• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • RedMagic 11 Air गेमिंग फोन की पहली झलक, 24GB रैम, 7000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग जैसे फीचर्स लीक

RedMagic 11 Air गेमिंग फोन की पहली झलक, 24GB रैम, 7000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग जैसे फीचर्स लीक

फोन में 6.85 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट बताया गया है।

RedMagic 11 Air गेमिंग फोन की पहली झलक, 24GB रैम, 7000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग जैसे फीचर्स लीक

Photo Credit: Red Magic

RedMagic 11 Air की पहली झलक कंपनी ने एक टीजर में पेश की है।

ख़ास बातें
  • फोन में 6.85 इंच का OLED डिस्प्ले बताया गया है।
  • यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हो सकता है।
  • डिवाइस 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा।
विज्ञापन

RedMagic 11 Air कंपनी के स्लिम गेमिंग स्मार्टफोन में अगला एडिशन होगा। इससे पहले RedMagic 10 Air सीरीज कंपनी ने पेश की थी। नई सीरीज में ब्रांड अपग्रेडेड फीचर्स मिलेंगे। RedMagic 11 Air की पहली झलक कंपनी ने एक टीजर में पेश की है। इसके स्पेसिफिकेशंस अभी पर्दे में रखे गए हैं लेकिन एक ऑनलाइन लीक में मुख्य फीचर्स का खुलासा हो गया है। फोन में 6.85 इंच का OLED डिस्प्ले बताया गया है। यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हो सकता है। फोन में 24GB तक रैम देखने को मिल सकती है।बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग फीचर्स भी लीक में रिवील किए गए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं लेटेस्ट अपडेट। 

RedMagic 11 Air के लॉन्च से पहले मेन स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। कंपनी ने फोन को लेकर पहला टीजर जारी कर दिया है। इसी के साथ Weibo पर टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू ने इस फोन सभी मेन फीचर्स का खुलासा कर दिया है। जिसके मुताबिक, फोन में 6.85 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट बताया गया है। इस चिपसेट की पुष्टि Geekbench लिस्टिंग में भी हो चुकी है। फोन ने मल्टीकोर टेस्ट में 9934 पॉइंट्स का स्कोर किया है, जबकि सिंगल कोर टेस्ट में 3075 पॉइंट्स का स्कोर किया है। 

RedMagic 11 Air बैटरी कैपिसिटी के बारे में कहा गया है कि डिवाइस 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा। इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आने वाला है। फोन की मोटाई 7.85mm होगी। इसका वजन 207 ग्राम हो सकता है। इसके अलावा, फोन में 24GB तक रैम देखने को मिल सकती है। यह एक गेमिंग फोन है जिसके चलते कूलिंग सिस्टम की मौजूदगी भी लाजमी हो जाती है। 

रेडमैजिक 11 एयर में एक्टिव कूलिंग सिस्टम भी दिया जाएगा जो इसे हीट होने से रोकेगा। कंपनी की ओर से इन सभी स्पेसिफिकेशंस की अधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। लेकिन पहले टीजर का सामने आना बताता है कि यह फोन बहुत जल्द मार्केट में लॉन्च होने वाला है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1116x2480 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »