Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन

Lava Shark 2 5G बजट 12 हजार रुपये रेंज में कितना बेहतर साबित होगा।

Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन

Photo Credit: Gadgets 360

Lava Shark 2 5G में 6000mAh की बैटरी मिलती है।

ख़ास बातें
  • Lava Shark 2 5G ऑक्टा कोर यूनिसोक T8200 प्रोसेसर के साथ आता है।
  • Lava Shark 2 5G में 6000mAh बैटरी के साथ 18W चार्जिंग दी गई है।
  • Lava Shark 2 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है।
विज्ञापन

Lava ने भारत में 5G सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन Shark 2 5G लॉन्च कर दिया है। Lava ने Shark 4G को मार्च में लॉन्च किया था जिसके बाद मई में Shark 5G की घोषणा की। कंपनी Shark सेगमेंट की पूरी लाइनअप को 15000 रुपये के अंदर लाने की तैयारी में है। इस बजट रेंज में मार्केट में शाओमी, पोको जैसी कंपनियां हैं जिन्होंने अपना दबदबा पहले से बना रखा है। ऐसे में लावा ने इस रेंज में कैसा काम क्या है, यह जानने के लिए हमें Shark 2 5G को फिलहाल 2 दिन इस्तेमाल किया है। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे की हमारा इस फोन के साथ कैसा अनुभव रहा।

Latest and Breaking News on NDTV

कीमत और उपलब्धता
Lava Shark 2 5G स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट के साथ आता है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन सोनर गोल्ड और आर्य ब्लू कलर में आता है। फोन बिक्री के लिए भारत में ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। लावा इस फोन के साथ भी अपने अन्य स्मार्टफोन की तरह घर पर ही फ्री सर्विस प्रोगाम उपलब्ध करा रहा है।

डिजाइन
हमारे पास फोन का आर्य ब्लू कलर रिव्यू के लिए आया है जो थोड़ा अलग और डिसेंट लुक दे रहा है। फोन का बैक प्लेन ब्लू कलर का नहीं है बल्कि कंपनी ने इसके बैक पैनल पर टेक्सचर दिया है जो इसे मॉडर्न लुक दे रहा है। फोन ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है। कैमरा मॉड्यूल स्क्वायर पैनल पर सर्कुलर रिंग्स डिजाइन में दिया गया है। इस पर 13 मेगापिक्सल एआई कैमरा और 5G लिखा हुआ है। इसी के साथ कैमरा पैनल पर ही एलईडी फ्लैश भी दी गई है। फोन के रियर में बाईं और लावा की ब्रांडिंग दी गई है। फोन पकड़ने में थोड़ा हैवी लगता है और स्लिम फोन्स की कैटेगरी में नहीं आता है। इसके दाईं और पावर और वॉल्यूम बटन्स दिए गए हैं और बाईं और सिम ट्रे दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 167.35 मिमी, चौड़ाई 77.37, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 200 ग्राम है।  फोन अपनी बजट रेंज के अनुसार ठीक डिजाइन में लाया गया है।

Latest and Breaking News on NDTV

डिस्प्ले
Lava Shark 2 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। फोन बड़ी 6.75 इंच की टचस्क्रीन और एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। फोन की ब्राइटनेस अच्छी दी गई है जिससे धूप में भी स्क्रीन की विजिबिलिटी अच्छी रहती है। इसका डिस्प्ले बजट के हिसाब से शार्प विजुअल्स प्रदान करता है। हालांकि, वूइंग एक्सपीरियंस को चेक करने के लिए हमने इस पर काफी वीडियोज देखीं। कलर और क्लैरिटी के मामले में इसे औसत ही कहा जा सकता है। फिलहाल के लिए मैं इसे औसत कह सकता हूं।

प्रोसेसर
Lava Shark 2 5G ऑक्टा कोर यूनिसोक T8200 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 4GB रैम दी गई है। फोन एंड्राइड 16 पर रन करता है। यह एक मिड-रेंज प्रोसेसर है जो फोन को परफॉरमेंस, 5G सपोर्ट और एडवांस्ड मल्टीमीडिया कैपेबिलिटीज प्रदान करता है। हमें शुरुआती टेस्टिंग के लिए कई ऐप्स का एक-साथ इस्तेमाल किया, जिसमें हमें ज्यादा परेशानी नहीं आई। हालांकि, हम इसकी विस्तार में टेस्टिंग के बाद बेहतर तरीके से बता पाएंगे कि परफॉरमेंस के मामले में फोन ओवरआल कैसा है।

Latest and Breaking News on NDTV

 

कैमरा
कैमरा के मामले में Shark 2 5G के रियर पर ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा में भी ऑटोफोकस फीचर दिया गया है। इसके फ्रंट कैमरा से औसत सेल्फी का अनुभव रहा। फ्रंट कैमरा वीडियो कॉल्स के लिए अच्छा है। इसे कैमरा फोकस्ड फोन तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन ये औसत फोटोज लेने में सफल रहा। अच्छी लाइटिंग हो तो इससे बेहतर फोटोज ली जा सकती हैं। लो लाइट में क्लैरिटी की परेशानी देखने को मिली। डे लाइट में कलर्स एकदम नेचुरल आते हैं। इनडोर या लो-लाइट में फोटोज में नॉयज देखने को मिला और डिटेल्स की भी कमी दिखी। फिलहाल के लिए हम इसे औसत कह सकते हैं और डिटेल कैमरा टेस्ट कुछ दिनों में करेंगे। 

बैटरी
लावा के इस फोन के खास फीचर्स में से एक इसकी बैटरी है। Shark 2 5G में 6000mAh बैटरी के साथ 18W चार्जिंग दी गई है। फोन बेसिक सोशल मीडिया और कॉल्स के इस्तेमाल पर 1.5 दिन तक आराम से चला। मुझे जो आउटडेटेड लगा, वह था इसके साथ आने वाला 10W चार्जिंग ब्रिक। बैटरी बड़ी है, जिसके चलते चार्जिंग स्पीड थोड़ी कम लगी। आजकल सब-12,000 सेगमेंट में आने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन्स इससे तेज चार्जिंग स्पीड सपोर्ट करते हैं। ऐसे में यदि चार्जिंग स्पीड थोड़ी बड़ी होती, तो एक्सपीरिएंस थोड़ा और बेहतर हो सकता था।

ओवरआल, 15000 रुपये की बजट रेंज अब पहले की तरह सीमित ऑप्शंस वाली नहीं रही। अब जब इस रेंज में कई ऑप्शंस उपलब्ध हैं तो कम्पटीशन बढ़ जाता है। ऐसे में लावा के इस फोन में कई ऐसी बातें फर्स्ट लुक में लगी जिन पर अभी भी थोड़ा काम किया जा सकता है। शुरुआती कुछ समय में मुझे कीमत के लिहाज से इस फोन में कुछ अच्छे फीचर्स दिखाई दिए, लेकिन अभी भी कुछ डिटेल्स हैं, जहां शायद प्रतिस्पर्धी आगे निकल सकते हैं। हालांकि, मुझे अभी इस फोन को और भी बड़े टेस्ट से गुजारना है, जो असल में यह साबित करेंगे कि Lava Shark 2 5G अपने सेगमेंट का शार्क बनकर उभरता है या नहीं। इसका डिटेल्ड रिव्यू पढ़ने के लिए आप Gadgets 360 के साथ बने रहें।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
  2. iPhone पर कैसे लें फुल पेज का स्क्रीनशॉट, आसानी से होगा काम
  3. Redmi Note 17 के भारत में लॉन्च की तैयारी, चाइनीज वेरिएंट से अलग हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस
  4. BGMI में Naruto, Spider-Man और Ferrari की एंट्री, CarryMinati के साथ भी होगा कोलैबोरेशन
  5. रात 12 बजे के बाद नहीं चलेगा सोशल मीडिया! इस देश की सरकार ने बनाए नए नियम
  6. OnePlus करेगी यूरोप, अमेरिकी मार्केट से एग्जिट! अब भारत को लेकर दिया बड़ा बयान
  7. ISRO के टॉप मिशनों को झटका? 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ी नौकरी, सरकार ने बदले नियम
  8. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  9. ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज पेश, क्लासरूम का बदल जाएगा नजारा, अलग तरीके से होगी पढ़ाई
  10. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »