• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल

Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल

चीन की जिन कंपनियों को इन चिप्स की बिक्री की गई है उनमें Tencent और इसकी सब्सिडियरीज, Alibaba और Baidu शामिल हैं। अमेरिका के डिफेंस डिपार्टमेंट की चीन की मिलिट्री के साथ लिंक वाली कंपनियों की लिस्ट में ये कंपनियां शामिल हैं

Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल

Photo Credit: Reuters

इन चिप्स की बिक्री पर अमेरिका ने 25 प्रतिशत का एक्सपोर्ट टैरिफ भी लगाया गया था

ख़ास बातें
  • पिछले सप्ताह Nvidia के CEO की पोस्ट से Jensen Huang ने इस्तीफा दिया था
  • इसके बाद Nvidia ने चीन को चिप्स की बिक्री रोकने का फैसला किया था
  • इन चिप्स की बिक्री पर अमेरिका ने 25 प्रतिशत का एक्सपोर्ट टैरिफ लगाया था
विज्ञापन

अमेरिका में Donald Trump की सरकार ने AMD और Nvidia को चाइनीज कंपनियों को लगभग नौ लाख चिप्स के एक्सपोर्ट की अनुमति दी थी। इनमें से कुछ कंपनियों के चीन की आर्मी से लिंक होने का पता चला है। पिछले सप्ताह Nvidia के CEO की पोस्ट से Jensen Huang ने इस्तीफा दिया था।  चीन की एक कथित जासूस के साथ अफेयर का खुलासा होने के बाद Jensen ने कंपनी से अलग होने का फैसला किया था। 

इस स्कैंडल के सामने आने के बाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होने की आशंका भी जताई गई है। इसके बाद Nvidia ने चीन को एडवांस्ड चिप्स की बिक्री बंद करने का फैसला किया है। हालांकि, इन चिप्स की बिक्री पर अमेरिका ने 25 प्रतिशत का एक्सपोर्ट टैरिफ भी लगाया गया था। अमेरिकी कांग्रेस की फॉरन अफेयर्स कमेटी की ओर से जारी किए डॉक्युमेंट्स के अनुसार, चीन को Nvidia के एडवांस्ड H200 चिप्स की बिक्री भी अनुमति दी गई थी। 

चीन की जिन कंपनियों को इन चिप्स की बिक्री की गई है उनमें Tencent और इसकी सब्सिडियरीज, Alibaba और Baidu शामिल हैं। अमेरिका के डिफेंस डिपार्टमेंट की चीन की मिलिट्री के साथ लिंक वाली कंपनियों की लिस्ट में ये कंपनियां शामिल हैं। चीन को एडवांस्ड चिप्स का एक्सेस मिलने से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे की आशंका भी जताई गई थी। हाल ही में Nvidia की अंतरिम CEO, Colette Kress ने बताया था कि कंपनी ने चीन को H200 चिप्स की शिपमेंट रोकने का फैसला किया है। हालांकि, इसका कोई कारण नहीं बताया गया है। 

इससे पहले Reuters ने एक रिपोर्ट में बताया गया था कि चीन के कस्टमर्स को भेजे गए Nvidia के लगभग छह लाख H200 चिप्स हांगकांग में रखे गए हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में Nvidia के CEO के तौर पर वापसी की Jensen की पेशकश को कंपनी ने नकार दिया था।  Nvidia के चेयरमैन, Harvey Jones ने बताया था कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने Jensen के इस्तीफे को एकमत से स्वीकार  कर लिया है और उन्हें CEO के तौर पर बहाल करने का कोई इरादा नहीं है। ट्रंप ने Jensen का समर्थन किया था। सिलिकॉन वैली के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने भी उनकी बहाली के लिए प्रेशर डाला था। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  2. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  3. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  6. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  7. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  8. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  9. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  10. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »