• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ऑफिस की कुर्सी पर बैठे बैठे मिलेगी मसाज! शर्ट में बटन की तरह फिट होने वाला गैजेट लॉन्च

ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे मिलेगी मसाज! शर्ट में बटन की तरह फिट होने वाला गैजेट लॉन्च

यह एक हैप्टिक टोकन है जो शरीर के विपरीत दिशा में लगा रहता है और वाइब्रेट करता है। इससे यूजर को मसाज जैसा अनुभव मिलता है जो धीरे-धीरे बॉडी को रिलैक्स करता है।

ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे मिलेगी मसाज! शर्ट में बटन की तरह फिट होने वाला गैजेट लॉन्च

Photo Credit: TouchPoint Solutions

TouchPoint Solutions नामक कंपनी की ओर से Thodian गैजेट पेश किया गया है। यह एक क्लिप-ऑन-वाइब्रेटर (Clip On Vibrator) है

ख़ास बातें
  • यह एक क्लिप-ऑन-वाइब्रेटर (Clip On Vibrator) है जो बटन के आकार का है।
  • यह आसानी से किसी शर्ट या अन्य कपड़े में लगाया जा सकता है।
  • इससे यूजर को मसाज जैसा अनुभव मिलता है।
विज्ञापन

टेक्नोलॉजी का जमाना है और वक्त की कमी है। भागती-दौड़ती जिंदगी में 8-10 घंटे की ऑफिस जॉब्स निश्चित रूप से किसी को भी थका सकती है। न सिर्फ जॉब बल्कि पूरा दिन अन्य कामों में भी इंसान को थकान होती है। CES 2026 में एक कंपनी ने थकान मिटाने वाला एक कमाल का गैजेट पेश किया है। यह साइज में बेहद छोटा है और आसानी से आपकी शर्ट या कपड़ों में फिट हो सकता है। यह एक बटन के जैसा है जो शर्ट में टांगा जा सकता है। कुर्सी पर बैठे-बैठे यह आपको मसाज जैसा अनुभव देता है। आइए जानते हैं कैसे काम करता है यह गैजेट। 

TouchPoint Solutions नामक कंपनी की ओर से Thodian गैजेट पेश किया गया है। यह एक क्लिप-ऑन-वाइब्रेटर (Clip On Vibrator) है जो बटन के आकार का है। यह आसानी से किसी शर्ट या अन्य कपड़े में लगाया जा सकता है। यह एक हैप्टिक टोकन है जो शरीर के विपरीत दिशा में लगा रहता है और वाइब्रेट करता है। इससे यूजर को मसाज जैसा अनुभव मिलता है जो धीरे-धीरे बॉडी को रिलैक्स करता है। 

यह अन्य वियरेबल्स के जैसे यह भी डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच आदि के साथ पेअर हो सकता है। जिसके बाद यह आपके बॉडी हेल्थ फंक्शन जैसे हार्ट रेट, स्ट्रेस आदि को ट्रैक कर सकता है। कंपनी ने कहा है कि Thodian टोकन आपके शरीर में कोमल, और बारी-बारी से होने वाले कंपन भेजते रहते हैं जो आपको शांत और रिलैक्स होने में मदद करते हैं। 

इसमें जो तकनीकी इस्तेमाल हुई है उसका नाम है BLAST, यानी Bi-Lateral Alternating Stimulation Tactile तकनीक। कंपनी की खुद की रिसर्च द्वारा यह साबित किया गया है कि यह यूजर को वाकई में रिलैक्स करती है। यह लगाने में बहुत आसान है और बहुत ही छोटा है। यानी कुर्सी पर बैठे-बैठे ही आपको मसाज वाला अनुभव मिलता है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से इन्हें खरीदा जा सकता है। गैजेट की कीमत 280 डॉलर (लगभग 25000 रुपये) है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »