Samsung

Samsung - ख़बरें

  • Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
    Samsung Galaxy A38 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। अगले वर्ष की शुरुआत में Samsung Galaxy A38 5G को Samsung Galaxy A58 5G के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
  • Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
    Oppo Find X10 Pro Max की Hasselblad-ट्यून्ड कैमरा यूनिट में f/1.5 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, ऑटोफोक्स के साथ 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। कंपनी की इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ Oppo Pad Mini और Oppo Enco X4 TWS ईयरफोन्स भी पेश करने की तैयारी है।
  • Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    Samsung Galaxy F70 5G में फ्लैटsAMOLED डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन मिलेगा। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल होगा। इसके रियर में वर्टिकल तौर पर अरेंज्ड पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है।
  • भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच LCD टचस्क्रीन HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और एक लाइट सेंसर और LED फ्लैश है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
    Oppo Reno X में 16:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ टैबलेट जैसा वाइड डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। Oppo Reno X का मुकाबला Apple के iPhone Duo, Samsung Galaxy Z Fold 8 और Xiaomi 18 Fold से हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
    Samsung ने भारत में अपने Vision AI TV पर दिवाली फेस्टिव ऑफर पेश किया है। Big, Bigger, Biggest कैंपेन के तहत चुनिंदा टीवी खरीदने पर 1,59,990 रुपये तक का दूसरा Vision AI TV या 1,10,990 रुपये तक का Soundbar फ्री मिल सकता है। इसके अलावा, ग्राहकों को 20 फीसदी तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 3 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी का फायदा मिलेगा। Samsung की Vision AI TV रेंज में 32 इंच से लेकर 115 इंच तक के मॉडल शामिल हैं। चुनिंदा टीवी पर 7 साल तक OS अपग्रेड और योग्य इलाकों में 4 घंटे के भीतर इंस्टॉलेशन की सुविधा भी मिल सकती है।
  • Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
    एमेजॉन की सेल में Xiaomi के 43 इंच FX Pro 4K QLED Smart TV को 44,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें Samsung के 43 इंच Crystal UHD 4K Vision AI स्मार्ट TV को 39,900 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 29,490 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस सेल में कई प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।
  • Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Poco के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2609CPC5FG के साथ लिस्टिंग हुई है। यह आगामी Poco X8s हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5G के लिए सपोर्ट है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और NFC के विकल्प हैं। इससे पहले बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी यह स्मार्टफोन की समान मॉडल नंबर के साथ दिखा है।
  • Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
    Samsung Galaxy A56 5G और Motorola Edge 70 Fusion पर Amazon और Flipkart पर डील मिल रही है। Samsung Galaxy A56 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर 31,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि Motorola Edge 70 Fusion का समान वेरिएंट Flipkart पर 30,999 रुपये में मिल रहा है। Samsung फोन में 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1580 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी है। वहीं, Motorola में 6.8 इंच 144Hz Extreme AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 7,000mAh बैटरी मिलती है। दोनों फोन के कैमरा, चार्जिंग और सॉफ्टवेयर अपडेट में भी अंतर है।
  • Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
    Samsung ने भारत में Galaxy A27, Galaxy M47 और Galaxy F70 Pro स्मार्टफोन की कीमतें फिर बढ़ा दी हैं। तीनों फोन के सभी RAM और स्टोरेज वेरिएंट 2,000 रुपये महंगे हुए हैं। Galaxy A27 की नई शुरुआती कीमत 35,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट अब 47,499 रुपये का हो गया है। Galaxy M47 और Galaxy F70 Pro की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है। इनके टॉप वेरिएंट के लिए 46,999 रुपये देने होंगे। Samsung की वेबसाइट पर नई कीमतें अपडेट हैं, जबकि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पुराने दाम दिख सकते हैं।
  • Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
    Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। कंपनी का दावा है कि Free Fire Max जैसी कुछ गेम्स के लिए यह स्मार्टफोन 144 fps तक की पेशकश करेगा। Infinix GT 50 Pro में थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी का HydroFlow Liquid Cooling System दिया जाएगा।
  • Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
    हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज में Oppo Find X10, Oppo Find X10 E और Oppo Find X10 Pro Max शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि देश में इनमें से किन मॉडल्स को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के साथ Oppo Pad Mini और Enco X4 TWS ईयरफोन्स को भी लाया जा सकता है।
  • कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
    दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के हाथ में नीले रंग का स्मार्टफोन दिखाई दिया, जिसके बाद उनके फोन को लेकर चर्चा शुरू हो गई। फोन के रंग और साइज को देखते हुए इसके iPhone 17 Pro या iPhone 17 Pro Max होने की संभावना जताई जा रही है। इनमें Pro Max वेरिएंट होने की संभावना अधिक मानी जा रही है। iPhone 17 Pro Max की भारत में शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये है। इसमें 48MP के तीन रियर कैमरे, Face ID और Stolen Device Protection जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, राहुल गांधी के फोन के मॉडल की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Samsung के मिड रेंज स्मार्टफोन से लेकर, बजट स्मार्टफोन, फ्लैगशिप स्मार्टफोन और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। Samsung Galaxy S25 Ultra 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹94,999 में लिस्ट है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 7 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹1,29,999 में लिस्टेड है।
  • ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy A56 5G की ये डील
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Samsung Galaxy A56 5G पर बैंक ऑफर का फायदा मिल रहा है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की लिस्टेड कीमत 31,999 रुपये है, जबकि 256GB स्टोरेज वेरिएंट 35,999 रुपये में उपलब्ध है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले Prime ग्राहकों को 1,799 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। फोन में 6.7 इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1480 प्रोसेसर और 50MP OIS कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

Samsung - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »