पिछले वर्ष चीन की Huawei ने पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design को पेश किया था। हाल ही में कंपनी ने इसका अगला वर्जन लॉन्च किया है
हाल ही में सैमसंग ने ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च किया है
पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इसमें ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन की नई कैटेगरी भी बनी है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi भी जल्द ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन को Xiaomi Mix Tri-Fold कहा जा सकता है।
इस महीने की शुरुआत में दक्षिण कोरिया की Samsung ने Galaxy Z TriFold को लॉन्च किया था। पिछले वर्ष चीन की Huawei ने पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design को पेश किया था। XiaomiTime की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि GSMA सर्टिफिकेशन साइट पर Xiaomi के पहले ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2608BPX34C के साथ लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन के बारे में जानकारी नहीं मिली है। शाओमी ने ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने की पुष्टि नहीं की है।
Samsung Galaxy Z TriFold में 10.0 इंच QXGA+ Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले (2160 x 1584 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy Z TriFold की 5,600mAh की बैटरी 45 W वायर्ड और 15 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Huawei के Mate XT Ultimate Design की स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है। इस ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) की है में यह EMUI 14.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। हाल ही में कंपनी ने इस स्मार्टफोन का अगला वर्जन Huawei Mate XTs पेश किया है। इस स्मार्टफोन में Kirin 9020 चिपसेट दिया गया है। इसकी 5,600 mAh की बैटरी वायर्ड, वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन में 6.4 इंच सिंगल-मोड स्क्रीन (2,232 × 1,008 पिक्सल्स) और 7.9 इंच (2,232 × 2,048 पिक्सल्स) डुअल-टोन डिस्प्ले दिया गया है। इसे पूरी तरह अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले (2,232 × 3,184 पिक्सल्स) मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!