• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • CES 2026: मुंह में डालें लॉलीपॉप, बजेगा गाना! ऑडियो टेक्नोलॉजी का सबसे अनोखा नूमना

CES 2026: मुंह में डालें लॉलीपॉप, बजेगा गाना! ऑडियो टेक्नोलॉजी का सबसे अनोखा नूमना

Lollipop Star एक ऐसे गैजेट के रूप में लॉन्च किया गया है जो बिना ईयरबड्स, बिना स्पीकर्स, और बिना किसी विजिबल हार्डवेयर डिवाइस के ऑडियो का अनुभव देता है।

CES 2026: मुंह में डालें लॉलीपॉप, बजेगा गाना! ऑडियो टेक्नोलॉजी का सबसे अनोखा नूमना

Photo Credit: Unsplash

Lollipop Star एक ऐसे गैजेट के रूप में लॉन्च किया गया है जो बिना ईयरबड्स, बिना स्पीकर्स, और बिना किसी विजिबल हार्डवेयर डिवाइस के ऑडियो का अनुभव देता है।

ख़ास बातें
  • यह म्यूजिक बाहर से कानों में नहीं, बल्कि भीतर से दिमाग में सुनता है।
  • यह अनोखा गैजेट बोन कंडक्शन तकनीक पर काम करता है।
  • लॉलीपॉप में छोटा इलेक्ट्रॉनिक मॉड्यूल लगा होता है।
विज्ञापन

CES 2026 में एक बेहद अनोखा गैजेट पेश किया गया है। यह एक लॉलीपॉप है जिसे मुंह में लेकर चबाने से म्यूजिक सुनाई देता है। यह म्यूजिक बाहर से कानों में नहीं, बल्कि भीतर से दिमाग में सुनता है। यानी अब आपको म्यूजिक सुनने के लिए ईयरफोन, और ईयरबड्स जैसे वियरेबल्स की भी जरूरत नहीं होगी। यह अनोखा गैजेट बोन कंडक्शन तकनीक पर काम करता है। इनमें ऐसी तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है जिससे कि चबाते समय ये दांतों और जबड़े को माध्यम बनाकर भीतर ही भीतर कानों तक म्यूजिक पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं डिटेल

Lollipop Star एक ऐसे गैजेट के रूप में लॉन्च किया गया है जो बिना ईयरबड्स, बिना स्पीकर्स, और बिना किसी विजिबल हार्डवेयर डिवाइस के ऑडियो का अनुभव देता है। यह देखने में एक साधारण लॉलीपॉप जैसा है लेकिन बोन कंडक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। लॉलीपॉप में छोटा इलेक्ट्रॉनिक मॉड्यूल लगा होता है, जो स्टिक के नीचे बटन और वाइब्रेशन मैकेनिज्म के साथ आता है। यूजर इसे पीछे के दांतों से काटता है, जिससे पैदा हुई वाइब्रेशन जबड़े से गुजर कर आंतरिक कान तक पहुंचती है और बिना किसी बाहरी ध्वनि के म्यूजिक बजता सुनाई देता है।

सीधे शब्दों में कहें तो दांतों की मदद से जब इंसान लॉलीपॉप को चबाता है तो यह साउंड वाइब्रेशंस को जबड़े की हड्डी के माध्यम से सीधे भीतरी कान में पहुंचाता है। यानी चबाने से ही साउंड बजती है और भीतर ही सुनाई देती है। इसका फायदा यह होता है कि ध्वनि ईयरड्रम से होकर नहीं गुजरती है जिससे कि यूजर आसपास की आवाजें भी सुन सकता है। जबकि म्यूजिक एकदम से साफ सुनाई देता है। गैजेट को अभी एक प्रोटोटाइप के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। यह गैजेट इस बात को प्रमाणित करता है कि कैसे टेक्नोलॉजी की मदद से अब ऑडियो कानों और स्क्रीनों को छोड़कर फिजिकल फॉर्मेट में भी प्रवेश कर रहा है। 

लॉलीपॉप कैंडी तीन फ्लेवर में आता है। हरेक फ्लेवर के साथ अलग कलाकार का ट्रैक जुड़ा हुआ है। उदाहरण के लिए आइस स्पाइस के गाने वाला पीच फ्लेवर लॉलीपॉप है। जबकि अकॉन के ट्रैक के साथ ब्लूबेरी फ्लेवर वाला लॉलीपॉप है। वहीं अरमानी व्हाइट के ट्रैक वाला लाइम फ्लेवर लॉलीपॉप है। लॉलीपॉप की कीमत $8.99 (लगभग 750 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »