नए स्कैम में एक CAPTCHA का इस्तेमाल किया जाता है जिसके जरिए कंप्यूटर डिवाइस को चुटकी में हैक किया जा सकता है
Photo Credit: Shutterstock
साइबर वर्ल्ड में इन दिनों एक नए स्कैम की चर्चा है जिसे ClickFix कहा जा रहा है।
इंटरनेट पर विभिन्न नई वेबसाइट्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अब कुछ अधिक सावधान रहने की जरूरत है। हैकर्स इन दिनों हैकिंग का एक नया तरीका अपना रहे हैं, जिससे आपको आपका डिवाइस हैक होने की भनक तक नहीं लगेगी। आप जान नहीं पाएंगे कि आपका कम्प्यूटर या अन्य डिवाइस कैसे एक हैक के जाल में फंस गया। इस नए स्कैम का नाम है ClickFix जिसे इस्तेमाल कर साइबर अपराधी बहुत ही आसानी से आपका डेटा चुरा सकते हैं, और बड़ा नुकसान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से, और कैसे कर सकते हैं इससे बचाव।
साइबर वर्ल्ड में इन दिनों एक नए स्कैम की चर्चा है जिसे ClickFix कहा जा रहा है। यह तरीका इतना कारगर बताया जाता है कि यूजर बड़ी आसानी से इसके जाल में फंस सकता है। दरअसल, इसमें एक CAPTCHA का इस्तेमाल किया जाता है जिसके जरिए कंप्यूटर डिवाइस को चुटकी में हैक किया जा सकता है। हैकर असली जैसे दिखने वाले कैप्चा को इस्तेमाल करते हैं। ये कैप्चा अक्सर आपको किसी वेबसाइट को विजिट करने से पहले भरने होते हैं। इन्हीं का इस्तेमाल अब हैकिंग में हो रहा है।
The Guardian के अनुसार, यह नया स्कैम वैलिड ह्यूमन वैरिफिकेशन प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करता है और यूजर को कीबोर्ड शॉर्टकट दर्ज करने के लिए उकसाता है। इसी दौरान यह सिस्टम में एक कोड पेस्ट कर देता है जिससे सिस्टम आसानी से हैक हो सकता है। सबसे खतरनाक पहलू यह है कि स्क्रीन पर दिखने वाला कैप्चा बिल्कुल असली जैसा लगता है। यूजर बड़ी आसानी से इसे भरने लग जाता है। यह साइबर अटैक तब शुरू होता है जब कोई विजिटर नकली CAPTCHA चेकबॉक्स के साथ इंटरैक्ट करता है। इसके बाद वेबपेज एक नुकसानदेह कमांड को कॉपी कर लेता है और यूजर की जानकारी के बिना उसे कंप्यूटर के क्लिपबोर्ड में सेव कर देता है।
झांसे में आए यूजर को Run डायलॉग बॉक्स खोलने के लिए Windows+R दबाने के लिए कहा जाता है। फिर कॉपी की गई कमांड को पेस्ट करने के लिए Ctrl+V दबाने के लिए कहा जाता है। फिर उसे रन करने के लिए Enter दबाने के लिए कहा जाता है। इससे कंप्यूटर पर हानिकारक कोड रन हो जाता है, जो यूजर की जानकारी के बिना ही मैलिशियस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकता है। इससे हैकर बड़ी आसानी से डेटा और पासवर्ड वगैरह चुरा सकते हैं।
कैसे करें बचाव
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स यूजर्स को सलाह देते हैं कि अनजान वेबसाइट्स से कमांड को कॉपी न करें। अगर कर भी ली है तो उसे रन न करें। एक्सपर्ट कहते हैं कि वैलिड कैप्चा कभी यूजर को Windows Run पर जाकर कमांड पेस्ट करने का निर्देश नहीं देते हैं। अगर यूजर को ऐसा कोई कैप्चा दिखाई देता है जो स्पेशल टास्क करवा रहा है, कंप्यूटर पर कोई स्पेशल कमांड पेस्ट करने को मजबूर कर रहा है तो उस वेबसाइट को तुरंत ब्लॉक कर देना चाहिए।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999