Battery

Battery - ख़बरें

  • OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
    Google Play पर सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro की लिस्टिंग हुई है। OnePlus Ace 7 का मॉडल नंबर - PYF110 और OnePlus Ace 7 Pro का मॉडल नंबर - PMS110 है। हालांकि, इस लिस्टिंग में इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। इन स्मार्टफोन्स को इस महीने चीन में पेश किया जा सकता है।
  • Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
    एपल को इस स्मार्टफोन की जोरदार डिमांड मिलने का अनुमान है। इस वजह से इसका बड़ा स्टॉक तैयार किया जा सकता है। अगले वर्ष मार्च में इस स्मार्टफोन को iPhone 18e के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में कंपनी का A20 चिपसेट हो सकता है। iPhone 18 में 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है।
  • Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
    Tecno Spark 50S 5G को 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। देश में इस सीरीज में यह दूसरा मॉडल होगा। हाल ही में Tecno Spark 50 5G को लॉन्च किया गया था। Tecno Spark 50S 5G को Breeze Blue और Burgundy Red कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन का डिजाइन इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के लगभग समान दिख रहा है।
  • iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
    iQOO Pad Pro 8.8 में 8.8 इंच OLED डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस टैबलेट में 9,020 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें एक्टिव कूलिंग फैन के साथ Ice Dome क्वाड-कूलिंग सिस्टम होगा। इस कूलिंग सिस्टम में 23,253 mm sq का कुल हीट डिसिपेशन एरिया है और यह तीन इंटेलिजेंट फैन स्पीड सेटिंग्स को सपोर्ट करता है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में iQOO Z11xa 5G पर कूपन और बैंक ऑफर मिल रहे हैं। फोन का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर 28,998 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 27,499 रुपये थी। खरीदारी पर 4,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर 1,449 रुपये तक कैशबैक और चुनिंदा कार्ड पर 1,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। फोन में 7,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले, Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर और 50MP रियर कैमरा दिया गया है।
  • MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
    Windsor EV के Indulge एडिशन का प्राइस लगभग 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक SUV को शैडो गैल्ड कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसमें रियर क्वार्टर ग्लास पर 'Indulge' बैज लगा है। इस इलेक्ट्रिक SUV में रियर सनशेड, फ्रंट ग्रिल्स के लिए क्रोम असेंट्स, बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर्स और लेदर के कवर हैं।
  • Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
    Redmi K100 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। Redmi K100 में 6.8 इंच से 6.9 इंच के बीच का फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 185 Hz तक हो सकता है। Redmi K100 में गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस के लिए अलग ग्राफिक्स चिप दिया जा सकता है।
  • Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Poco के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2609CPC5FG के साथ लिस्टिंग हुई है। यह आगामी Poco X8s हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5G के लिए सपोर्ट है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और NFC के विकल्प हैं। इससे पहले बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी यह स्मार्टफोन की समान मॉडल नंबर के साथ दिखा है।
  • iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
    iQOO Neo 12 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी का Q3 गेमिंग चिप भी मिलेगा। iQOO Neo 12 में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान अधिक हीटिंग और थ्रॉटलिंग को रोकने में मदद मिलेगी।
  • एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
    BYD ने चीन में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान Da Han EV लॉन्च की है। इसकी शुरुआती कीमत 2,35,900 चीनी युआन है। कार में 102.3kWh की दूसरी जनरेशन Blade Battery दी गई है, जो RWD वेरिएंट में 1,008Km और AWD वेरिएंट में 880Km तक की CLTC रेंज देती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 9 मिनट में 10 से 97 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। AWD वेरिएंट में 764hp की पावर मिलती है और यह 3.3 सेकंड में 100Km/h की रफ्तार पकड़ सकता है। इसमें एयर सस्पेंशन, LiDAR और 31 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम भी है।
  • Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
    हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज में Oppo Find X10, Oppo Find X10 E और Oppo Find X10 Pro Max शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि देश में इनमें से किन मॉडल्स को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के साथ Oppo Pad Mini और Enco X4 TWS ईयरफोन्स को भी लाया जा सकता है।
  • भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Apple TV 4K (4th जेनरेशन) में A19 चिप दिया गया है। कंपनी का दावा है कि पिछले वर्जन की तुलना में यह 50 प्रतिशत तक तेज CPU परफॉर्मेंस और दोगुनी तक बेहतर GPU परफॉर्मेंस देता है। इस स्ट्रीमिंग डिवाइस में अधिक एफिशिएंट वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए एक अलग AV1 डिकोडर दिया गया है। इसमें Siri AI के लिए भी सपोर्ट है।
  • Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Apple HomeView में 7 इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले True Tone और 500 निट्स के ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें स्टेनलेस स्टील के हिंज के जरिए कनेक्टेड डोम्ड स्पीकर बेस है। एपल का दावा है कि इस हिंज से यूजर्स को टेबलटॉप पर व्युइंग के लिए डिस्प्ले को टिल्ट करने की सुविधा मिलती है। इस स्मार्ट डिस्प्ले का इंटरफेस डिवाइस से यूजर की दूरी के आधार पर दिखाई गई इनफॉर्मेशन को एडजस्ट कर सकता है।
  • Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
    देश में Tecno की यूनिट ने Tecno Spark 50S 5G के जल्द लॉन्च की जानकारी दी है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया गया है। Tecno Spark 50S 5G में हॉरिजॉन्टल वाइजर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Tecno Spark 50 5G के समान है। आगामी स्मार्टफोन के लिए ब्लू और मैरून कलर्स के विकल्प हो सकते हैं।
  • Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
    Oppo Reno X में 16:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ लगभग टैबलेट जैसा वाइड डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.35 इंच की स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसमें Mediatek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। हाल ही में Huawei ने 16:9.5 आस्पेक्ट रेशो के साथ 6.39 इंच OLED डिस्प्ले वाले Huawei Pura X को पेश किया था।

Battery - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »