Prices

Prices - ख़बरें

  • आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
    Luminous ने भारत में अपना नया अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इनवर्टर Luminous PIXEL (PIXEL Q1200) लेकर आया है जो कि लिथियम आयन बैटरी और लीड एसिड बैटरी के साथ कंपैटिबल है। Luminous PIXEL इनवर्टर की इंट्रोडक्ट्री कीमत ₹9,000 है और इस इनवर्टर को Luminous की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
  • 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
    Vivo की नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Vivo X500 को लेकर भारतीय बाजार में हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज की प्री-बुकिंग देश के कुछ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गई है। लाइनअप में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। टिपस्टर के मुताबिक, कंपनी इन तीनों फोन को 25 नवंबर को भारत में लॉन्च कर सकती है। सीरीज के टॉप मॉडल में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 7,800mAh बैटरी मिलने की बात कही गई है।
  • Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
    Samsung Galaxy A38 में पिछले वर्जन की तुलना में ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 5,882 mAh की रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है, जिसकी मार्केटिंग 6,000 mAh की कैपेसिटी के तौर पर की जा सकती है। इसकी तुलना में Samsung Galaxy A37 में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। Samsung Galaxy A38 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है।
  • Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
    Vivo X500 FE में 6.31 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया जा सकता है। Vivo X500 FE की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है।
  • Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
    iPhone में 6.3 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में एपल का A20 चिपसेट दिया जा सकता है। iPhone 18 में कंपनी का स्टैंडर्ड Dynamic Island डिजाइन बरकरार रखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ कम प्राइस वाले iPhone 18e और iPhone Air 2 को भी लॉन्च किया जा सकता है।
  • Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
    दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान बढ़ता प्रदूषण घर के अंदर की हवा को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में Air Purifier खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना चाहिए। सही डिवाइस चुनने के लिए HEPA Filter की क्वालिटी, CADR और कमरे के साइज पर ध्यान देना जरूरी है। इसके अलावा ACH, Activated Carbon Filter, PM2.5 Sensor और Auto Mode जैसे फीचर्स भी काम आ सकते हैं। खरीदारी से पहले Noise Level, बिजली की खपत और Replacement Filter की कीमत जरूर जांचें। जानें अपने घर के लिए सही Air Purifier कैसे चुनें।
  • Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
    Oppo Find X10 Ultra की टेस्टिंग MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ की जा रही है। इस चिपसेट के साथ यह पहला अल्ट्रा कैटेगरी का स्मार्टफोन हो सकता है। इससे पहले Oppo के Ultra मॉडल्स में Qualcomm के Snapdragon चिपसेट्स दिए गए हैं। Oppo Find X10 Ultra में 6.89 इंच BOE डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है।
  • Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
    Karbonn ने आज से ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro की सेल शुरू कर दी है। दिवाली सेल के दौरान इन दोनों स्मार्टफोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो रही है।
  • Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
    Samsung Galaxy S25 FE 5G को Flipkart पर शानदार डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की लिस्टेड कीमत 44,999 रुपये है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस 59,999 रुपये था। SBI डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद फोन की इफेक्टिव कीमत 39,999 रुपये रह जाती है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच की 120Hz Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, Exynos 2400 प्रोसेसर और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। यह डील Jet Black और Navy कलर ऑप्शन में लिमिटेड स्टॉक के साथ उपलब्ध है।
  • चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
    Xiaomi ने चीन में Smart Lock 5 लॉन्च किया है। इस स्मार्ट डोर लॉक में फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC कार्ड, Bluetooth, पासवर्ड और मैकेनिकल चाबी से दरवाजा खोलने का ऑप्शन मिलता है। इसमें ऑटोमैटिक लॉकिंग फीचर दिया गया है, जो दरवाजा बंद होते ही लॉक लगा देता है। कंपनी के मुताबिक, इसका फिंगरप्रिंट सेंसर 0.7 सेकंड से कम समय में पहचान कर सकता है। पावर के लिए इसमें 8 AA बैटरी दी गई हैं, जो सामान्य इस्तेमाल में करीब 12 महीने चल सकती हैं। बैटरी खत्म होने पर USB Type-C पोर्ट से पावर दी जा सकती है।
  • टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में Mijia Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश में कलर डिस्प्ले, Sonic Vibration Motor 2.0 और रियल टाइम ब्रशिंग मॉनिटरिंग फीचर मिलता है। इसकी स्क्रीन पर ब्रशिंग टाइम और दांतों की सफाई का कवरेज देखा जा सकता है। इसमें टू-वे प्रेशर अलर्ट दिया गया है, जो ज्यादा दबाव पड़ने पर वाइब्रेशन फ्रीक्वेंसी कम कर देता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 190 दिनों तक चल सकती है। इसमें USB Type-C चार्जिंग और IPX8 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है। इसकी शुरुआती कीमत 179 युआन है।
  • आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
    Cyclon स्टार्टअप कंपनी ने एक नया Cyclon AI Phone पेश किया है। Cyclon फोन की कीमत 699 डॉलर (लगभग ₹66,112) है। यह फोन Pixel 8a प्रोटोटाइप भी तैयार किया गया है। फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और अगले साल की दूसरी तिमाही में डिलीवरी शुरू हो सकती है।
  • 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
    Flipkart Big Bang Diwali Sale में 10,000mAh की बैटरी वाला Poco X8 Power 5G जबरदस्त डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। X8 Power 5G (8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट) ई-कॉमर्स साइट पर ₹30,499 में उपलब्ध हो रहा है, जिसमें बैंक ऑफर से ₹3,000 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।
  • HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
    HP ने भारत HP OmniBook 5 14 और HP ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप को लॉन्च कर दिया है। HP OmniBook 5 14 की शुरुआती कीमत ₹1,09,999 है, लेकिन ऑफर्स के बाद ग्राहक इसे ₹79,999 में खरीद पाएंगे। वहीं HP ProBook 4 G2iS 14 की कीमत ₹86,000 से शुरू होती है।
  • REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
    REDMAGIC ग्लोबल स्तर पर अपना नया स्मार्टफोन REDMAGIC 12 Pro लेकर आया है। इस फोन की कीमत (12GB+256GB वेरिएंट) $949 (लगभग ₹89,900) है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Prices - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »