Camera

Camera - ख़बरें

  • Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    इस स्मार्टफोन में सैमसंग का Exynos 2700 चिपसेट दिया जा सकता है। हाल ही में सैमसंग के एक एग्जिक्यूटिव ने बताया था कि Exynos 2700 चिपसेट को 2 nm प्रोसेस पर बनाया जाएगा। इस चिपसेट के परफॉर्मेंस में सुधार होने का दावा किया गया है। Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट की तुलना में Exynos 2700 का परफॉर्मेंस बेहतर बताया गया है।
  • कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
    Motorola Signature 27 ने DXOMARK के ग्लोबल कैमरा टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। फोन को कुल 173 पॉइंट्स मिले हैं, जबकि Apple iPhone 18 Pro को 172 पॉइंट्स मिले। इस रैंकिंग में Huawei Pura 80 Ultra 175 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। DXOMARK ने Motorola के कैमरे को Gold Label भी दिया है। टेस्ट के मुताबिक, फोन पोर्ट्रेट फोटोग्राफी, स्किन टोन, 3x Optical Zoom और लो-लाइट तस्वीरों में अच्छा प्रदर्शन करता है। हालांकि, कम रोशनी में मूव करते हुए सब्जेक्ट की फोटो और वीडियो में कुछ कमियां भी सामने आई हैं।
  • Diwali 2026: दिवाली की रात लेनी हैं शानदार फोटो और वीडियो? फोन में बदलें ये 6 कैमरा सेटिंग्स
    Diwali पर रात में शानदार फोटो और वीडियो बनाने के लिए स्मार्टफोन के कैमरे की कुछ सेटिंग्स पर ध्यान देना जरूरी है। Night Mode की मदद से कम रोशनी में बेहतर डिटेल कैप्चर कर सकते हैं। वहीं, Pro Mode में ISO, Shutter Speed और Exposure को एडजस्ट करके फोटो की ब्राइटनेस और क्वालिटी बेहतर की जा सकती है। आतिशबाजी की फोटो के लिए Tripod और सही Shutter Speed का इस्तेमाल काम आ सकता है। इसके अलावा रात में वीडियो रिकॉर्ड करते समय 30fps सेटिंग चुनना और कैमरा लेंस साफ रखना भी जरूरी है।
  • Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
    Motorola ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Signature 27 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 7,000mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 200MP Periscope Telephoto कैमरा और Dedicated EVS Action Sensor भी मिलता है। फोन के 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1% APL पर 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और Android 17 के साथ आता है। कंपनी इसमें 7 साल तक OS अपडेट देगी।
  • iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
    चीन में पेश किए गए iQOO 16 में 6.85 इंच 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले (3,168 × 1,440 पिक्सल्स) 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 5 प्रोसेसर और Adreno GPU है। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलता है।
  • Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
    Samsung Galaxy A38 में पिछले वर्जन की तुलना में ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 5,882 mAh की रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है, जिसकी मार्केटिंग 6,000 mAh की कैपेसिटी के तौर पर की जा सकती है। इसकी तुलना में Samsung Galaxy A37 में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। Samsung Galaxy A38 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है।
  • Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
    Vivo X500 FE में 6.31 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया जा सकता है। Vivo X500 FE की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है।
  • Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
    Oppo Find X10 Ultra की टेस्टिंग MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ की जा रही है। इस चिपसेट के साथ यह पहला अल्ट्रा कैटेगरी का स्मार्टफोन हो सकता है। इससे पहले Oppo के Ultra मॉडल्स में Qualcomm के Snapdragon चिपसेट्स दिए गए हैं। Oppo Find X10 Ultra में 6.89 इंच BOE डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है।
  • भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस लैपटॉप में 14 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले के लिए 2K (1,920 x 1,200 पिक्सल्स) 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 300 निट्स के ब्राइटनेस लेवल और 2.8K (2,880 x 1,800 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 450 निट्स तक के ब्राइटनेस लेवल के विकल्प हैं। Dell 14S में Intel Core 5 320 और Core 7 350 Series 3 प्रोसेसर्स दिए गए हैं।
  • Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
    इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh या इससे अधिक की बैटरी हो सकती है। Redmi Turbo 6 Max में मेटल का मिडल फ्रेम हो सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष की शुरुआत में चीन में पेश किया जा सकता है।
  • Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
    इस स्मार्टफोन में 6.39 इंच OLED डिस्प्ले (2,232 x 1,320 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Kunlun Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Huawei का Kirin 9030S दिया गया है। Huawei Pura X View की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
    Vivo V80 सीरीज में नया मेंबर जुड़ने जा रहा है। कंपनी कथित तौर पर Vivo V80 FE को लेकर आ रही है जो धांसू फीचर्स अफॉर्डेबल प्राइस में दे सकता है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। अपडेट से पता चलता है कि इस फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा। सेटअप में तीन कैमरा मिलने वाले हैं।
  • OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
    OnePlus Turbo 7 के लॉन्च से पहले धांसू फीचर्स लीक हो गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू की ओर से फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। OnePlus Turbo 7 के लिए कहा गया है कि फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है। यह डिस्प्ले पैनल हाई रिजॉल्यूशन से लैस होकर आ सकता है। फोन में दमदार चिपसेट टिप्स्टर ने सुझाया है।
  • Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
    Poco X8s को Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन आकर्षक फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन में AMOLED पैनल लगा है जो 3500 निट्स ब्राइटनेस के साथ चमकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का मेन कैमरा मिल जाता है।
  • Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
    Vivo X500 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में पिछले महीने Vivo X500 सीरीज को लॉन्च किया गया है।

Camera - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »