Sensor

Sensor - ख़बरें

  • GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
    मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower के अनुसार, GTA 6 के प्री-ऑर्डर्स और पहले दिन की सेल्स 2.45 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा की है और इससे लगभग 2.36 अरब डॉलर का रेवेन्यू मिला है। इसकी तुलना में इस वर्ष की सबसे अधिक रेवेन्यू हासिल करने वाली मूवी, Spider-Man: Brand New Day ने सिनेमा में शोज से लगभग 2.5 अरब डॉलर जुटाए हैं।
  • GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
    GTA 6 की लॉन्च के बाद कमाई को लेकर बड़े अनुमान सामने आए हैं। Oppenheimer के एनालिस्ट्स का अनुमान है कि Rockstar Games का यह गेम शुरुआती तीन दिनों में करीब 1.85 अरब डॉलर का ग्रॉस रेवेन्यू कमा सकता है। इसकी तुलना में GTA 5 ने लॉन्च के पहले तीन दिनों में करीब 1 अरब डॉलर की बिक्री की थी। Sensor Tower के मुताबिक, बुधवार दोपहर तक GTA 6 की लगभग 1.71 करोड़ यूनिट बिकने का अनुमान था। वहीं Wells Fargo ने चालू वित्त वर्ष में इसकी बिक्री 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंचने का अनुमान लगाया है।
  • Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
    मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower के GTA 6 सेल्स ट्रैकर के अनुसार, इस गेम के लिए प्री-ऑर्डर्स से रेवेन्यू लगभग 1.18 अरब डॉलर (लगभग 11,078 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। GTA 6 की गेमिंग कंसोल्स पर लगभग 1.3 करोड़ कॉपी की बिक्री हुई है। इनमें PS 5 और Xbox Series कंसोल शामिल हैं। Sensor Tower के डेटा से GTA 6 के प्री-ऑर्डर्स में PS 5 की हिस्सेदारी लगभग 75 प्रतिशत की है।
  • Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
    Honor Magic 10 के लॉन्च से पहले इसके फीचर्स लीक होना शुरू हो गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू ने हॉनर के अपकमिंग फोन को लेकर अहम बातें कही हैं। एक पोस्ट में टिप्स्टर ने कहा है कि कंपनी ने 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर को कस्टमाइज किया है। इसके अंदर LOFIC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
    एक जापानी पब्लिकेशन ने दावा किया है कि Samsung की वजह से Apple को iPhone 18 का लॉन्च टालना पड़ा। कथित तौर पर 2026 की पहली तिमाही में सैमसंग ने एपल के लिए कैमरा सेंसर बनाने शुरू किए। इस दौरान प्रोडक्शन वॉल्यूम नीचे आ गया। कंपनी के पास सप्लाई में कोई कमी न आए, इसलिए एपल ने iPhone 18 का लॉन्च देरी से करने का फैसला किया।
  • Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
    Motorola ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Signature 27 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 7,000mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 200MP Periscope Telephoto कैमरा और Dedicated EVS Action Sensor भी मिलता है। फोन के 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1% APL पर 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और Android 17 के साथ आता है। कंपनी इसमें 7 साल तक OS अपडेट देगी।
  • Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
    दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान बढ़ता प्रदूषण घर के अंदर की हवा को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में Air Purifier खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना चाहिए। सही डिवाइस चुनने के लिए HEPA Filter की क्वालिटी, CADR और कमरे के साइज पर ध्यान देना जरूरी है। इसके अलावा ACH, Activated Carbon Filter, PM2.5 Sensor और Auto Mode जैसे फीचर्स भी काम आ सकते हैं। खरीदारी से पहले Noise Level, बिजली की खपत और Replacement Filter की कीमत जरूर जांचें। जानें अपने घर के लिए सही Air Purifier कैसे चुनें।
  • iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
    Vivo की सब-ब्रांड iQOO ने मार्केट में तलहका मचा दिया है! कंपनी ने अपना नया कॉन्सेप्ट फोन पेश कर दिया है। इसमें ऐसे स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं जो आपने न कभी देखे होंगे न सुने होंगे। स्मार्टफोन ब्रांड ने iQOO X से पर्दा उठाया है जो कि कंपनी का सबसे पावरफुल फोन होने वाला है। इस फोन में स्मार्टफोन जगत की सबसे बड़ी बैटरी होगी जो कि 15000mAh की होगी।
  • एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में Sony Bravia 8M2 Series 55 इंच OLED 4K Google TV को 3,99,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 2,46,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें Samsung 77-inch OLED 4K Smart TV को 5,06,900 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 4,39,900 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस सेल में कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प मिल सकता है।
  • Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
    एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में Acer Iconia iM11-12M को 43,990 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 24,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैबलेट के साथ कीबोर्ड और स्टाइलस पेन भी मिलता है। इस सेल में Samsung Galaxy Tab A9+ को 27,999 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 20,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
  • वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
    24 जून को वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया कि उनके Android फोन पर झटके महसूस होने से पहले ही Google का Earthquake Alert आ गया था। इसके बाद Android Earthquake Alerts System चर्चा में आ गया। यह सिस्टम Android फोन में मौजूद Accelerometer Sensor की मदद से शुरुआती कंपन का पता लगाता है। जब एक ही इलाके में कई फोन समान वाइब्रेशन रिकॉर्ड करते हैं, तो Google का सिस्टम उन्हें विश्लेषण कर संभावित भूकंप की पुष्टि करता है और प्रभावित यूजर्स को अलर्ट भेज देता है। भारत में यह सुविधा 2023 से उपलब्ध है।
  • ChatGPT बना 1 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंचने वाला सबसे तेज ऐप  
    मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower के डेटा के अनुसार, OpenAI के ChatGPT के मंथली एक्टिव यूजर्स एक अरब से अधिक हो गए हैं। इसने यूजर्स की इस संख्या को YouTube, Google Maps, Instagram और TikTok जैसे लोकप्रिय ऐप्स की तुलना में कम अवधि में हासिल किया है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में ChatGPT के लिए कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ा है।
  • Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में Lenovo Idea Tab को 29,000 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैबलेट में 11 इंच का डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। Xiaomi Pad 8 को 40,999 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 35,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
  • iPhone में 200MP कैमरा? नए लीक में सामने आया Apple का बड़ा प्लान
    Apple के iPhone कैमरा को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी 200MP कैमरा सेंसर टेस्ट कर रही है। लीक के मुताबिक यह 1/1.12-इंच का बड़ा सेंसर हो सकता है, जिसे फिलहाल मेन कैमरा के लिए ही जांचा जा रहा है। हालांकि यह अभी शुरुआती टेस्टिंग स्टेज में है और यह तय नहीं है कि इसे आने वाले iPhone में शामिल किया जाएगा या नहीं। Apple अब तक कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी पर फोकस करता रहा है, इसलिए यह बदलाव उसकी कैमरा रणनीति में बड़ा बदलाव हो सकता है।
  • AI में भारत का रिकॉर्ड! बना सबसे ज्यादा AI ऐप डाउनलोड करने वाला देश
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारत ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। AI ऐप डाउनलोड करने में भारत दुनिया में सबसे आगे निकल गया है। इस मामले में देश ने अमेरिका जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। एक रिपोर्ट कहती है कि भारत में डाउनलोड किए जाने वाले AI ऐप्स की संख्या में 207 प्रतिशत का उछाल आया है।

Sensor - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »