॉन्च डेट घोषित हो गई है। कंपनी का अगला फोन सितंबर के पहले हफ्ते में ही लॉन्च के लिए निर्धारित कर दिया गया है। कंपनी अगले महीने बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है जिसमें वह HarmonyOS 7 को भी लॉन्च करेगी। इसी के साथ Huawei Mate XT 2 भी मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
Huawei Mate XT 2 का लॉन्च 7 सितंबर के लिए घोषित (via) किया गया है। कंपनी HarmonyOS 7 के साथ इस फोल्डेबल से भी पर्दा उठाएगी। इससे पहले कंपनी ने Huawei Mate XTs को भी 2025 में मार्केट में उतारा था। अब कंपनी सक्सेसर को पेश करने जा रही है।
Huawei Mate XT 2 के स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक्स में सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि फोन में Kirin 9050 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसमें ऑन-डिवाइस AI का सपोर्ट बताया जा रहा है। फोन में रीडिजाइन्ड हिंज मिल सकता है जो विजिबल क्रीज को कम कर सकता है। फोन को टिकाऊ बनाने के लिए कंपनी इसमें UFG ग्लास का इस्तेमाल कर सकती है।
UFG ग्लास खास तरह के ग्लास होते हैं जिन्हें फ्लोट ग्लास (Float Glass) कहा जाता है। UFG पहले अरेबियन कंपनी है जो फ्लोट ग्लास बनाती है। ये 1mm से लेकर 15mm तक मोटे हो सकते हैं। ये डिवाइस को एक्स्ट्रा सेफ्टी प्रदान करते हैं और खासतौर पर फोल्डेबल डिवाइसेज के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। ये विशेष रूप से फोल्ड हो सकने के लिहाज से तैयार होते हैं।
फोन चार कलर शेड्स में आ सकता है जिसमें Mystic Black, Auspicious Red, Crimson Purple, और White को शामिल किया जा सकता है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से इन स्पेसिफिकेशंस की कोई पुष्टि नहीं की है। फोन में 10 इंच से बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। इसकी मोटाई 3.6mm के आसपास हो सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक