Amazon Great Indian Festival Sale 2025 में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और होम एप्लायंसेज पर डिस्काउंट मिल रहा है।
Photo Credit: Xiaomi
Redmi Note 14 Pro 5G में AMOLED डिस्प्ले है।
Amazon Great Indian Festival Sale 2025 में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और होम एप्लायंसेज पर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप अपने लिए नया वाटरप्रूफ स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो 23 सितंबर शुरू हुई फेस्टिवल सेल तगड़ा मौका साबित हो सकती है। आज हम भारतीय बाजार में मौजूद 5 वाटरप्रूफ स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं, जिन पर सेल में भारी डिस्काउंट मिल रहा है। आइए वाटरप्रूफ स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील्स और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo V60 5G
Vivo V60 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 36,999 रुपये में लिस्ट है। बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 2450 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 34,549 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 35,149 रुपये की बचत हो सकती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है। इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।
Oppo Reno 13 5G
Oppo Reno 13 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 26,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर के मामले में SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1250 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 25,749 रुपये हो जाएगी। Reno 13 5G धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर और 5800mAh की बैटरी से लैस है।
Motorola Edge 60 Fusion 5G
Motorola Edge 60 Fusion 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 22,344 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1250 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 21,094 रुपये हो जाएगी। Edge 60 Fusion 5G में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिलती है। इस फोन में 6.67 इंच की डिस्प्ले और 5500mAh की बैटरी दी गई है।
Redmi Note 14 Pro 5G
Redmi Note 14 Pro 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 21,998 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1250 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 20,748 रुपये हो जाएगी। Note 14 Pro 5G में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
Realme P3x 5G
Realme P3x 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 12,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1250 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 11,749 रुपये हो जाएगी। P3x 5G में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर और 6,000mAh की बैटरी से लैस है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले