• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei का ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च

Huawei का ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च

डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसकी स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है

Huawei का ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च

डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है

ख़ास बातें
  • इसकी स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है
  • इस स्मार्टफोन की चीन में सेल की शुरुआत में ही यह आउट ऑफ स्टॉक हो गया था
  • Xiaomi की भी ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लाने की योजना है
विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Huawei ने पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को चीन में पेश किया था। इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी को जोरदार डिमांड मिल रही है। इसकी सेल की शुरुआत में ही यह आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। Mate XT Ultimate Design को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। 

GSMArena की एक रिपोर्ट के अनुसार, Huawei ने बताया है कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को अगले वर्ष की पहली तिमाही में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के 16 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस CNY 19,999 (लगभग 2,35,900 रुपये) का है। इसके 512 GB और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः CNY 21,999 (लगभग 2,59,500 रुपये) और CNY 23,999 (लगभग 2,83,100 रुपये) हैं। Mate XT Ultimate Design को Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसकी स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है। इस स्मार्टफोन की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) है। 

कंपनी ने Mate XT Ultimate Design के प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसमें बाहर की ओर 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) और f/1.2 और f/4.0 के बीच अपार्चर के साथ है। इस स्मार्टफोन में f/2.2 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5.5x ऑप्टिकल जूम और f/3.4 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। Huawei इस स्मार्टफोन के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के तेजी से बढ़ते हुए मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung को कड़ी टक्कर दे सकती है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की एक क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस को लाने की योजना है। 

Huawei ने फरवरी में फोल्डेबल स्मार्टफोन Pocket 2 को पेश किया था। बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi की भी ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लाने की योजना है। हाल ही में शाओमी ने चाइना नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी एडमिनिस्ट्रेशन (CNIPA) के पास इस स्मार्टफोन के लिए पेटेंट का एक आवेदन दाखिल किया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते हैं और इन्हें स्मार्टफोन और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »