Latest OTT Release This Week: दे दे प्यार दे-2, हनीमून से हत्या, अखंड-2 जैसी रोचक फिल्में इस हफ्ते OTT पर रिलीज

इस हफ्ते ओटीटी पर आप दे दे प्यार दे-2, अखंड-2, द नाइट मैनेजर सीजन-2, हनीमून से हत्या जैसी सीरीज और फिल्में रिलीज हुई हैं।

Latest OTT Release This Week: दे दे प्यार दे-2, हनीमून से हत्या, अखंड-2 जैसी रोचक फिल्में इस हफ्ते OTT पर रिलीज

2026 की शुरुआत OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार मूवी, सीरीज के साथ हुई है।

ख़ास बातें
  • Freedom at Midnight Season 2 को निखिल आडवाणी ने बनाया है।
  • De De Pyaar De 2 को Netflix पर रिलीज किया गया है।
  • इन्हें Netflix, Prime Video, ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म्स ने रिलीज किया है।
विज्ञापन

Latest OTT Release This Week: 2026 की शुरुआत OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार मूवी, सीरीज के साथ हुई है। अगर आप इस वीकेंड में मनोरंजन के लिए कुछ बेहतरीन सीरीज का आनंद लेना चाहते हैं तो हम आपके लिए यहां पूरी लिस्ट लेकर आए हैं। इस हफ्ते ओटीटी पर आप दे दे प्यार दे-2, अखंड-2, द नाइट मैनेजर सीजन-2, हनीमून से हत्या जैसी सीरीज और फिल्में रिलीज हुई हैं। इन्हें Netflix, Prime Video, ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म्स ने रिलीज किया है। हम आपको बताने जा रहे हैं आप इन्हें किस प्लेटफॉर्म पर और कब से देख सकते हैं। 

Freedom at Midnight Season 2 
Freedom at Midnight Season 2 को निखिल आडवाणी ने बनाया  है। यह फिल्म 1947 के बंटवारे के बाद पैदा हुए हालातों की कहानी कहती है। इसमें दिखाया गया है कि बंटवारे की कीमत इंसानों को कैसे चुकानी पड़ती है, शर्णार्थियों की जिंदगी कैसी होती है, और सरकार के सामने एक राष्ट्र का निर्माण करने में क्या चुनौतियां आती हैं। फिल्म में राजनीतिक निर्णयों और निजी संघर्षों की कहानी दिखाई गई है। नेहरू और गांधी की भूमिकाओं पर यह फिल्म गहरी दृष्टि डालती है। इसे 9 जनवरी से Sony Liv पर देखा जा सकता है। 

De De Pyaar De 2
De De Pyaar De 2 को Netflix पर रिलीज किया गया है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी अहम भूमिकाओं में हैं। मुख्य भूमिका निभा रहे अजय देवगन फिल्म को आशीष के रूप में लीड कर रहे हैं। साथ में आयशा के रोल में रकुल प्रीत सिंह हैं। दोनों में गहरा प्यार है लेकिन दोनों की उम्र में बहुत बड़ा अंतर है। आशीष अपनी शादी के लिए आयशा के माता पिता से अनुमति लेने पहुंचता है जिससे राकेश (आर. माधवन) और अंजू (गौतमी कपूर) दोनों की उम्र का अंतर जानकर हैरान हो जाते हैं। भले ही दोनों ही प्रगतिशील सोच के हैं लेकिन उम्र के अंतर को हजम नहीं कर पाते हैं। यहीं से अहंकार और उम्र के बीच अंतिम टकराव शुरू हो जाता है। 

Honeymoon Se Hatya
'हनीमून से हत्या' को Zee 5 ने रिलीज किया है। इसे 9 जनवरी से देखा जा सकता है। फिल्म को मुरनालिनी हवलदार ने बनाया है। यह एक गंभीर और डराने वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ है जो पत्नियों द्वारा पतियों की हत्या के खौफनाक मामलों पर आधारित है। सीरीज़ को इस तरह से बनाया गया है कि पत्रकार, पड़ोसी, जांचकर्ता आदि खुलकर इसमें इंटरव्यू करते हैं और कुछ ऐसे खुलासे करते हैं जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित यह सीरीज़ रहस्यों के खुलासे करती है और दिल दहला देने वाले दृश्यों से भरपूर है। अनुरेखा भगत और सुष्मिता मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

Akhanda 2: Thaandavam
अखंड 2: थांडवम एक Netflix रिलीज है। इसे 9 जनवरी से स्ट्रीम किया जा सकता है। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण, हर्षाली मल्होत्रा, संयुक्ता मेनन, आधी, सास्वता चटर्जी की मुख्य भूमिका है। यह एक तेलुगू फैंटेसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो एक अघोरी और उसके जुड़वा भाइयों की कहानी है। ये सभी मिलकर अपने आध्यात्मिक शत्रुओं से लड़ते हैं, ताकि राष्ट्र को सामूहिक विनाश से बचाया जा सके। फिल्म महाकुंभ के समय पर केंद्रित है, जहां अघोरी धर्म के रक्षक के रूप में प्रकट होते हैं। फिल्म के दृश्य देखने लायक हैं और इसमें आने वाले उतार-चढ़ाव बेहद दिलचस्प हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »