Motorola का G35 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6.7 इंच का डिस्प्ले

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T760 दिया जाएगा। यह तीन कलर्स - ग्रीन, रेड और ब्लैक में उपलब्ध होगा

Motorola का G35 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6.7 इंच का डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का क्वाड-पिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा

ख़ास बातें
  • कंपनी ने अगस्त में इस स्मार्टफोन को कुछ यूरोपियन मार्केट में पेश किया था
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T760 दिया जाएगा
  • G35 5G के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का G35 5G अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अगस्त में इस स्मार्टफोन को कुछ यूरोपियन मार्केट्स में पेश किया था। इसमें 6.7 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ होगा। 

ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart पर G35 5G के लिए एक माइक्रोसाइट पर एक पोस्टर में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन को 10 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसका प्राइस 10,000 रुपये से कम हो सकता है। देश में इसके वेरिएंट में यूरोप में पेश किए गए स्मार्टफोन के समान वीगन लेदर डिजाइन मिलेगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T760 दिया जाएगा। यह ग्रीन, रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का क्वाड-पिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। G35 5G के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। 

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्क्रीन के साथ Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन मिलेगा। मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में देश के स्मार्टफोन मार्केट में मोटोरोला ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 5.7 प्रतिशत का हो गया है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 2.4 प्रतिशत का था। इससे पहले मोटोरोला को सॉफ्टवेयर अपडेट को लेकर अपनी पॉलिसी के कारण नुकसान उठाना पड़ता था। इस पॉलिसी में कंपनी ने बदलाव किया है और यह अपने नए स्मार्टफोन्स के लिए पांच Android अपडेट्स देने की पेशकश कर रही है। तीसरी तिमाही में इस मार्केट में चीन की स्मार्टफोन मेकर Vivo लगभग 15.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर थी। 

मार्केट रिसर्च फर्म IDC के डेटा के अनुसार, भारत के स्मार्टफोन मार्केट में 13 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ Oppo का दूसरा स्थान है। दक्षिण कोरिया की Samsung (लगभग 12.3 प्रतिशत) को तीसरा स्थान मिला है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के आईफोन 15 और हाल ही में लॉन्च की गई आईफोन 16 सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी लगभग 8.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ छठे स्थान पर है। 


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Modern design
  • Good CPU performance, optimised UI
  • 5G connectivity at a low price
  • Reliable primary camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • Slow charging speed
  • Short software support window
  • Automatic bloatware downloads (uninstallable)
  • Crucial display brightness toggle hidden in settings
डिस्प्ले6.72 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »