1.75 करोड़ Instagram यूजर्स का डेटा लीक! साइबर अटैक से ऐसे करें बचाव

इंस्टाग्राम के 175 लाख उपयोगकर्ताओं की जानकारी अब हैकर्स के लिए उपलब्ध हो गई है, जिससे प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है।

1.75 करोड़ Instagram यूजर्स का डेटा लीक! साइबर अटैक से ऐसे करें बचाव

साइबर सिक्योरिटी साइट की ओर से दावा किया गया है कि 17.5 मिलियन इंस्टाग्राम यूजर्स का पर्सनल डेटा लीक हो गया है।

ख़ास बातें
  • 17.5 मिलियन इंस्टाग्राम यूजर्स का पर्सनल डेटा लीक हो गया है।
  • प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है।
  • Malwarebytes ने इस लीक को "सोलोनिक" नाम के एक हैकर से जोड़ा है।
विज्ञापन

Instagram यूजर्स सावधान हो जाएं। 1.75 करोड़ Instagram यूजर्स का डेटा लीक हो गया है। जानी-मानी साइबर सिक्योरिटी साइट की ओर से दावा किया गया है कि 17.5 मिलियन इंस्टाग्राम यूजर्स का पर्सनल डेटा लीक हो गया है। यह डेटा अकाउंट्स पर अटैक करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी आपके अकाउंट्स फिशिंग अटैक का शिकार हो सकते हैं, अकाउंट्स पर हैकर्स द्वारा कब्जा किया जा सकता है। ऐसे में कैसे करें अपने अकाउंट्स की सुरक्षा, कैसे करें अपने डेटा का बचाव, तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। 

1.75 करोड़ Instagram यूजर्स का डेटा खतरे में है। साइबरसिक्योरिटी वेबसाइट Malwarebytes की ओर से दावा किया गया है कि दुनियाभर के करोड़ों इंस्टाग्राम (via) यूजर्स का डेटा लीक हो गया है जो फिशिंग अटैक्स में इस्तेमाल किया जा सकता है। इंस्टाग्राम के 175 लाख उपयोगकर्ताओं की जानकारी अब हैकर्स के लिए उपलब्ध हो गई है, जिससे प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। Malwarebytes ने इस लीक को "सोलोनिक" नाम के एक हैकर से जोड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, यह डेटा 7 जनवरी, 2026 को BreachForums पर पोस्ट किया गया था, जिससे यह अन्य साइबर अपराधियों के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो गया। 

Malwarebytes ने दावा किया है कि उन्होंने रुटीन डार्क वेब स्कैन के दौरान इस लीक का पता लगाया। जांच में बड़ी और सुव्यवस्थित JSON और TXT फाइलें मिलीं, जो संभावित रूप से 2024 से इंस्टाग्राम API के लीक होने से संबंधित लगती हैं। इस डेटासेट का आकार काफी बड़ा है, जिसमें 17.5 मिलियन यूजर्स से संबंधित रिकॉर्ड हैं। 

लीक हुए डेटा में कई तरह की संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें इंस्टाग्राम के यूज़रनेम और पूरे नाम, ईमेल एड्रेस, अंतर्राष्ट्रीय फ़ोन नंबर, फिजिकल एड्रेस का कुछ हिस्सा, यूज़र ID और अन्य कॉन्टेक्ट डिटेल शामिल हैं। हालांकि लीक हुए डेटा में पासवर्ड की जानकारी नहीं है। फिर भी इसमें इतनी व्यक्तिगत जानकारी शामिल है जो यूजर्स के लिए एक गंभीर खतरा पैदा कर सकती  है। 

सबसे बड़ी चिंता यह जताई गई है कि हैकर्स इस डेटा का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। टारगेट फिशिंग, क्रेडेंशियल चोरी, जानकार बनकर ठगी जैसे कामों में इसे यूज किया जा सकता है। ईमेल और फोन नम्बर उपलब्ध होने के चलते हैकर्स आसानी से पासवर्ड रीसेट रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। खबर लिखे जाने तक Meta की ओर से इस डेटा लीक के बारे में अधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई थी। 

कैसे करें बचाव
डेटा लीक के बारे में डिटेल जानकारी आने तक यूजर्स को सावधान रहने की जरूरत है। इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं- 

  • किसी भी संदिग्ध ईमेल, SMS के लिए तुरंत अलर्ट हो जाएं। 
  • मैसेज या ईमेल अगर Instagram या Meta की ओर से आ रहा है तो इसकी पूरी जांच करें।
  • खासकर पासवर्ड रीसेट करने वाले, या अकाउंट वैरीफाई रिक्वेस्ट वाले ईमेल या मैसेज को लेकर सतर्क रहें। 
  • किसी ऑथेंटिकेटर ऐप की मदद से अपने अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) लागू कर दें। 
  • अपने Instagram पासवर्ड को बेहद स्ट्रॉन्ग (Strong) पासवर्ड में बदल दें। 
  • अनजाने और संदिग्ध दिखने वाले लिंकों पर क्लिक न करें। 
     
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  3. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  9. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  10. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »