Video

Video - ख़बरें

  • Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
    Motorola Signature 27 को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। Geekbench पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग में इसके प्रोसेसर का मॉडल नंबर - QTI SM8975 है। यह Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है। इसमें Adreno 850 GPU दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी का ArcticMesh कूलिंग सिस्टम होगा।
  • Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
    इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 69,999 रुपये का है। Infinix GT 50 Pro को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेबिट और क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड पर EMI ट्रांजैक्शंस से खरीदने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट है। इसके साथ ही Infinix ने 24,999 रुपये के GT 50 Pro Gaming Ecosystem को फ्री देने की पेशकश की है।
  • Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
    Wobble Speed 5G के लिए रेड कलर का विकल्प होगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन का भी खुलासा किया है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल और सर्कुलर रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Wobble Speed 5G में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं।
  • OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इन स्मार्टफोन्स में 6.78 इंच 1.5K (1,272 x 2,772 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 450 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड Oppo के नए ColorOS 17 पर चलते हैं। इन स्मार्टफोन्स की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑटोफोकस के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
    हाल ही में चीन में पेश किए गए iQOO 16 में 6.85 इंच 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले (3,168 × 1,440 पिक्सल्स) 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 5 चिपसेट और Adreno GPU है। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलता है।
  • Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
    Xiaomi 18 में बड़े कैमरा मॉड्यूल के साथ नए डिजाइन वाला रियर पैनल होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 हो सकता है। Xiaomi 17 की तरह आगामी स्मार्टफोन में कॉम्पैक्ट स्क्रीन वाले डिजाइन को बरकरार रखा जा सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max की तरह स्मार्ट प्राइवेसी डिस्प्ले दिए जाने की कम संभावना है।
  • iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 2K (1,440 x 3,200 पिक्सल्स) Super AMOLED डिस्प्ले 185 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Adreno 840 GPU दिया गया है। इसमें Q3 गेमिंग चिप भी मिलेगा। iQOO Neo 12 में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D वेपर चैंबर दिया गया है।
  • Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस डेस्कटॉप कंप्यूटर में 24 इंच 4.5K (4,480x2,250 पिक्सल्स) Retina डिस्प्ले 500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। एपल ने बताया है कि कस्टमर्स को इस कंप्यूटर के डिस्प्ले को कुछ अतिरिक्त चार्ज के साथ नैनो-टेक्सचर मैट ग्लास फिनिश के साथ कन्फिगर कराने का विकल्प मिलेगा। नए iMac में Center Stage और 1,080p वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस लैपटॉप में 14.2 इंच Liquid Retina XDR OLED डिस्प्ले (3,024 x 1,964 पिक्सल्स) 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 254 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। नए MacBook Pro में एपल का M6 चिप दिया गया है। इस चिप में 12-कोर CPU कॉम्प्लेक्स है। इसमें डुअल 16-कोर Neural Engine भी है।
  • iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
    एपल के iPhone 18e में 6.12 इंच LTPS OLED डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। iPhone 17e में 6.1 इंच का डिस्प्ले है। iPhone 18e में एपल का A20 चिप दिया जा सकता है। iPhone 17e में A19 चिप है। आगामी आईफोन में 9 GB का RAM हो सकता है। इस स्मार्टफोन में एपल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) फीचर्स के लिए सपोर्ट हो सकता है।
  • Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
    भारत में Motorola Edge 70 Neo के लिए 8 GB तक के RAM और 256 GB तक की स्टोरेज के ऑप्शन हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन को चार Pantone कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Motorola Edge 70 Neo में 6.78 इंच 1.5K डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 3 का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
    OnePlus Ace 7 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम के लिए सपोर्ट के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में OnePlus की ओर से डिवेलप किया गया Esports Tri-Core चिप सिस्टम भी दिया जाएगा। इससे इन स्मार्टफोन्स का परफॉर्मेंस बेहतर होने का दावा किया गया है।
  • Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
    Instagram अपने प्लेटफॉर्म पर लंबे वीडियो पोस्ट करने और देखने के अनुभव को बदलने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की VP of Product Tessa Lyons ने Instagram हेड Adam Mosseri के साथ एक घोषणा वीडियो में नए Features फॉर्मेट की जानकारी दी। इसके तहत चुनिंदा क्रिएटर्स 90 मिनट तक के हॉरिजॉन्टल वीडियो पोस्ट कर सकेंगे। क्रिएटर्स लंबे वीडियो के छोटे Reels क्लिप के जरिए दर्शकों को पूरे वीडियो तक पहुंचा सकेंगे। यह फॉर्मेट पॉडकास्ट, इंटरव्यू और कॉमेडी जैसे कंटेंट के लिए उपयोगी हो सकता है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग सीमित स्तर पर हो रही है।
  • क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
    ब्रिटन, कनाडा और फ्रांस ने कहा था कि वे इजरायल से कुछ इम्पोर्ट पर रोक लगाएंगे। ये प्रतिबंध फलस्तीन के साथ विवादास्पद क्षेत्र को लेकर इजरायल की पॉलिसी को निशाना बनाने के लिए हो सकते हैं। इसके बाद नेतान्याहू ने बताया था, "इजरायल और बैंकों पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। इस वजह से आपको बायपास इकोनॉमी तैयार करने की जरूरत है। इन प्रतिबंधों से निपटने के लिए करेंसीज मौजूद हैं। हम इस पर कार्य कर रहे हैं।"
  • OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
    चीन में पेश किए गए OnePlus 16 में 6.78 इंच FHD+ डिस्प्ले (2,772 × 1,272 पिक्सल्स) 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 9,000 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Video - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »