Launch

Launch - ख़बरें

  • Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
    Vivo V80 FE में MediaTek MT 6878 चिपसेट दिया गया है। यहां पर ऑक्टाकोर चिपसेट मेंशन किया गया है यह MediaTek का Dimensity 7400-Turbo होने का खुलासा करता है। इसके 4 कोर 2.0GHz पर क्लॉक किए गए हैं, जबकि 4 अन्य कोर 2.6GHz पर क्लॉक किए गए हैं। फोन के अंदर 8GB रैम दी गई है।
  • Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
    Vivo Y6k को कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। फोन को वीवो ने 120Hz डिस्प्ले के साथ पेश किया है। इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है। फोन में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिप लगी है। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है।
  • iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
    iPhone 13 Mini याद है? Enough नामक कंपनी ने इसी साइज का एक नया स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें 5.3 इंच का कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले दिया गया है जैसा कि iPhone 13 Mini में भी मिलता है जो 5.4 इंच का डिस्प्ले है। MediaTek Dimensity 7500 चिप से लैस यह फोन 8GB रैम के साथ आता है। इसमें 3500mAh की बैटरी दी गई है।
  • Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
    Xiaomi 18 का लॉन्च नजदीक आ रहा है। फोन दिसंबर में कथित तौर पर दस्तक देगा जिससे पहले इसके स्पेसिफिकेशंस लीक होने लगे हैं। फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशंस में देखा जा रहा है। लेटेस्ट अपडेट इसके चार्जिंग फीचर्स का खुलासा करता है। फोन को चीन का एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। यहां से इसके अंदर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का पता चलता है और कैपिसिटी का भी खुलासा होता है।
  • iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
    iQOO Z12 Lite 5G का लॉन्च अब नजदीक कहा जा सकता है। फोन को लेकर लीक्स और अफवाहें काफी समय से आ रही हैं। अब नए अपडेट में इस अपकमिंग फोन से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। फोन में बड़ी बैटरी मिल सकती है जो कि 8,000mAh की हो सकती है।
  • Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
    रिलायंस जियो ने टेलीकॉम क्षेत्र का पहला ऐसा मोबाइल रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है जैसा आज तक किसी ने नहीं किया। कंपनी ग्राहकों के लिए 10 हजार रुपये का प्लान लेकर आई है। इसमें ग्राहक को धांसू बेनिफिट्स देने का वादा किया गया है। इसमें अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ फ्री SMS, OTT आदि बेनिफिट्स भी मिलते हैं।
  • Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
    Sony ने MDR-3R हेडफोन लॉन्च किया है, जिसका डिजाइन कंपनी के 1979 में आए MDR-3 मॉडल और पुराने Walkman से प्रेरित है। इसमें 23mm ड्राइवर्स, USB Type-C कनेक्टिविटी, इनलाइन रिमोट और बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है। इसे इस्तेमाल करने के लिए Bluetooth कनेक्शन या अलग से चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ती। हेडफोन का वजन करीब 38 ग्राम है। कंपनी ने इसका Stranger Things Edition भी पेश किया है। अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत 59.99 डॉलर रखी गई है। फिलहाल भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है।
  • न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
    Portronics ने भारत में अपना नया 3-in-1 Magnetic Wireless Charger Zyron लॉन्च किया है। यह चार्जर 25W तक Qi2-सर्टिफाइड मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट करता है और खास तौर पर iPhone यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इसमें Magnetic Charging Pad के साथ AC Vent Mount और अलग से डेस्क स्टैंड अटैचमेंट मिलता है। यूजर इसे कार में लगाने के अलावा घर या ऑफिस में डेस्क पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह iPhone 12 से iPhone 17 Series तक के मॉडल्स के साथ कंपैटिबल है। Portronics Zyron की MRP 3,499 रुपये है, लेकिन इसे फिलहाल 1,549 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
    Motorola One सीरीज का स्मार्टफोन एक बार फिर से मार्केट में लौट सकता है। खबर आ रही है कि कंपनी Motorola Moto One पर काम कर रही है। One सीरीज के फोन को एक महत्वपूर्ण डेटाबेस में देखा गया है। इससे पता चलता है कि कंपनी का फोन प्रोडक्शन में है और जल्द ही यह मार्केट में दस्तक दे सकता है।
  • Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
    Motorola ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Signature 27 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 7,000mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 200MP Periscope Telephoto कैमरा और Dedicated EVS Action Sensor भी मिलता है। फोन के 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1% APL पर 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और Android 17 के साथ आता है। कंपनी इसमें 7 साल तक OS अपडेट देगी।
  • 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
    OPPO एक बड़ी बैटरी वाला नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का मॉडल नंबर PNC110 चीन की MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। इस सर्टिफिकेशन के JSON डेटा में फोन की Rated Battery Capacity 11,640mAh दर्ज है। इसे करीब 12,000mAh की Typical Capacity के तौर पर पेश किया जा सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में Android 17 मिलेगा और यह 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। हालांकि, OPPO ने अभी तक इस फोन के नाम, लॉन्च डेट और बाकी स्पेसिफिकेशन्स को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
  • BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
    Krafton India ने अपने नए गेम BGMI Air की भारत में लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह गेम 10 दिसंबर को लॉन्च होगा। इससे पहले कंपनी 20 नवंबर से 24 नवंबर तक Closed Beta Testing आयोजित करेगी। इसमें दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के चुनिंदा गेमर्स को गेम खेलने का मौका मिलेगा। BGMI Air को कम स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसका शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा। कंपनी के मुताबिक, Google Play पर गेम के लिए 1.4 करोड़ से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
  • 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
    Vivo की नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Vivo X500 को लेकर भारतीय बाजार में हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज की प्री-बुकिंग देश के कुछ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गई है। लाइनअप में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। टिपस्टर के मुताबिक, कंपनी इन तीनों फोन को 25 नवंबर को भारत में लॉन्च कर सकती है। सीरीज के टॉप मॉडल में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 7,800mAh बैटरी मिलने की बात कही गई है।
  • चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
    Xiaomi ने चीन में Smart Lock 5 लॉन्च किया है। इस स्मार्ट डोर लॉक में फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC कार्ड, Bluetooth, पासवर्ड और मैकेनिकल चाबी से दरवाजा खोलने का ऑप्शन मिलता है। इसमें ऑटोमैटिक लॉकिंग फीचर दिया गया है, जो दरवाजा बंद होते ही लॉक लगा देता है। कंपनी के मुताबिक, इसका फिंगरप्रिंट सेंसर 0.7 सेकंड से कम समय में पहचान कर सकता है। पावर के लिए इसमें 8 AA बैटरी दी गई हैं, जो सामान्य इस्तेमाल में करीब 12 महीने चल सकती हैं। बैटरी खत्म होने पर USB Type-C पोर्ट से पावर दी जा सकती है।
  • टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में Mijia Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश में कलर डिस्प्ले, Sonic Vibration Motor 2.0 और रियल टाइम ब्रशिंग मॉनिटरिंग फीचर मिलता है। इसकी स्क्रीन पर ब्रशिंग टाइम और दांतों की सफाई का कवरेज देखा जा सकता है। इसमें टू-वे प्रेशर अलर्ट दिया गया है, जो ज्यादा दबाव पड़ने पर वाइब्रेशन फ्रीक्वेंसी कम कर देता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 190 दिनों तक चल सकती है। इसमें USB Type-C चार्जिंग और IPX8 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है। इसकी शुरुआती कीमत 179 युआन है।

Launch - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »