Apple के चीफ के तौर पर बरकरार रह सकते हैं Tim Cook

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि कुक अगले कुछ महीनों में कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की पोजिशन से हट सकते हैं

Apple के चीफ के तौर पर बरकरार रह सकते हैं Tim Cook

कंपनी की मार्केट वैल्यू कुक की अगुवाई में लगभग 350 अरब डॉलर से बढ़कर चार लाख करोड़ डॉलर हो गई है

ख़ास बातें
  • एपल की मार्केट वैल्यू लगभग चार लाख करोड़ डॉलर की हो गई है
  • कुक की अगुवाई में कंपनी का बिजनेस तेजी से बढ़ा है
  • हाल ही में एपल ने आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च किया था
विज्ञापन

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple के चीफ, Tim Cook की अगले वर्ष तक अपनी पोस्ट को छोड़ने की संभावना नहीं है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि कुक अगले कुछ महीनों में कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की पोजिशन से हट सकते हैं। 

Bloomberg के जर्नलिस्ट Mark Gurman ने Power On न्यूजलेटर में बताया है कि अगले वर्ष जुलाई तक कुक के एपल के चीफ की पोजिशन को छोड़ने की रिपोर्ट गलत है। उन्होंने कहा, "अगर कुक मीडिया रिपोर्ट में बताई गई अवधि तक अपनी पोजिशन को छोड़ते हैं तो मुझे झटका लगेगा।" इसके साथ ही Mark ने दावा किया है कि कुक की अगुवाई में एपल की ग्रोथ और सफलता के बाद उनके पास अपने बारे में फैसला लेने का अधिकार है। ऐसे कुछ शुरुआती संकेत मिले थे कि एपल से कुक हट सकते हैं लेकिन अगर जब वह ऐसा करेंगे तो भी उनके कंपनी के चेयरमैन के तौर पर बरकरार रहने की संभावना है। 

एपल के को-फाउंडर, Steve Jobs से कुक ने 14 वर्ष पहले कंपनी की कमान संभाली थी। इसके बाद से एपल की मार्केट वैल्यू लगभग 350 अरब डॉलर से बढ़कर लगभग चार लाख करोड़ डॉलर की हो गई है। कंपनी का स्मार्टफोन के साथ ही टैबलेट और लैपटॉप जैसी कैटेगरीज में बिजनेस तेजी से बढ़ा है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि अगले कुछ महीनों में एपल के चीफ के तौर पर कुक अपनी पोजिशन को छोड़ सकते हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल ने कुक के उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए कंपनी में से ही किसी सीनियर मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव को चुना जा सकता है। हालांकि, इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है। 

कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (हार्डवेयर इंजीनियरिंग), John Ternus को कुक के बाद एपल के चीफ की पोस्ट के लिए एक प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में स्लिम स्मार्टफोन के तौर पर iPhone Air को शामिल करने में Ternus का महत्वपूर्ण योगदान बताया गया है। पिछले 24 वर्षों से Ternus ने कंपनी में विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाला है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • The boldest redesign since the iPhone X
  • Bright and stunning display
  • A19 Pro under the hood guarantees excellent performance
  • Massive camera upgrade
  • Video quality gets a much-needed bump
  • Centre Stage camera at the front changes selfie game on iPhones forever
  • Improved charging speed
  • कमियां
  • Aluminium body picks up scratches
  • Expensive
  • Heavier than the 16 Pro Max
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरApple A19 Pro
फ्रंट कैमरा18-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
ओएसआईओएस 26
रिज़ॉल्यूशन1320x2868 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  6. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  7. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  9. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »