मार्केट रिसर्च फर्म Omdia की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ोतरी के पीछे नए लॉन्च और रिटेलर्स की ओर से डिस्काउंट प्रमुख कारण रहे हैं
इस मार्केट में बढ़ोतरी के पीछे नए लॉन्च और रिटेलर्स की ओर से डिस्काउंट प्रमुख कारण रहे हैं
देश के स्मार्टफोन मार्केट में इस वर्ष की तीसरी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 4.84 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। इस मार्केट में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना पहला रैंक बरकरार रखा है।
मार्केट रिसर्च फर्म Omdia की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ोतरी के पीछे नए लॉन्च और रिटेलर्स की ओर से डिस्काउंट प्रमुख कारण रहे हैं। Vivo (iQOO को छोड़कर) ने तीसरी तिमाही में लगभग 97 लाख यूनिट्स की शिपमेंट की है। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने लगभग 68 लाख यूनिट्स की शिपमेंट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। सैमसंग का मार्केट शेयर लगभग 14 प्रतिशत का है। पिछली तिमाही में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi को तीसरा रैंक मिला है। हालांकि, शाओमी की 65 लख यूनिट्स की शिपमेंट चीन की एक अन्य स्मार्टफोन कंपनी Oppo की शिपमेंट्स के लगभग समान है।
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने तीसरी तिमाही में दोबारा टॉप पांच स्मार्टफोन कंपनियों में जगह बनाई है। दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली एपल ने लगभग 49 लाख यूनिट्स की शिपमेंट के साथ लगभग 10 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया है। कंपनी की सेल्स में iPhones 16s की बड़ी हिस्सेदारी रही है। पिछले महीने एपल ने iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था। नई स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max और iPhone Air शामिल हैं। कंपनी को इस सीरीज के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। हालांकि, इस वर्ष पेश किए गए नए मॉडल iPhone Air की बिक्री कम है। इस वजह से कंपनी ने इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग को घटाने का फैसला किया है। देश में हाल ही में एपल ने नए M5 चिप के साथ MacBook Pro को लॉन्च किया है। कंपनी ने बताया है कि इस लैपटॉप में M4 चिप वाले MacBook Pro की तुलना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े फीचर्स का 3.5 गुणा और ग्राफिक्स का 1.6 गुणा बेहतर परफॉर्मेंस है।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि Vivo की T series, V60 और Y सीरीज का तीसरी तिमाही में प्रदर्शन मजबूत रहा है। सैमसंग को मिड-प्रीमियम सेगमेंट में बिक्री बढ़ने का फायदा मिला है और इसके Galaxy S24 का सेल्स में बड़ा योगदान है। Oppo के लिए F31 सीरीज ने सेल्स बढ़ाने में सहायता की है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट